53555 कुल लेख

ऑपइंडिया स्टाफ़

कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

अमानतुल्लाह से पिंड छुड़ाने की कोशिश में केजरीवाल, दिल्ली वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष की कुर्सी छीनी

दिल्ली सरकार के रेवेन्यू विभाग ने इसकी जानकारी दी है। ओखला से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए अमानतुल्लाह को मुख्यमंत्री केजरीवाल का क़रीबी माना जाता है। उस पर कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।

‘सजा-ए-मौत पर रोक लगाएँ सभी देश’: निर्भया के दोषियों की फाँसी के बाद UN ने दिया ज्ञान

"हमारा रुख स्पष्ट है कि हम सभी राष्ट्रों से मौत की सजा का इस्तेमाल बंद करने या इस पर प्रतिबंध लगाने का आह्वान करते हैं।" - संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि वैश्विक संगठन सभी देशों से मौत की सजा का इस्तेमाल बंद करने या इस पर प्रतिबंध लगाने की अपील करता है।

कनिका कपूर के खिलाफ दर्ज FIR में गड़बड़ी, एयरपोर्ट पर ही कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने का दावा

कनिका की जाँच रिपोर्ट में भी भारी लापरवाही सामने आई थी। 20 तारीख को सामने आई जाँच रिपोर्ट में कनिका की उम्र 28 साल बताई गई थी, जबकि उनकी उम्र 40 साल है। वहीं कनिका को रिपोर्ट में 'पुरुष' भी बताया गया था।

ओडिशा के 5 जिलों व 7 शहरों में 1 सप्ताह के लिए पूर्ण लॉकडाउन: CM नवीन पटनायक की बड़ी घोषणा

5 जिलों के अलावा 7 शहरों में भी 22 मार्च की सुबह 7 बजे से लेकर 29 मार्च के रात 9 बजे तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है। कोरोना वायरस के ओडिशा में अब तक 2 मामले आ चुके हैं लेकिन महाराष्ट्र व केरल जैसे राज्यों में स्थिति भयावह है।

बांग्लादेश से घुसी, बंगाल में ठिकाना: 26/11 के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को रिपोर्ट करती थी तानिया परवीन

21 साल की तानिया ने 10 साल पहले घुसपैठ किया। अरबी लिटरेचर की एमए फाइनल ईयर की यह छात्रा दो साल से लश्कर के लिए सक्रिय तौर पर काम कर रही थी। आतंकी संगठन के लिए भर्तियॉं करने से लेकर संवेदनशील सूचनाएँ जुटाने तक हर काम में वह संलिप्त थी।

… ताकि कोरोना की न पड़े मार: मनोरंजन इंडस्ट्री के प्रभावितों के लिए Netflix का $100 मिलियन फंड

"COVID-19 संकट रचनात्मक क्षेत्र सहित कई उद्योगों के लिए विनाशकारी है। लगभग सभी टेलीविजन और फिल्म निर्माण अब वैश्विक रूप से बंद हो गए हैं। इस वर्ग ने अच्छे समय में नेटफ्लिक्स की मदद की है। हम इस कठिन समय में उनकी मदद करना चाहते हैं।"

35 लाख मजदूरों के खाते में 1-1 हजार रुपए: सीएम योगी का एलान, कोरोना वायरस से लड़ने के लिए UP तैयार

"पूरे देश में कोरोना वायरस सेकंड स्टेज पर है और अगर हम इसे यहीं रोकने में कामयाब होते है तो ये पूरी दुनिया के लिए एक मैसेज होगा। संक्रमण को रोकने के लिए हमारी तैयारी युद्धस्तर पर चल रही है। सभी जिलों के अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए है और पर्याप्त चिकित्साकर्मी तैनात किए गए हैं।"

DU की छात्राओं पर बुरी नजर रखता है JNU का अमन सिन्हा, AISA और पिंजरा तोड़ से भी रहे हैं रिश्ते

सबसे पहले मिरांडा हाउस वूमेन डेवलपमेंट सेल (WDC) ने सिन्हा की करतूतों का पर्दाफाश किया था। अब उसके खिलाफ कुछ और महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं।