53555 कुल लेख

ऑपइंडिया स्टाफ़

कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

टेरर फंडिंग: उम्मेद अली, समीर सलमानी और एजाज अली समेत 4 गिरफ़्तार, नेपाल से जुड़े तार

गिरफ्तार किए गए लोग छह फीसदी कमीशन पर इस काम को अंजाम देते थे। मुमताज, सिराज़ुद्दीन और सदाक़त अली के इशारे पर वे काम करते थे। वे पैसा लाकर बरेली के फ़ईम और सदाकत को देते थे। दोनों पैसा दिल्ली पहुँचाते थे।

सेंगर ने नहीं रची थी उन्नाव रेप पीड़िता के कार हादसे की साजिश, सीबीआई चार्जशीट में MLA से हत्या का आरोप हटा

इसी साल 28 जुलाई को जब रेप पीड़िता जेल में बंद अपने चाचा से मिलने जा रही थी तो एक ट्रक ने उसकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में पीड़िता के दो परिजनों की मौत हो गई थी, जबकि वह खुद और उसके वकील गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।

‘आवारा गोमाता’ लिख दिग्विजय सिंह ने पूछा- कहॉं हैं गोरक्षक? CM कमलनाथ बोले- कर रहे हैं काम

इन ट्वीट्स के बाद सोशल मीडिया में लोग मध्य प्रदेश की राजनीति पर चुटकी लेने से नहीं चूके। लोगों का कहना है कि दिग्विजय सिंह, कमलनाथ और ज्योतिरादित्य ​सिंधिया के बीच ही एक-दूसरे को गलत दिखाने की होड़ लगी हुई है।

इस्लाम कबूल करने के लिए बीमार सिख पर डाला दबाव, इनकार करने पर अनवर ने साथियों संग मिलकर पीटा

साल भर पहले जब किरणदीप बीमार हो गया तो पड़ोस में रहने वाले अनवर ने कहा कि किसी ने काला जादू कर दिया है। वह उसे मजहबी स्थलों पर ले गया और बाद में धर्म बदलने के लिए दबाव डालने लगा। अनवर और उसके साथी फ़रार हैं।

26/11 जैसे हमले की फिराक में आतंकी: पठानकोट में जवानों का जमावड़ा, बड़े सर्च ऑपेरशन की तैयारी

सर्च ऑपरेशन 13 अक्टूबर तक चलेगा। ऑपरेशन में सेवा से अलग हो चुके गनमैन को भी शामिल किया गया है। अलर्ट के मद्देनजर गुरदासपुर, बटाला और पठानकोट में आला अधिकारियों की तैनाती की गई है।

कोमोरोस ने उपराष्ट्रपति नायडू को दिया सर्वोच्च सम्मान ‘दि ऑर्डर ऑफ़ ग्रीन क्रेसेंट’

भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू इन दिनों अफ्रीका महाद्वीप के एक देश कोमोरोस की यात्रा पर हैं। उन्हें कोमोरोस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'दि ऑर्डर ऑफ़ ग्रीन क्रेसेंट' से सम्मानित किया गया। करीब 98 फीसदी सुन्नी समुदाय की आबादी वाले इस देश में...

शशि थरूर ने विदेश मामलों की स्टैंडिंग कमिटी से किया किनारा, व्यस्तता है कारण या ‘demotion’?

पूर्व विदेश राज्य मंत्री और संयुक्त राष्ट्र राजनयिक रह चुके कॉन्ग्रेस नेता शशि थरूर ने विदेश मामलों की संसदीय प्रवर समिति (स्टैंडिंग कमिटी) से अपना नाम वापस ले लिया है। इसका कारण उन्होंने संसद की ही दूसरी, सूचना प्रौद्योगिकी समिति के कार्यों में व्यस्तता को कारण बताया है।

नेहरू खानदान, अवैध संबंध और शादियों को लेकर पायल रोहतगी ने फैलाई अपुष्ट जानकारी, FIR दर्ज

विवादित ट्वीट के साथ ही पायल का एक विडियो भी खूब वायरल हुआ, जिसमें वह बता रही हैं कि मोतीलाल नेहरू की पाँच पत्नियाँ थीं। उन्होंने यह दावा प्रधानमंत्री नेहरू के निजी सचिव रहे एमओ मथाई की जीवनी का हवाला देते हुए किया।