Home Blog Page 1299

26 दिसंबर से भारत-दक्षिण अफ्रीका का पहला टेस्ट, लेकिन विराट कोहली लौट आए घर: रिपोर्टों में ‘फैमिली इमरजेंसी’ को बताई वजह, गायकवाड़ टीम से बाहर

टीम इंडिया इस समय दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है। 26 दिसंबर को दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट है। लेकिन उससे पहले विराट कोहली के भारत लौट आने की खबरें मीडिया में तैर रही है। इसकी वजह फैमिली इमरजेंसी बताई जा रही है।

इसके अलावे टेस्ट सीरिज शुरू होने से पहले ही रुतुराज गायकवाड़ भी टीम से बाहर हो गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार ओपनर बल्लेबाज गायकवाड़ को ऊँगली की चोट से न उबर पाने की वजह से उन्हें दक्षिण अफ्रीका में भारतीय टीम प्रबंधन ने रिलीज कर दिया है।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार कोहली ने फैमिली इमरजेंसी की वजह से टीम प्रबंधन और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से मुंबई जाने की इजाजत ली थी। इसके कारण ही वे प्रिटोरिया में चल रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच का हिस्सा नहीं हैं। रिपोर्ट के अनुसार यह फैमिली इमरजेंसी किसी तरह की है, यह स्पष्ट नहीं है। लेकिन पहले टेस्ट मैच से पहले कोहली के जोहान्सबर्ग में टीम के साथ जुड़ जाने की उम्मीद है।

उधर दूसरी तरफ 26 साल के बल्लेबाज गायकवाड़ को 19 दिसंबर 2023 को पोर्ट एलिजाबेथ में मेजबान टीम के खिलाफ इस हफ्ते की शुरुआत में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान ऊँगली में चोट लग गई थी। उन्हें मैच में फिल्डिंग के दौरान बॉल कैच करते वक्त रिंग फिंगर में चोट लगी थी।

BCCI ने गुरुवार (21 दिसंबर 2023) को तीसरे और अंतिम वनडे की शुरुआत से पहले कहा, “वह (गायकवाड़) दूसरे वनडे में फिल्डिंग के दौरान रिंग फिंगर में लगी चोट से अब तक पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं। वो बीसीसीआई मेडिकल टीम की देखरेख में ही रहेंगे।”

अब टेस्ट मैचों से पहले उनके ठीक होने की कोई संभावना नहीं है। टीम प्रबंधन ने बीसीसीआई से सलाह लेने के बाद उन्हें तुरंत रिलीज करने का फैसला किया है। उनके शनिवार (23 दिसंबर 2023) तक भारत पहुँचने की उम्मीद है। इधर 30 दिसंबर 2023 को बॉक्सिंग डे टेस्ट के बाद सभी भारतीय खिलाड़ी केपटाउन का रुख करेंगे। यहाँ 3 जनवरी 2024 को सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच शुरू होगा।

जिस दिन रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा, उसी दिन पूरी होगी इस्कॉन की ‘श्रीराम पदयात्रा’: 5000 भक्तों को अयोध्या में रोजाना कराएगी मुफ्त भोजन

22 जनवरी 2024 को अयोध्या के भव्य राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। उसी दिन इस्कॉन की श्रीराम पद यात्रा भी पूर्ण होगी। दिल्ली से अयोध्या तक की 41 दिनों की यह​ यात्रा 10 दिसंबर 2023 को शुरू हुई थी।

अयोध्या दर्शन के लिए आने वाले 5000 भक्तों के लिए इस्कॉन मुफ्त भोजन की व्यवस्था करेगा। प्राण-प्रतिष्ठा के दिन इस्कॉन के मंदिरों में घी के दिए जलाए जाएँगे। इस्कॉन के मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण भी भक्तों के लिए होगा। ये जानकारी इस्कॉन इंडिया के संचार निदेशक और राष्ट्रीय प्रवक्ता युधिष्ठिर गोविंदा दास ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर की है।

इस दौरान देश-विदेश से आए इस्कॉन संस्था से जुड़े भक्त अयोध्या की गली-गली में संकीर्तन करेंगे। वैदिक साहित्य बाँटा जाएगा। अयोध्या में 20 जनवरी से 26 फरवरी 2024 तक प्रतिदिन 5000 तीर्थयात्रियों को दोपहर का भोजन परोसा जाएगा। साथ ही निशुल्क चिकित्सा सेवाएँ भी मुहैया करवाई जाएँगी।

अयोध्या पहुँचने वाले सभी भक्तों के लिए रानोपाली (उदासीन ऋषि संगत आश्रम के बगल में) में इस्कॉन शिविर में व्यवस्था की गई है। ये आश्रम अयोध्या के पश्चिमी-दक्षिणी कोने में है।

बताते चलें कि इस्कॉन की तरफ से भक्ति और सेवा के संदेश का प्रसार करने के लिए दिल्ली से अयोध्या तक की 635 किलोमीटर लम्बी ‘श्रीराम पदयात्रा’ शुरू की गई है। यात्रा का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री अश्वनी कुमार चौबे और मीनाक्षी लेखी ने इस्कॉन के वरिष्ठ संतों की मौजूदगी में किया था। इस पदयात्रा में एक बैलगाड़ी पर भगवान विराजमान हैं। उनके साथ भारत, रूस, मारीशस सहित अन्य देशों के भक्त कीर्तन करते हुए चलते हैं।

इस्कॉन से पहले अयोध्या में सिख समाज ने दो महीने तक लंगर चलाने की बात की थी। इसकी अगुवाई बाबा हरजीत सिंह रसूलपुर करेंगे। वे बाबा फकीर सिंह खालसा की आठवीं पीढ़ी के हैं। बाबा फकीर सिंह खालसा की अगुवाई में 25 निहंग सिखों ने सबसे पहले 30 नवंबर 1858 को अयोध्या में बाबरी ढाँचे पर कब्जा किया था। उन्होंने कई दिनों तक कब्जा बनाए रखा था और राम नाम का पाठ किया था। उन्होंने बाबरी ढाँचे पर राम नाम भी लिख दिया था।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से क्रिकेट खेलने वाला एकमात्र मुस्लिम खिलाड़ी करने लगा गाजा का समर्थन, ICC ने बजाई पुंगी तो कहा – अब नहीं करूँगा

इजरायल द्वारा गाजा पर की जा रही कार्रवाई का विरोध करने के लिए हाल में ऑस्ट्रेलियाई खिलाडी उस्मान ख्वाजा काली पट्टी पहनकर क्रिकेट खेलने मैदान में उतरे। उन्होंने ये हरकत पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच के वक्त की, जिसे देख आईसीसी ने उन्हें फटकार लगाई।

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा को आईसीसी ने कपड़े और उपकरण विनियमों के खंड एफ का उल्लंघन करने के लिए फटकारा। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पर्थ में हुए पहले टेस्ट के दौरान ऐसा करने के लिए कोई अनुमति नहीं ली थी।

आईसीसी के नियमों के अनुसार, खिलाड़ी अपने कपड़ों या उपकरणों पर किसी भी व्यक्तिगत संदेश को प्रदर्शित करने से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और आईसीसी से अनुमति लेना आवश्यक है। ख्वाजा ने ऐसा नहीं किया, इसलिए आईसीसी ने उन्हें फटकार लगाई है।

दीन के लिए कुछ भी?

बता दें कि उस्मान ख्वाजा का जन्म पाकिस्तान में हुआ था और वह ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले पहले मुस्लिम हैं। उन्होंने बिना हमास की हरकत को देखे उस इजरायल का विरोध कर दिया, जिन्होंने आतंकी संगठन हमास के खात्मे को अपना मकसद और इस युद्ध को अपने वजूद का सवाल बताया है।

जूतों पर लिखा था गाजा के लिए संदेश

अजीब बात यह है कि फिलीस्तीन और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध को 2 महीने हो चुके हैं। ऐसे में उस्मान ख्वाजा को अब अचानक याद आया है कि उन्हें विरोध करना है। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ पर्थ में हुए टेस्ट मैच से पहले की प्रैक्टिस में उन्होंने अपने जूते के निचले हिस्से पर कई रंगों से लिखा था, “सभी जिंदगियाँ बराबर हैं। (All Lives Are Equal) और आजादी लोगों का अधिकार है (Freedom is Human Right)।”

इस पर भी काफी विवाद हुआ था। तब, आईसीसी ने उन्हें चेतावनी दी कि वो ऐसे जूता नहीं पहन सकते। इसके विरोध में उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट लिखी और कहा कि वो आईसीसी से इस बारे में बात करेंगे। हालाँकि पर्थ टेस्ट में वो विवादित जूते तो पहनकर मैदान में नहीं उतरे, लेकिन उन्होंने बिना अनुमति के ही बाँह पर काली पट्टी बाँधी।

आईसीसी ने क्या कदम उठाया?

उस्मान ख्वाजा इजरायल का विरोध कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने गाजा के आतंकियों पर बमबारी की। उन्होंने इस विरोध को करने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के मैदान का इस्तेाल किया। उनकी इस हरकत के बाद आईसीसी ने उन्हें फटकारा है। अगर वह ऐसा लगातार 4 बार करते हैं तो आईसीसी सजा के तौर पर मैच फीस का 75 पर्सेंट जुर्माना उनपर ठोंक सकते हैं।

उस्मान ख्वाजा ने क्या कहा?

उस्मान ख्वाजा ने आईसीसी की सुनने के बाद कहा है कि वो अगली बार ऐसा नहीं करेंगे। उनके मुताबिक ऐसा करने के पीछे कोई राजनीतिक संदेश नहीं था, बस ‘मानवता’ का था। वह कहते हैं कि पहले भी कई खिलाड़ी ऐसा कर चुके हैं, लेकिन उन्हें तो आईसीसी ने कोई सजा नहीं दी।

हालाँकि वो अब ऐसा नहीं करेंगे। उस्मान ख्वाजा ने पहले टेस्ट मैच में पहली पारी में 41 रन और दूसरी पारी में 90 रन बनाए थे। पर्थ टेस्ट के बाद आईसीसी द्वारा जारी की गई एक संदेश में कहा गया था कि ख्वाजा ने ऐसा करने से पहले कोई अनुमति नहीं ली थी।

सूखा राहत पैकेज माँग प्राइवेट जेट से उड़े कर्नाटक के CM सिद्धारमैया, मंत्री जमीर खान ने शेयर किया Reel: भाजपा बोली- कॉन्ग्रेस के लिए राज्य सरकार ATM

भाजपा ने कर्नाटक की कॉन्ग्रेस सरकार पर करारा हमला बोला है। उसने कहा कि कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री कहते हैं कि राज्य के पास पैसे नहीं हैं और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया चार्टर्ड विमान में यात्रा करते हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनके मंत्रियों के लक्जरी चार्टर्ड विमान से दिल्ली की यात्रा का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो को लेकर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कॉन्ग्रेस को कठघरे में खड़ा किया है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, “कर्नाटक सूखे से जूझ रहा है और वहाँ के मुख्यमंत्री केंद्र से सूखा राहत कोष की माँग कर रहे हैं। राज्य के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार अपने विधायकों और लोगों से कहते हैं कि विकास के लिए कोई पैसा नहीं बचा है, क्योंकि सारा पैसा कॉन्ग्रेस ने अपने किए गए कथि वादों पर खर्च कर दिया है। ऐसे में वो लोगों के वादों को पूरा करने में असमर्थ हैं।”

पूनावाला ने आगे कहा, “वे दूध का दाम बढ़ा रहे हैं। बिजली का दाम बढ़ा रहे हैं। दूसरी तरफ हम देख रहे हैं कि कर्नाटक सरकार के मंत्रीगण VVIP जेट प्लेन में यात्रा कर रहे हैं और वहाँ अपनी फोटोशूट करा रहे हैं। ये सब करदाताओं के पैसों पर किया जा रहा है। यह बेहद शर्मनाक है और यह दिखाता है कि कॉन्ग्रेस जहाँ भी सत्ता में रहती है, उसे ATM के रूप में इस्तेमाल करती है।”

भाजपा नेता ने कहा, “कॉन्ग्रेस और उसके नेताओं ने छत्तीसगढ़ और राजस्थान में ऐसा किया। अब वह कर्नाटक और तेलंगाना में ऐसा करना चाहते है। ATM उन राज्य सरकारों के लिए सही शब्द है, जहाँ कॉन्ग्रेस की सरकार है।” बता दें कि वायरल वीडियो में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ कर्नाटक सरकार में राज्यमंत्री बीजेड जमीर अहमद खान भी मौजूद हैं।

इस प्राइवेट जेट में यात्रा का वीडियो राज्यमंत्री जमीर अहमद खान ने सोशल मीडिया साइट X पर खुद पोस्ट किया था। इस वीडियो में मंत्री और मुख्यमंत्री एक लग्जरी प्राइवेट जेट बैठे दिख रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया था, “हमारे गौरवान्वित नेता मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ दिल्ली से बेंगलुरु की यात्रा के सुखद क्षण।”

इस वीडियो के सामने आने बाद सोशल मीडिया यूजर कर्नाटक की कॉन्ग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ-साथ मंत्री जमीर अहमद खान पर निशाना साध रहे हैं। वीडियो में एक प्राइवेट जेट में चार लोग दिखाई दे रहे हैं, जिनमें मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और मंत्री के. गोविंदराज को टैग किया गया है। वीडियो को हर एंगल से शूट करके Reel जैसा बनाया गया है और इसमें बैकग्राउंड म्यूजिक भी लगाया गया है। 

लग्जरी जेट में यात्रा को लेकर जारी विवाद के बीच में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार (22 दिसंबर 2023) को कहा, “नरेंद्र मोदी कैसे यात्रा करते हैं? यह सवाल भाजपा से पूछें। भाजपा सदस्यों से पूछें कि नरेंद्र मोदी यात्रा के लिए कौन से विमान का उपयोग करते हैं। वह उन विमानों में अकेले यात्रा करते हैं। वह अकेले यात्रा क्यों करते हैं? यह सवाल सीधे उनसे पूछें।”

अल्पसंख्यक लड़कियों का हॉस्टल, बाथरूम में सलीम अली ने लगा दिया कैमरा: मोबाइल पर छात्राओं को देखता था, पकड़ा गया

कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में अल्पसंख्यक छात्राओं के हॉस्टल के बाथरूम में कैमरा लगाए जाने की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने 20 दिसंबर 2023 को सलीम अली को गिरफ्तार किया है। जेवर्गी के इस हॉस्टल में 10वीं पास अल्पसंख्यक छात्राएँ रहती हैं। सलीम पर इसी हॉस्टल के बाथरूम में गुपचुप तरीके से वाई-फाई कैमरा लगाने का आरोप है।

इस कैमरे के जरिए वह मोबाइल पर छात्राओं को देखता रहता था। रिपोर्ट के अनुसार सलीम अली हॉस्टल की पड़ोस में बनी एक इमरात में किराए पर रहता था। वह मांडेवाला गाँव के रहने वाला है। उसके अब्बा का नाम हुसैन बाबा है। लहसुन बेचकर गुजारा करने वाले सलीम ने एक पाइप का इस्तेमाल कर बाथरूम की खिड़की से एक वाईफाई कैमरा अंदर लगा दिया था।

यह कैमरा उसके मोबाइल फोन से कनेक्ट था। 20 नवंबर की सुबह हॉस्टल की लड़कियाँ नहाने जा रही थीं तो उन्होंने आरोपित को बाथरूम के पास संदिग्ध तौर पर घूमते देखा। उन्होंने हॉस्टल वार्डन को इसकी जानकारी दी। इसके बाद सलीम की करतूतों का खुलासा हुआ।

तीन बच्चों के पिता सलीम को हॉस्टल वार्डन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक लड़कियों में से एक ने खिड़की से सलीम को कैमरा एडजस्ट करते हुए देखा और चिल्ला पड़ी। उसका चिल्लाना सुनकर जैसे ही अन्य लड़कियाँ बाथरूम के अंदर आईं, उन्होंने कैमरा देखा और आरोपित को धर दबोचा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसकी धुनाई कर दी।

इसके बाद वार्डन की शिकायत पर पुलिस ने सलीम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ जेवर्गी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूछताछ के दौरान, सलीम ने लड़कियों को बाथरूम जाते वक्त मोबाइल के जरिए देखने की बात स्वीकार की हैं। पुलिस इस बात की जाँच कर रही है कि सलीम ने कैमरा कब लगाया गया था और उसने कैमरे की वीडियो रिकॉर्डिंग किसी और के साथ शेयर तो नहीं की है।

पुलिस ने कैमरा और अन्य उपकरण जब्त कर लिए हैं। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के तालुका अधिकारी हुलिकुंटाराय के मुताबिक, छात्राओं को सुबह 6.30 बजे के आसपास कैमरा मिला और उन्होंने पास में रहने वाले सलीम को पकड़ लिया। उन्होंने बताया, “छात्रावास में 50 से अधिक छात्राएँ रहती हैं और पहले ऐसी किसी घटना की सूचना नहीं मिली थी।”

बताते चलें कि इस साल जुलाई में उडुपी जिले से भी इसी तरह की एक घटना सामने आई थी। इसमें मुस्लिम समुदाय की तीन छात्राओं ने कथित तौर पर उडुपी के नेत्र ज्योति कॉलेज के शौचालय में गुप्त रूप से हिंदू महिला छात्रों का एक वीडियो बनाया था और इसे मुस्लिमों पुरुषों के साथ शेयर किया था। इसके लिए इन मुस्लिम छात्राओं अलीमातुल शैफ़ा, शबानाज़ और आलिया पर एफआईआर दर्ज की गई थी।

नंगे विन डीजल ने स्तन दबाया, चुम्मा लिया, जबरन पकड़ाया लिंग… फिल्म वाली महिला के अंडरवियर उतारने से मना करने पर दीवार से रगड़ किया हस्तमैथुन

हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विन डीजल (Vin Diesel) पर उनकी एक्स असिस्टेंट एस्टा जोनासन ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। वैनिटी फेयर द्वारा उठाए गए इस मुद्दे में उस शिकायत का जिक्र है जो एस्टा ने डीजल पर करवाई। इस शिकायत में उन्होंने बताया कि कैसे 13 साल पहले डीजल ने एक बंद कमरे में उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी, और जब उन्होंने इन सबमें उनका साथ नहीं दिया तो उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया था।

लॉस एंजिल्स में दायर मुकदमे के अनुसार, एस्टा जोनासन नाम की उनकी पूर्व असिस्टेंट ने कहा कि अटलांटा में ‘फास्ट फाइव’ के सेट पर काम करने के दौरान 2010 में उनका यौन उत्पीड़न किया गया था। उनका दावा है कि 2010 में डीजल ने उन्हें होटल के एक कमरे में दीवार के सटा दिया था और जबरन अपना प्राइवेट पार्ट पकड़वाया था। साथ ही उनके सामने मास्टरबेट किया था।

एस्टा ने अपनी शिकायत में बताया कि सितंबर 2010 में अभिनेता ने उनको ‘सेंट रेगिस होटल’ में अपने कमरे में आने के लिए कहा और तब तक रुकने को कहा गया जब तक वह क्लब से वापस नहीं आ जाते। जैसे ही डीजल क्लब से लौटे, कथित तौर पर उन्होंने फिर एस्टा के साथ जबरदस्ती की कोशिश की। अभिनेता ने असिस्टेंट को अपने बिस्तर में खींच लिया, और उन्हें चूमते हुए उनके स्तन दबाए और शरीर पर हाथ लगाते रहे। थोड़ी देर बाद उन्होंने खुद कपड़े भी उतारने शुरू कर दिए।

शिकायत में बताया गया कि डीजल ने कमरे में जैसे ही अपने कपड़े उतारना शुरू किए, पीड़िता ने अपनी आँखें बंद कर लीं। वो डीजल के डर से पहले कुछ बोल ही नहीं पाईं। उन्हें अपनी नौकरी भी जाने का डर था, लेकिन जब उनसे वो सारी चीज बर्दाश्त नहीं हुई तो उन्होंने एक्टर को दूर करना शुरू किया, उस समय डीजल ने उन्हें इतना टाइट पकड़ रखा था कि वो चाहकर भी नहीं भाग पा रही थीं।

इसके बाद जब डीजल अपनी असिस्टेंट के आगे अंडरवियर उतारने लगे तो उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया और बाथरूम की ओर भाग गईं। उस टाइम डीजल खड़े हुए और उनको दीवार से लगाकर उनसे चिपक गए। डीजल ने जबरन महिला से अपने प्राइवेट पार्ट पर हाथ लगा लगवाया, जब उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो वो मास्टरबेट करने लगे।

डीजल की इस हरकत का जब पीड़िता ने विरोध किया और वो वहाँ से भाग गईं तो उसके कुछ ही देर बाद विन डीजल की बहन का फोन आया और खबर दी गई कि उन्हें नौकरी से निकाला जाता है। शिकायत में कहा गया कि ये स्पष्ट है कि आखिर जोनासन को उनकी नौकरी से क्यों निकाला गया।

याचिका में कहा गया कि उस स्थिति में जोनासन असहाय महसूस कर रही थीं, उनका आत्म-सम्मान ध्वस्त हो गया था, और तब उन्होंने अपने कौशल पर सवाल उठाया और खुद से ही पूछा कि क्या एक सफल करियर में आगे बढ़ने के लिए उन्हें अपने शरीर का व्यापार करना होगा।

इस घटना के बाद जोनासन ने फिल्म इंडस्ट्री में काम किया लेकिन कभी डर से कुछ नहीं बोला। हाल में ‘मीटू’ जैसे अभियान देखकर उनकी शिकायत करने की हिम्मत हुई और उन्होंने लॉस एंजिल्स में शिकायत दी। इस शिकायत पर अभी डीजल की ओर से कोई बयान नहीं आया है। उनके वकील ने कहा है कि उनका मुअक्किल सारे इल्जामों को नकार रहा है।

‘पत्नी के खिलाफ गवाही दो नहीं तो काटकर फेंक देंगे’: जो जज CM ममता के भतीजे के केस की कर रहीं सुनवाई, उनके पति को टॉर्चर करने का CID पर आरोप

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सांसद भतीजे और सत्ताधारी तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) के महासचिव अभिषेक बनर्जी के मामले की सुनवाई कर रहीं कलकत्ता हाईकोर्ट की जज अमृता सिन्हा के वकील पति ने राज्य की CID पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वकील प्रताप चंद्र डे ने आरोप लगाया है कि एक मामले में CID ने उन्हें पूछताछ के लिए दो बार थाने बुलाया और उन्हें यातना दी।

जज अमृता सिन्हा के पति प्रताप ने इस संबंध में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद माँगी है। इसके अलावा, उन्होंने कोलकाता बार एसोसिएशन, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को शिकायती पत्र लिखा है। दरअसल, CID ने उन्हें साल्टलेक के बिधाननगर दक्षिण पुलिस स्टेशन में दर्ज संपत्ति विवाद के एक मामले में CrPC की धारा 160 के तहत गवाह के रूप में पूछताछ के लिए बुलाया था।

कोलकाता बार एसोसिएशन को लिखे गए 4 पेज के पत्र में वकील प्रताप चंद्र डे ने बताया कि जाँच एजेंसी ने कैसे उन्हें सिर्फ इसलिए प्रताड़ित किया, क्योंकि उनकी पत्नी अमृता सिन्हा कलकत्ता उच्च न्यायालय की न्यायाधीश हैं और वह ममता बनर्जी सरकार एवं टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से संबंधित भ्रष्टाचार के मामलों की सुनवाई कर रही हैं।

वकील डे ने बताया कि उन्हें 1 दिसंबर 2023 को सीआईडी की आर्थिक अपराध शाखा ने बुलाया था। उन्होंने कहा, “वहाँ पहुँचने पर मेरे साथ एक अपराधी की तरह व्यवहार किया गया, जैसे कि मैं किसी जघन्य अपराध का आरोपित था। मुझसे एक से अधिक अधिकारियों ने पूछताछ की और केवल मेरी पत्नी एवं उनके व्यक्तिगत विवरण के बारे में प्रश्न पूछे गए।”

यह बताने के बावजूद कि यह ‘गलत पहचान’ का मामला था, सीआईडी अधिकारियों ने प्रताप चंद्र डे को परेशान करना जारी रखा। उन्होंने लिखा, “अधिकारियों ने मुझे बताया कि उन्हें मामले के विवरण में कोई दिलचस्पी नहीं है, लेकिन वे मेरी पत्नी के संबंध में जवाब चाहते हैं। उनकी इच्छा और सुविधा के अनुसार वीडियो को चालू और बंद किया जाता था। साढ़े तीन घंटे तक यातना और उत्पीड़न चलता रहा।”

कलकत्ता उच्च न्यायालय के वकील प्रताप चंद्र डे को सीआईडी ने इस साल 16 दिसंबर को फिर से तलब किया था। उन्होंने बताया, “उन्होंने स्थानीय गुंडों की तरह व्यवहार किया। वे ऊँचे स्वर में चिल्लाए। एक भी सभ्य भाषा का प्रयोग नहीं किया गया। सभी अपशब्द और गंदे अपशब्द थे। कैमरा भी लगातार चालू नहीं था।”

जज के पति ने आगे कहा, “उन्होंने (CID के अधिकारियों ने) मेरी पत्नी के खिलाफ गवाही देने के लिए मुझ पर जबरदस्त दबाव डाला। जैसे ही मैंने उनके खिलाफ कोई भी बयान देने से इनकार कर दिया, अत्याचार कई गुना बढ़ गया। उस दौरान सभी अप्रासंगिक सवाल मुझे दबाव में तोड़ने के इरादे से पूछे गए।”

कलकत्ता उच्च न्यायालय के वकील ने कहा कि सीआईडी अधिकारियों ने कलकत्ता उच्च न्यायालय में जज उनकी पत्नी अमृता सिन्हा के खिलाफ ये बयान देने के लिए भारी रिश्वत देने की कोशिश की। उन्होंने कहा, “मुझे बड़ी रकम, महँगी कारें, शानदार आवासीय अपार्टमेंट और कई अन्य चीजों की पेशकश की गई, जिनका उल्लेख करने में मुझे शर्म आती है।”

उन्होंने आगे कहा, “अगर मैं उनकी सलाह के अनुसार गवाही देने से मना किया तो मुझे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। मेरी पत्नी और बच्चे को भी धमकी दी गई है। उन्होंने कहा कि वे अपने वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह के अनुसार कार्य कर रहे थे। अगर मैं उनके आदेश का पालन करने में विफल रहा तो वे हमें टुकड़ों में काटकर वे मेरे पूरे परिवार को बर्बाद कर देंगे।”

प्रताप चंद्र डे ने कहा, “उन्होंने मुझे पूरी रात रोके रखने के अपने इरादे का खुलासा किया और यदि वरिष्ठ अधिकारी से निर्देश मिलता है तो वे मुझे झूठे मामलों में गिरफ्तार कर सकते हैं। अपमान और प्रताड़ना इस हद तक बढ़ गई कि एक समय मैं टूट गया। अधिकारी मुझे नुकसान पहुँचाने और शारीरिक रूप से घायल करने पर तुले हुए थे। मुझ पर भारी दबाव डालने और मेरी पत्नी को भ्रष्टाचार के आरोप में फँसाने के लिए मुझसे झूठे बयान लेने के लिए वे कई बार हमला करने के उद्देश्य से मुझ पर टूट पड़े।”

उन्होंने आगे कहा, “मैंने लंबे समय तक खाना नहीं खाया था और यह बताने के बावजूद कि मुझे दवाएँ लेनी होंगी, उन्होंने मुझे छोड़ने की जहमत नहीं उठाई। मैं ऐसे ख़राब माहौल में बेहद अस्वस्थ और असहज महसूस कर रहा था। अगर थोड़ी देर और होती तो मैं कुछ देर बाद गिर जाता।”

उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा, “एक वकील, जो इस मामले से जुड़ा नहीं है, को दी गई अमानवीय यातना पूरी तरह से अवैध है और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। एक वकील को किसी वादी का बचाव करने का पूरा अधिकार है, यदि वादी उसके पक्ष में वकालतनामा निष्पादित करता है। इसका उद्देश्य मुझे और मेरे परिवार की प्रतिष्ठा को बदनाम करना और नुकसान पहुँचाना था।”

वहीं, बंगाल CID ने इस पूरे मामले को झूठा एवं मनगढ़ंत बताया है। सीआईडी ​​ने कहा, “इस तरह के आरोपों के पीछे का इरादा न केवल संबंधित अधिकारियों की प्रतिष्ठा को खराब करना है, बल्कि चल रही जाँच पर प्रश्नचिह्न लगाना और मुद्दे को भटकाना है। CID ने कहा कि वकील डे के साथ हर तरह का सहयोग किया गया और पूछताछ की पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग कराई गई।

जिस यूनिवर्सिटी में पढ़ता था, वहीं दनादन बरसाई गोलियाँ: प्राग में 14 की मौत, हमलावर छात्र खुद भी मारा गया

चेक रिपब्लिक की राजधानी प्राग की चार्ल्स यूनिवर्सिटी में गुरुवार (21 दिसंबर 2023) को मास शूटिंग में 14 लोगों की मौत हो गई। 25 अन्य घायल हैं। इनमें 10 की हालत गंभीर है। मृतकों में फायरिंग करने वाला छात्र भी शामिल है।

सीएएन के अनुसार हमलावर छात्र यूनिवर्सिटी में फिलॉसफी की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने उसकी भी लाश बरामद की है। कहा जा रहा है कि फायरिंग को अंजाम देने के बाद उसने खुद अपनी जान ले ली। हालाँकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। यूनिवर्सिटी में गोलीबारी की घटना के बाद हमलावर छात्र के पिता का शव प्राग से करीब 100 मील दूर स्थित उनके घर से बरामद किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने इस घटना के आतंकवाद से जुड़े होने का खंडन किया है। चार्ल्स यूनिवर्सिटी में भाषा विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर राडेक सिमिक ने बताया कि जब उन्होंने छात्रों के चिल्लाने की आवाज सुनी तब वे पहली मंजिल पर क्लास ले रहे थे।

कुछ रिपोर्टों में बंदूकधारी छात्र की पहचान 24 साल के डेविड के तौर पर की गई है। कहा गया है कि हमलावर छात्र यूनिवर्सिटी की आर्ट फैकल्टी में वर्ल्ड हिस्ट्री की पढ़ाई कर रहा था। प्राग में मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय पुलिस बल के मुखिया मार्टिन वोंद्रासेक ने बताया कि वह विदेशों में हुई मास शूटिंग की घटनाओं से प्रेरित था।

इन्होने बताया कि अधिकारी इस बात की जाँच कर रहे हैं कि टेलीग्राम पर डेविड कोजाक नाम से पोस्ट किए गए हिंसक, अपशब्दों से भरे रूसी भाषा के संदेश इसी छात्र से जुड़े हैं या नहीं। इस संदेश में रूस में हुई दो सामूहिक गोलीबारी से प्रेरणा लेने की बात कही गई है। इसमें एक इस महीने यूक्रेन की सीमा के पास ब्रांस्क के एक स्कूल में और दूसरी 2021 में रूसी क्षेत्र तातारस्तान की राजधानी कजान में हुई थी।

एक दिन पहले टेलीग्राम पर डेविड कोजाक के नाम से पोस्ट किए गए एक संदेश में कहा गया था, “जब मैं स्कूल में शूटिंग के लिए जाऊँगा तो यह मेरी डायरी होगी।” ये संदेश गुरुवार को एडिट किया गया था। शूटिंग के बाद गुरुवार देर रात इस टेलीग्राम अकाउंट को प्राइवेट कर दिया गया, जबकि डेविड इसके पहले ही मर चुका था।

मध्य यूरोपीय देश में सामूहिक गोलीबारी की घटनाएँ बमुश्किल ही होती है। यही वजह रही कि प्रधानमंत्री पेट्र फियाला को चेक गणराज्य के पूर्व में ओलोमौक शहर की यात्रा छोड़कर और गुरुवार शाम एक इमरजेंसी सरकारी बैठक के लिए प्राग वापस आना पड़ा। वहीं चेक गणराज्य के राष्ट्रपति पीटर पॉवेल ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा है कि वे इस घटना से सदमे में हैं। उन्होंने पीड़ितों के परिवारों और रिश्तेदारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

‘गो माँस खाने वाली कामिया जानी जगन्नाथ मंदिर में कैसे घुसी’: बीजेपी बोली- गिरफ्तार करो, BJD नेता के साथ महाप्रसाद चखते बनाया Video

ओडिशा के जगन्नाथ मंदिर में वीडियो बनाने को लेकर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और यूट्यूब चैनल ‘कर्ली टेल्स’ की फाउंडर कामिया जानी (Kamiya Jani) विवादों में घिर गईं हैं। बीजेपी की प्रदेश ईकाई ने उन्हें गो माँस खाने वाली बताते हुए गिरफ्तारी की माँग की है। जगन्नाथ मंदिर में कामिया सत्ताधारी बीजू जनता दल (BJD) के नेता वीके पांडियन के साथ महाप्रसाद चखती नजर आईं थी।

कामिया जानी का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। वीडियो में वह हरे सूट में बीजेडी नेता वीके पंडियन के साथ जगन्नाथ मंदिर परिसर में जमीन पर बैठकर केले के पत्ते पर महाप्रसाद ग्रहण करती और बतियाते दिख रही हैं। बीजेपी ने उन्हें बीफ प्रमोटर बताते हुए इस पर एतराज जताया है। पूछा है कि बीफ खाते हुए वीडियो बनाने वाली महिला को मंदिर में प्रवेश कैसे दिया गया। कहा है कि इससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाएँ आहत हुई हैं।

वीडियो में कामिया जानी को बीजद नेता पांडियन के साथ पुरी श्रीमंदिर हेरिटेज कॉरिडोर परियोजना और महाप्रसाद के बारे में बात करते देखा जा सकता है। ओडिशा बीजेपी महासचिव जतिन मोहंती ने कहा है, “बीजेडी नेता वीके पांडियन ने यूट्यूबर कामिया जानी के साथ मिलकर पुरी जगन्नाथ मंदिर में ‘महाप्रसाद’ चखने पर एक वीडियो बनाया है। इससे पहले कामिया जानी ने गो माँस खाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। गो माँस खाने वालों को जगन्नाथ मंदिर के अंदर जाने की अनुमति नहीं है। धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए उनके खिलाफ 295 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए। अगर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया, तो हम अदालत का दरवाजा खटखटाएँगे।”

ओडिशा बीजेपी ने अपने आधाकारिक एक्स हैंडल पर लिखा है, “ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत से समृद्ध पुरी श्रीमंदिर की पवित्रता की वीके पांडियन द्वारा शर्मनाक तरीके से अवहेलना की गई है। उन्होंने एक बीफ प्रमोटर को जगन्नाथ मंदिर के प्रतिष्ठित परिसर में प्रवेश की अनुमति दी। बीजेडी ओडिशा के लोगों की भावनाओं और जगन्नाथ संस्कृति की पवित्रता के प्रति उदासीन रहता है। जिम्मेदार लोगों को शीघ्र और गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।”

यही नहीं ओडिशा बीजेपी यूनिट ने अपने एक्स हैंडल पर कामिया के पुराने वीडियो का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। इसमें वो बीफ व्यंजन का प्रचार करती दिख रही हैं। विवाद के बाद कामिया जानी की सफाई भी आई है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने कभी भी बीफ नहीं खाने की बात कही है।

कामिया जानी की इंस्टाग्राम स्टोरी

कामिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कहा है, “एक भारतीय के तौर पर मेरा मिशन भारतीय संस्कृति और विरासत को दुनिया भर में ले जाना है। मैं सौभाग्यशाली हूँ कि सभी ज्योतिर्लिंगों और चार धामों की यात्रा कर चुकी हूँ। मेरी आँख जगन्नाथ मंदिर यात्रा पर सवाल उठाने वाली खबर के साथ खुली है। मैं स्पष्ट करना चाहती हूँ कि मैं बीफ नहीं खाती हूँ और मैंने कभी भी बीफ नहीं खाया है। जय जगन्नाथ।”

जर्जर मकानों में छिपा रखे थे ₹329 करोड़… कॉन्ग्रेस MP धीरज साहू के ठिकानों से क्या-क्या मिला, सब कुछ IT ने बताया

कॉन्ग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू की कंपनी से जुड़े ठिकानों पर पिछले दिनों आयकर विभाग (IT Department) ने छापेमारी की थी। करीब 6 दिन तक चली इस कार्रवाई के दौरान ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल के 10 जिलों में 30 से अधिक जगहों पर दबिश दी गई थी। अब आयकर विभाग ने इस कार्रवाई का पूरा ब्यौरा सार्वजनिक किया है।

इसके मुताबिक 351 रुपए से अधिक का अघोषित कैश और 2.80 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के जेवर जब्त किए गए। कुल अघोषित कैश में से 329 करोड़ रुपए ओडिशा के बोलांगीर जिले के सुदापाड़ा, टिटलागढ़ और संभलपुर जिले खेतराजपुर जैसे छोटे शहरों से बरामद किए गए। इन जगहों पर जर्जर इमारतों के भीतर बने तहखानों में पैसे रखे गए थे।

विभाग ने बताया है कि छापेमारी के दौरान दस्तावेजों और डिजिटल डेटा के रूप में बड़े पैमाने पर साक्ष्य भी जब्त किए गए हैं। इनके शुरुआती विश्लेषण से देशी शराब की बेहिसाब बिक्री का पता चला है। सबूतों से पता चलता है कि कंपनी शराब कारोबार से हुई कमाई को बड़े स्तर पर पर छिपाने में लगी हुई थी।

गौरतलब आयकर विभाग ने बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ कंपनीज के ठिकानों पर कार्रवाई 6 दिसंबर 2023 को शुरू की थी। मूल रूप से देशी शराब बनाने के कारोबार से जुड़ी यह कंपनी विदेशी शराब की बॉटलिंग, अस्पताल और शैक्षणिक संस्थान भी चलाती है। कंपनी का नाम धीरज साहू के पिता बलदेव साहू के नाम पर है। कॉन्ग्रेस सांसद के अलावा उनके परिवार के अन्य सदस्य भी इस कंपनी में शामिल हैं।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इस छापेमारी में आयकर विभाग के 100 से अधिक अधिकारी शामिल हुए थे। बरामद हुई नकदी को गिनने के लिए 40 मशीनों को काम पर लगाना पड़ा था। इनमें से कई मशीनें तो नोटों को गिनते-गिनते खराब तक हो गईं थी।

आयकर विभाग की कार्रवाई के बाद कॉन्ग्रेस सांसद धीरज साहू ने कहा था कि जो पैसे बरामद हुए हैं वो न तो उनका अपना है और न ही कॉन्ग्रेस का है। ये उनके फैमिली बिजनेस से आया पैसा है। इसके बारे में सिर्फ उनका परिवार ही बता सकता है। उन्होंने कहा था, “ये जो पैसा है ये मेरे परिवार द्वारा चलाई जा रही कंपनियों का है। इनकम टैक्स का जवाब आने दीजिए कि ये काला धन है या सफेद धन। मैं बिजनेस लाइन में नहीं हूँ। परिवार वाले इसका जवाब देंगे। मुझे नहीं पता कि लोग इसको कैसे देख रहे हैं लेकिन मैं बस इतना कह सकता हूँ कि इन सबका कॉन्ग्रेस या अन्य किसी पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है।”