53556 कुल लेख

ऑपइंडिया स्टाफ़

कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

दिल्ली में 70 सीटों के लिए मतदान शुरू: पल-पल बदलते समीकरण में BJP ने यूँ पलटी बाजी

जहाँ पहले केजरीवाल की पार्टी तय कर रही थी कि मुद्दा क्या होगा, बाद में वो हनुमान चालीसा पढ़ कर और मंदिर-मंदिर घूम कर ख़ुद भाजपा की पिच पर खेलने लगे। उनका दावा है कि सब 'पवित्र शक्तियाँ' उनकी ही पार्टी के साथ है। अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा के बयानों का भाजपा को फ़ायदा हुआ।

शाहीन बाग़ में बच्चों के इस्तेमाल का मामला: 12 वर्षीय बच्ची के पत्र का सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान

जेन सदावर्ते ने 2018 में 10 साल की उम्र में 17 लोगों की भीषण आग से जान बचाई थी, जिसके बाद उसे बहादुरी का अवॉर्ड दिया गया था। मुंबई के क्रिस्टल टॉवर में लगी आग के दौरान उसने ये कारनामा किया था। उसकी चिट्ठी पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान।

विवादित वीडियो ट्वीट करने पर बुरे फँसे केजरीवाल, चुनाव आयोग ने जारी थमाई नोटिस, कल शाम तक देना है जवाब

चुनाव आयोग ने केजरीवाल को विवादित वीडियो ट्वीट करने के लिए नोटिस भेजी। चुनाव आयोग ने केजरीवाल को इस नोटिस का जवाब 8 फरवरी शाम 5 बजे तक देने का निर्देश दिया है।

कोरोना का खौफ: UAE सरकार ने लगाया नाक से नाक सटाकर KISS करने पर प्रतिबंध

वायरस के संक्रमण के डर से UAE के स्वास्थ्य मंत्रालय ने फरमान जारी करते हुए अपने नागरिकों को अभिवादन के अपने पारम्परिक तरीके यानी 'एस्किमो किस' नहीं करने का निर्देश दिया है। UAE के स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए लोगों को नाक से नाक सटाकर किस करने से बचने के लिए कहा है।

मनीष सिसोदिया का OSD सहयोगी समेत गिरफ़्तार, कई बड़े नाम CBI की रडार पर

माधव से पूछताछ की जा रही है कि वो किसके कहने पर रुपए लेता था और उस रकम को कैसे और कहाँ आगे बढ़ाया जा रहा था। सीबीआई ने माधव के अनेक ठिकानों पर छापेमारी की है और अब तक वहाँ से नगदी समेत कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

छिपाया जा रहा कश्मीरी पंडितों का दर्द?: ‘शिकारा’ के कुछ पोस्टरों में इसे बताया गया ‘लव स्टोरी’

'शिकारा' का एक अन्य पोस्टर शेयर किया गया, जिसमें टैगलाइन बदला सा दिख रहा है। इसपर टैगलाइन है- "A timeless love story in the worst of times." इसका अर्थ है- 'अत्यंत बुरे समय की एक कालजयी प्रेम कहानी।' कश्मीरी पंडित वाली बात क्यों छिपाई जा रही है?

लगातार बयान बदल रहा है शाहीन बाग़ में फायरिंग करने वाला कपिल गुर्जर, पिता व भाई से हुई पूछताछ

कपिल गुर्जर ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि उसको परिवार में होने जा रही एक शादी की तैयारी के लिए अक्सर लाजपत नगर जाना पड़ता है और इस कारण वह रोज-रोज के ट्रैफिक जाम से ऊब गया था। अब उसके भाई व पिता से पूछताछ हुई है।

Tokyo Olympic 2020: एथलीट और समर्थकों के नमाज पढ़ने के लिए चलती-फिरती मस्जिद की व्यवस्था

टोक्यो में होटलों और सार्वजनिक क्षेत्रों में प्रार्थना स्थलों की कमी है, इसी को देखते हुए प्रशासन ने ‘मोबाइल मस्जिद’ का निर्माण करवाया है। यह ‘मोबाइल मस्जिद’ 48 वर्ग मीटर का ट्रक के पीछे बना एक प्रार्थना कक्ष है। जिसमें प्रार्थना के सभी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।