Home Blog Page 2221

भारत आते ही ‘सेलुलर जेल’ पहुँचा G-20 प्रतिनिधिमंडल, वीर सावरकर ने गुजारे थे यहाँ जिंदगी के 10 साल

अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में स्थित हैवलॉक द्वीप में आज (26 नवंबर 2022) G-20 बैठक हो रही है। इस बैठक के लिए कई देशों के प्रतिनिधि 25 नवंबर को पोर्ट ब्लेयर पहुँचे जहाँ उनका स्वागत जोर-शोर से हुआ।

जी-20 बैठक से एक दिन पहले हर देश के प्रतिनिधि मंडल ने नेशनल मेमोरियल सेलुलर जेल का दौरा किया। ये वही जेल है जहाँ अंग्रेज कभी उन लोगों को रखते थे जिनसे उन्हें खतरा लगता था। इस जेल में विनायक दामोदर सावरकर (वीर सावरकर) ने अपनी जिंदगी के करीबन 10 साल जेल में बिताए थे।

जानकारी के मुताबिक G20 बैठक के लिए भारत आए प्रतिनिधियों में भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस, रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव, जर्मन दूत डॉ. पी एकरमैन और भारत में ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त बैरी ओफारेल शामिल हैं।

पीटीआई से बात करते हुए सांसद कुलदीप राय शर्मा ने इस संबंध में कहा था, “अंडमान के लोग इस आयोजन के लिए उत्साहित हैं, और प्रतिनिधियों का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए कमर कस रहे हैं। जहाँ तक ​​पर्यटन का संबंध है, यह न केवल हमारे खूबसूरत द्वीपों को वैश्विक मानचित्र पर लाएगा, बल्कि इससे कई विकासात्मक परियोजनाएँ भी शुरू होंगी।”

उन्होंने कहा था, “हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया था कि कम से कम एक बैठक वो अंडमान में रखें। अब यह देख खुश हूँ कि ऐसा हुआ।”

उल्लेखनीय है कि बाली में हुए जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान इंडोनेशिया ने आने वाले वर्ष के लिए जी-20 की अध्यक्षता का जिम्मा भारत को दिया था। इस जिम्मेदारी के मिलने के बाद भारत आने वाले एक साल में भारत 200 बैठकों की अध्यक्षता करेगा।

पीएम मोदी ने इससे पहले बैठक को लेकर कहा था, “विश्व जी-20 की तरफ आशा की नजर से देख रहा है। मैं यह आश्वासन देना चाहता हूँ कि भारत की जी-20 अध्यक्षता समावेशी, महत्वाकाँक्षी, निर्णायक और क्रिया-उन्मुख होगी।”

‘लोहा गलाने की भट्ठी में आसिफ ने मेरे भाई को फेंका, CCTV फुटेज भी गायब किया’: गाजियाबाद में फैक्ट्री मैनेजर की मौत, भाई ने मालिक पर मढ़ा आरोप

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ के औद्योगिक क्षेत्र UPSIDC के फ्री होल्ड एरिया में लोहा गलाने फैक्ट्री की भट्ठी में जलकर उसके मैनेजर अनुराग त्यागी की मौत हो गई है। मैनेजर के परिजनों ने फैक्टरी मालिक आसिफ अली पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

वहीं, फैक्टरी मालिक आसिफ अली का कहना है कि मैनेजर अनुराग त्यागी ने भट्ठी में कूदकर आत्महत्या की है। इसको लेकर शुक्रवार (25 नवंबर 2022) की देर शाम तक परिजनों का हंगामा जारी रहा। वहीं, पुलिस मैनेजर के शव को तलाश करने में जुटी रही। फैक्ट्री की भट्ठी की आग को बुझाने में तीन का समय लग सकता है। ऐसे में पुलिस फैक्ट्री को तीन दिनों के लिए सील कर दिया है।

बता दें कि लोहा गलाने के लिए जिस भट्ठी का इस्तेमाल किया जाता है, उसका तापमान 1600 डिग्री सेल्सियस से अधिक होता है। 100 डिग्री पर पानी गर्म होने लगता है। ऐसे में 1600 डिग्री के तापमान में गिरते ही शरीर राख हो गया। पुलिस को अब भट्ठी के ठंडा होने के लिए तीन-चार दिनों तक इंतजार करना पड़ेगा। इसके बाद शव के अवशेषों में वह जुटेगी।

मृतक के भाई अरुण त्यागी ने बताया कि उनके भाई सुबह फैक्टरी गए थे। सभी कर्मचारियों को काम पर लगाकर वे खुद काम में लग गए। इस बीच किसी बात को लेकर फैक्टरी के मालिक आसिफ अली से अनुराग का विवाद हो गया। इसके बाद आसिफ ने अनुराग को भट्ठी में फेेंकवा दिया।

अनुराग के भाई अरुण त्यागी ने कहा, “सुबह 9 बजे मेरा भाई ड्यूटी पर गया था। लगभग 11 बजे फोन पर हमारी लाइव बातचीत भी हुई थी। करीब 2:30 बजे फैक्ट्री के कर्मचारियों का फोन आया कि आपके भाई को चोट लग गई है। कुछ मिनट बाद ही पुलिस का फोन आया कि आप जल्दी फैक्ट्री पर आ जाओ। मैं जब फैक्ट्री पहुँचा तो बताया कि भाई की मौत हो चुकी है। मैंने लाश के बारे में पूछा तो पता चला कि लाश नहीं है। फैक्ट्री में मुझे कहा गया कि मेरे भाई ने लोहा गलाने की भट्ठी में कूदकर आत्महत्या कर ली है।”

अरुण का आरोप है कि फैक्ट्री में अनुराग त्यागी सहित 10 मजदूर काम कर रहे थे। घटना के बाद फैक्टरी के सभी मजदूर फरार हो गए। अरुण त्यागी का यह भी कहना है कि घटना के बाद सबूत मिटाने के लिए कंपनी में लगे सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क को भी गायब कर दिया गया है। इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि फैक्ट्री में लगे CCTV कैमरों की फुटेज अभी नहीं मिल पाई है। 

बता दें कि औद्योगिक क्षेत्र UPSIDC के फ्री होल्ड एरिया में बागपत के खेकड़ा निवासी आसिफ अली की लोहा गलाने की फैक्टरी है। इस फैक्ट्री में गाजियाबाद के सिहानी निवासी राजेंद्र प्रसाद के 40 वर्षीय पुत्र अनुराग त्यागी पिछले 6 महीने से मैनेजर के रूप में काम करते थे। अनुराग मूल रूप से मेरठ के किला परीक्षितगढ़ के रहने वाले थे।

धौलाना तहसील के SDM विवेक यादव ने बताया, “फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। जिस भट्ठी में अनुराग के गिरने की बात कही जा रही है, उसमें ऊपर से कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। भट्ठी का तापमान इतना ज्यादा है कि आसपास खड़ा होना भी मुश्किल है। भट्ठी की आग शांत होने के बाद पुलिस की फोरेंसिक टीम उसकी छानबीन करेगी।”

हापुड़ के ASP उमेश मिश्रा का कहना है कि मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। शव की तलाश की जा रही है। मामले में फैक्टरी के कुछ मजदूरों और कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

भारत को ‘भगवा’ बनना चाहिए… कहने वाले दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का अस्पताल में निधन, 51 साल किए बॉलीवुड के नाम

दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले की 82 साल की उम्र में शनिवार (26 नवंबर 2022) को दोपहर निधन (Actor Vikram Gokhale Death) हो गया। उन्होंने पुणे स्थित दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में अंतम साँस ली। वे पिछले कुछ दिनों से वहाँ भर्ती थे। उनका अंतिम संस्कार आज शाम पुणे के वैकुंठ क्रेमोटोरियम में किया जाएगा। उन्हें कई दिग्गजों ने श्रद्धांजलि दी है।

गोखले की हालत पिछले कुछ समय से नाजुक थी और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। डॉक्टर उन्हें लगातार रिवाइव करने की कोशिश कर रहे थे। हालाँकि, डॉक्टरों का प्रयास विफल हो गया। आज अस्पताल ने भी अपने हेल्थ अपडेट में कहा था कि वे जीवन-मौत से जूझ रहे हैं। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

इसके पहले विक्रम गोखले की मौत की अफवाह उड़ी थी। इसके बाद परिजनों ने इसका खंडन किया था। सोशल मीडिया पर 24 नवंबर 2022 को उनके मौत की अफवाह उड़ने के बाद लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे थे। इस बीच उनके परिवार ने कहा था कि वे अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन उनका निधन नहीं हुआ है।

विक्रम गोखले की बेटी ने कहा था, “उनकी हालात गंभीर है। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। उनका देहांत नहीं हुआ है। उनके लिए दुआ करते रहिए।” गोखले के परिवार के करीबी आनंद दवे ने कहा था, “अभी उन्हें कुछ खास दवाइयाँ दी गई हैं। उन्हें पुणे उनके घर करीब 10 बजे लेकर जाया जाएगा। उनकी दोनों बेटियों ने अपील की है कि उनके पिता की तबीयत के बारे में कोई अफवाहें न उड़ाई जाएँ।”

गोखले का फिल्मी सफर

उन्होंने 26 साल की उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने साल 1971 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘परवाना’ थी। इसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था। इसके बाद वे ‘खुदा गवाह’ और ‘अग्निपथ’ में भी अमिताभ बच्चन के साथ काम किया।

दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले को ‘हम दिल दे चुके सनम’ में दमदार अभिनय के लोग घर-घर में जानने लगे। ‘परवाना’, ‘अग्निपथ’, ‘खुदा गवाह’, ‘भूल भूलैया’ जैसी तमाम बॉलीवुड फिल्मों में वे अपनी एक्टिंग से जान डाल चुके हैं। उन्होंने हिंदी के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में भी काम किया था।

विक्रम गोखले को अंतिम बार मराठी फिल्म ‘अनुमती’ में देखा गया था। इस फिल्म में अभिनय के कारण उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था। विक्रम गोखले मराठी फिल्मों एवं थिएटर के प्रसिद्ध नाम चंद्रकांत गोखले के बेटे थे। पिछले साल वो कंगना रनौत के एक बयान का समर्थन करने के कारण चर्चा में आए थे।

कंगना का किया था समर्थन

कंगना ने एक कार्यक्रम के दौरान 1947 में मिली आजादी को ‘भीख’ बताया था। इस पर गोखले ने उनका समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि कंगना रनौत ने जो कहा वह उससे सहमत हैं। विक्रम गोखले महाराष्ट्र के पुणे में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचे थे। तभी उन्होंने यह भी कहा था कि भारत को कभी भी ‘हरा’ नहीं होना चाहिए और इसे ‘भगवा’ बनाए रखने के प्रयास किए जाने चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा था कि “कंगना रनौत ने जो कहा मैं उससे सहमत हूँ। हमें भीख में आजादी मिली। यह दिया गया था। बहुत से स्वतंत्रता सेनानी जिन्हें फाँसी दी गई थी, बड़े-बड़े लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की। वे मूकदर्शक बने रहे।” गोखले ने बाद में इंडियन एक्सप्रेस से भी कहा, “कंगना रनौत ने जो कहा, उससे मैं भी सहमत हूँ कि हमें 2014 में असली आजादी मिली थी।”

उनके इस बयान के बाद उन्हें निशाना बनाया गया था। कई लोगों ने उन्हें भाजपा ज्वॉइन करने की सलाह दी थी। इस पर गोखले ने कहा था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंधभक्त नहीं हैं। उन्होंने कहा, “जब पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह चुनाव प्रचार पर जाते हैं, तो मैं उनकी बातों से सहमत नहीं होता। लेकिन हाँ, जब वे राष्ट्रहित में काम करते हैं, जैसे कि जिस तरह से उन्होंने चीन को बैकफुट पर पहुँचा दिया है, तो मैं उनका समर्थन करता हूँ।”

स्क्विड गेम के 78 वर्षीय एक्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का इल्जाम, बोले- ‘मैंने तो झील किनारे बस हाथ पकड़ा था’

लोकप्रिय टीवी सीरीज स्क्विड गेम में बेहतरीन एक्टिंग कर दुनिया भर में मशहूर हुए दक्षिण कोरियाई एक्टर ओ योंग सू पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। 78 वर्षीय ओ योंग सू पर यह आरोप एक महिला ने लगाया है, पीड़िता का आरोप है कि सू ने उसे गलत तरीके से छुआ था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़िता ने दिसंबर 2021 में ओ योंग सू के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। हालाँकि, तब आरोपों की जाँच किए बिना ही मामला बंद कर दिया गया था। लेकिन अब, पीड़िता के अनुरोध पर अधिकारियों ने एक बार फिर इस मामले की बंद फाइल्स को खोलते हुए जाँच शुरू कर दी है।

फिलहाल, ओ योंग सू को गिरफ्तार नहीं किया गया है। हालाँकि, जाँच अधिकारियों ने उनसे इन आरोपों को लेकर पूछताछ की है। पूछताछ में उन्होंने आरोपों का पूरी तरह खंडन किया है। यौन उत्पीड़न के आरोप से घिरे हुए सू ने एक बयान में कहा है, “मैंने झील के किनारे रास्ता दिखाने के लिए उसका हाथ पकड़ रखा था। मैंने उससे माफी माँगी क्योंकि उसने कहा था कि वह इसके बारे में हंगामा नहीं करेगी, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं आरोपों को स्वीकार करता हूँ।”

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ओ योंग सू पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद सियोल के संस्कृति मंत्रालय ने उस सरकारी विज्ञापन का प्रसारण बंद करने का फैसला किया है जिसमें सू दिखाई दे रहे थे।

नेटफ्लिक्स की मशहूर सीरीज ‘स्क्विड गेम’ ने ओ योंग सू को न केवल दक्षिण कोरिया में बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर कर दिया है। सू 200 से अधिक मंचीय नाटकों में एक्टिंग कर चुके हैं। ‘स्क्विड गेम’ सितंबर 2021 में रिलीज हुई थी।

बता दें कि नेटफ्लिक्स की अब तक की सबसे लोकप्रिय सीरीज ‘स्क्विड गेम’ एक थ्रिलर वेब सीरीज है। इस सीरीज में ली जंग जे, पार्क है सू, ली ब्युंग हुन, ली जी हा, अनुपम त्रिपाठी ने भी एक्टिंग की थी।

20 लाख नौकरी, मुफ्त स्कूटी, ₹2 लाख का लोन: गुजरात में BJP ने जारी किया संकल्प-पत्र, कट्टरपंथ विरोधी सेल बनाने का भी वादा

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष सीआर पाटिल के साथ मिलकर संकल्प पत्र जारी किया। इस संकल्प पत्र में नौजवानों के लिए 20 लाख रोजगार के साथ किसानों और महिलाओं के लिए कई वादे किए गए हैं।

गुजरात के मुख्यमंत्री का दावा है कि यह संकल्प पत्र 1 करोड़ लोगों की राय लेकर तैयार किया गया है।

गुजरात की जनता के लिए भाजपा के मुख्य संकल्प इस प्रकार हैं:

  • गुजरात में 5 सालों में 20 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।
  • छात्राओं को मुफ्त इलेक्ट्रिक स्कूटी दिया जएगा।
  • 9वीं से 12 वीं कक्षा तक की छात्रा को मुफ्त साइकिल दिया जाएगा।
  • 20 हजार स्कूलों को स्मार्ट बनाया जाएगा।
  • यूनिफॉर्म सिविल कोड कमेटी की सिफारिशों को लागू किया जाएगा।
  • आतंकवादी संगठनों के स्लीपर सेल की पहचान के लिए अलग सेल बनाए जाएँगे।
  • देश विरोधी ताकतों से निपटने के लिए कट्टर पंथ विरोधी (एंटी रेडिकलाइजेशन) सेल बनाए जाएँगे।
  • सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वालों और असमाजिक तत्वों से नुकसान वसूली के लिए कड़े कानून बनाएँगे।
  • गुजरात की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए 2500 रुपए खर्च करेंगे।
  • गौशाला को बेहतर बनाने के लिए 5000 करोड़ खर्च करेंगे।
  • देव भूमि द्वारका कॉरिडोर बनाया जाएगा।
  • गुजरात में 2 सी फूड पार्क विकसित किए जाएंगे।
  • गुजरात में मजदूरों को क्रेडिट कार्ड और 2 लाख तक का लोन दिया जाएगा।
  • आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख तक के हेल्थ कवरेज को 10 लाख किया जाएगा।
  • गुजरात की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था तक पहुँचाने का लक्ष्य।
  • 25 हजार करोड़ खर्च कर के सिंचाई सुविधाओं को सुजलाम सुफलाम योजना के तहत आगे बढ़ाया जाएगा।
  • 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने के उद्देश्य से गुजरात ओलंपिक मिशन शुरू करेंगे। विश्व स्तरीय खेल बुनियादी ढाँचा विकसित करने पर जोर देंगे।
  • अंबाजी और उमेरग्राम के बीच एक बिरसा मुंडा आदि जाति समृद्धि कॉरिडोर का निर्माण करेंगे।
  • जनजातीय क्षेत्रों में 8 मेडिकल और 10 पैरा-मेडिकल कॉलेज बनाएँगे।
  • जनजातीय छात्रों के लिए 25 बिरसा मुंडा ज्ञान शक्ति आवासीय विद्यालय बनाएँगे।
  • वरिष्ठ महिला नागरिकों को मुफ्त बस यात्रा प्रदान करेंगे।

आपको बता दें कि कॉन्ग्रेस पहले ही अपना घोषणा पत्र जारी कर चुकी है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसे जारी किया था। कॉन्ग्रेस के घोषणा पत्र में 10 लाख नौजवानों को रोजगार, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, 10 लाख तक का मुफ्त इलाज और नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम बदलने जैसी बातें शामिल थीं।

गुजरात विधानसभा के लिए पहले चरण में 89 सीटों पर एक दिसंबर को तो वहीं दूसरे चरण में 93 सीटों पर 5 दिसंबर को वोट डाले जाएँगे। 182 सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम 8 दिसंबर,2022 को घोषित किए जाएँगे।

‘इंडिया में मिलता है घर-परिवार, मुझे वहाँ जाना पसंद है’ : ब्रिटेन में PM ऋषि की बेटी ने जाहिर किया भारत प्रेम, लंदन में ‘कुचिपुड़ी’ डांस दिखाया

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के पद संभालने के बाद भारतीय प्रसन्नता से झूम उठे थे। वास्तव में, एक भारतवंशी का ब्रिटेन का प्रधानमंत्री गर्व की बात है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की बेटी अनुष्का सुनक ने भारत की तारीफ करते हुए कहा है कि उन्हें यहाँ घर-परिवार, संस्कृति सब कुछ मिलता है इसलिए उन्हें भारत आना पसंद है।

दरअसल, अनुष्का सुनक लंदन में आयोजित ‘कुचिपुड़ी डांस फेस्टिवल-रंग 2022’ में परफॉर्म करने पहुँचीं थीं। इस फेस्टिवल का आयोजन प्रसिद्ध कुचिपुड़ी नृत्यांगना अरुणिमा कुमार ने किया है। इसमें, दुनिया भर से 4 से 85 वर्ष की आयु तक के 100 कलाकार एकत्रित हुए थे। इसका आयोजन India@75 को चिह्नित करते हुए किया गया था।

इस कार्यक्रम के दौरान, मीडिया से हुई बातचीत में अनुष्का सुनक ने कहा “मुझे कुचिपुड़ी और डांस बेहद पसंद है, क्योंकि जब आप डांस कर रहे होते हैं तो आपकी सारी चिंताएँ और तनाव दूर हो जाते हैं और आप अपने दोस्तों के साथ पूरे जोश से डांस कर रहे होते हैं। मुझे मंच पर रहना पसंद है।”

भारत के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “भारत वह देश है जहाँ से मैं आती हूँ। यह एक ऐसी जगह है जहाँ परिवार, घर और संस्कृति एक साथ मिलती है। मुझे हर साल वहाँ जाना पसंद है।” चूँकि, इस कार्यक्रम को देखने के लिए अनुष्का की माँ अक्षता मूर्ति, उनके दादा-दादी और उनके स्कूल टीचर्स भी वहाँ मौजूद थे। इसलिए, अनुष्का ने इस बारे में बात करते हुए कहा, “स्कूल के टीचर्स के यहाँ आने से मैं काफी नर्वस हूँ।”

इस कार्यक्रम में रंगा-रंग प्रस्तुति देने वाली और कार्यक्रम की आयोजक अरुणिमा कुमार ने कहा, “रंग 2022 का उद्देश्य अलग-अलग उम्र और क्षमताओं के कलाकारों को दिखाने का है। मुझे लगता है कि हम में से बहुतों को परफॉर्म करने का अवसर मिलता है, लेकिन कई बच्चे हैं, बुजुर्ग हैं, विशेष योग्यता वाले लोग हैं जिन्हें मंच नहीं मिल पाता है। इसलिए ‘रंग 2022’ कुचिपुड़ी के रंगों और भारतीय नृत्य के रंगों का जश्न मना रहा है।”

बता दें कि बीते सप्ताह ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच इंडोनेशिया के बाली में आयोजित हुए जी-20 समिट में मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के बाद ऋषि सुनक ने पीएम मोदी के साथ मुलाकात वाली फोटो शेयर करते हुए हिंदी में ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था “यूनाइटेड बाय फ्रेंडशिप। एक मजबूत दोस्ती।”

बिहार के सोनपुर मेले में नहीं हुआ अनामिका जैन का कविता पाठ, कहा- ‘यूपी में बाबा’ की वजह से नीतीश सरकार ने रोका

‘यूपी में बाबा’ गाकर नेहा सिंह राठौड़ (Neha Singh Rathore) को जवाब देने वाली देश की मशहूर कवियित्री अनामिका जैन अंबर (Anamika Jain Amber) को बिहार (Bihar) में कविता पाठ से रोक दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि इसके लिए उन्हें ‘ऊपर’ से बहुत प्रेशर है। अनामिका ने इसके लिए राज्य की नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की सरकार पर आरोप लगाया है।

दरअसल, एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला कहा जाने वाला बिहार का सोनपुर स्थित हरिहर क्षेत्र का मेला आजकल सजा हुआ है। इस मेले में अनामिका काव्य पाठ के लिए आमंत्रित किया गया था। जब अनामिका वहाँ पहुँची तो उन्हें पटना में ही रोक लिया गया और इसमें भाग नहीं लेने दिया गया। उधर, इससे नाराज कवियों ने काव्य सम्मेलन का बहिष्कार कर दिया।

इसके बाद अनामिका ने फेसबुक लाइव के जरिए बिहार की JDU-RJD गठबंधन वाली नीतीश कुमार की सरकार पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उन्हें राज्य सरकार के दबाव सोनपुर मेले के कवि सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेने दिया गया। उन्होंने कहा कि उनकी काव्य पाठ से बिहार की सरकार डरी हुई है। इसलिए उन्हें हिस्सा नहीं लेने दिया गया।

अनामिका ने कहा, “जिस तरह की कविताएँ मैंने हाल में लिखी और गाई है, खासकर योगी आदित्यनाथ के बारे में लिखा काफी प्रसिद्ध हुआ था, उससे उन्हें बिहार सरकार के इशारे पर सोनपुर में मंच पर नहीं आने दिया गया। इसके विरोध में दूसरे कवियों ने कवि सम्मेलन का बहिष्कार कर दिया।”

अनामिका ने कहा कि राष्ट्र की बात करना, देश की बात करना, सच्चाई की बात करना किसी सरकार के लिए इतना दूभर हो सकता है, उन्हें पता नहीं था। उन्हें कहा कि उन्हें कवि सम्मेलन में भाग नहीं लेने दिया गया, इसका उन्हें बहुत दुख है। अनामिका ने कहा कि उन्हें ‘यूपी में बाबा’ गाने की वजह से मंच पर आने से रोका गया।

अनामिका ने कहा कि उन्हें ADM स्तर के अधिकारी ने उन्हें मंच पर जाने से रोक दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी ने हाथ जोड़कर माफी माँगते हुए कहा कि ऊपर से आदेश है कि आपको काव्य पाठ नहीं करने दिया जाए। इसका आयोजन बिहार सरकार के पर्यटन विभाग के कला मंच ने आयोजित किया था।

दरअसल, शुक्रवार (25 नवंबर 2022) को हरिहर क्षेत्र मेले में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसमें भाग लेने अनामिका भी पहुँची थीं। कार्यक्रम शुरू होने से पहले छपरा के ADM ने कार्यक्रम संचालक से कहा कि अनामिका जैन अंबर को छोड़कर बाकी सभी कवि काव्य पाठ करेंगे। वे नहीं करेंगी। उन्हें मंच नहीं आने दिया जाएगा।

इतना सुनने के बाद वहाँ मौजूद सारे कवि भड़क गए और इसे उन्होंने अपना अपमान बताया। इसके बाद सारे कवियों ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। इसके बाद अनामिका अगले दिन पटना से वापस दिल्ली लौट आईं।

बता दें कि यूपी में इस साल हुए विधानसभा चुनाव से पहले नेहा सिंह राठौड़ ने एक गाना गाया था, जिसका नाम था ‘यूपी में का बा’। यह वीडियो काफी वायरल हुआ था। इसमें यूपी सरकार की खिल्ली उड़ाई गई थी। इसके जवाब में अनामिका ने ‘यूपी में बाबा’ गाना गाया था और योगी आदित्यनाथ की उपलब्धियों के बारे में बताया था। यह वीडियो खूब मशहूर हुआ था।

गूगल बैन करे या एप्पल… जरूरत पड़ी तो खुद का स्मार्टफोन भी बना लूँगा: एलन मस्क का करारा जवाब, वामपंथी मीडिया ने की थी प्रतिबंध की माँग

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, टेस्ला के सीईओ और ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो वे अपना स्मार्टफोन भी लॉन्च कर सकते हैं। एलन मस्क ने ट्विटर पर एक ट्वीट का जवाब देते हुए यह बात कही।

दरअसल, वीडियो पॉडकास्ट ‘द लिज व्हीलर शो’ की होस्ट लिज व्हीलर ने ट्वीट किया था,

“अगर एप्पल और गूगल अपने ऐप स्टोर से ट्विटर को हटाते हैं तो एलन मस्क को खुद का स्मार्टफोन लॉन्च कर देना चाहिए। आधा देश खुशी-खुशी पक्षपाती और जासूसी करने वाले आईफोन और एंड्रॉयड को छोड़ देगा। जो शख्स मंगल पर जाने के लिए रॉकेट बना सकता है उसे एक छोटा सा स्मार्टफोन बनाने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।”

इसी ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए एलन मस्क ने लिखा,

“मुझे उम्मीद है कि ऐसी नौबत नहीं आएगी, लेकिन यदि कोई विकल्प नहीं बचा तो मैं एक वैकल्पिक फोन बनाऊँगा।”

आपको बता दें ऐसा पहली बार नहीं है जब मस्क के मोबाइल फोन लॉन्च करने की बात चर्चा में आई है। इसी साल अक्टूबर में आई कुछ खबरों की मानें तो टेस्ला एक स्मार्टफोन पर काम कर रही है। हालाँकि, इस पर कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

मस्क के स्मार्ट फोन बनाने को लेकर चर्चा क्यों ?

कुछ दिनों पहले ही एलन मस्क ने ट्विटर पर बैन अकाउंट वाले यूजर्स के अकाउंट फिर से शुरू करने का फैसला लिया था। यहाँ तक कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर हैंडल को बहाल भी कर दिया गया। मस्क ने कहा था कि अन्य निलंबित ट्विटर अकाउंट्स को माफी देकर उनकी बहाली भी शुरू की जाएगी।

मस्क ने यह फैसला लेने से पहले एक पोल भी करया था और लोगों से अपनी राय माँगी थी। 23 नवंबर को मस्क ने एक पोल क्रिएट किया था। जिसमें पूछा गया था क्या ट्विटर को निलंबित अकाउंट को सामान्य माफी देनी चाहिए। इस पर 72.4% लोगों ने ‘हाँ’ में जवाब दिया।

ट्विटर पोल के नतीजों के बाद एलन मस्क ने भी अपनी ओर से एक नया ट्वीट किया। 24 नवंबर,2022 को एलन मस्क ने ट्वीट कर कहा है कि वही होगा जो लोग चाहते हैं। ज्यादातर ट्विटर यूजर्स ने सस्पेंड अकाउंट्स की बहाली पर अपनी मुहर लगाई तो ऐसा ही होगा। उन्होंने यह भी बताया है कि ट्विटर पर सस्पेंड अकाउंट्स की बहाली की प्रक्रिया अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगी।

मस्क के फैसले से वामपंथी मीडिया संस्थानों को लगा सदमा ?

मस्क के इस फैसले के बाद वामपंथी मीडिया आउटलेट ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ के कॉलमनिस्ट टेलर लॉरेंज ने एक प्रपंच लिखा। इस लेख में यह बताने की कोशिश की गई कि प्रतिबंधित अकाउंट्स की वापसी से ट्विटर पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। मस्क के इस फैसले को नर्क के दरवाजे खोलने जैसा बताया गया। इतना ही नहीं इस लेख में गूगल और एप्पल जैसे कंपनियों से अपील की गई कि माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर को अपने ऐप स्टोर से हटा दे।

द वाशिंगटन पोस्ट के लेख का स्क्रीनशॉट

हालाँकि, यह किसी से छिपा नहीं है कि ट्विटर पर वामपंथी गिरोह सिर्फ वैचारिक मतभेद की वजह से अकाउंट्स को सस्पेंड कराता रहा है। अब एलन मस्क के ट्विटर खरीदने के बाद से ही पूरे गिरोह में उथल-पुथल मचा हुआ है।

जेल की सेल में सत्येंद्र जैन का ‘दरबार’, सस्पेंड जेल अधीक्षक भी दिखे: AAP मंत्री के शाही भोजन और मालिश का भी आया था Video

भ्रष्टाचार के आरोप में दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद आम आदमी पार्टी सरकार (AAP Government) में मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें वे जेल में ही दरबार लगाते दिख रहे हैं।

इस वीडियो में सत्येंद्र जैन अपनी सेल में निलंबित चल रहे जेल अधीक्षक के साथ बैठे हैं। निलंबित जेल अधीक्षक ‘आप’ के मंत्री से बातचीत करते देखे जा सकते हैं। इसके पहले सत्येंद्र जैन के कई वीडियो सामने आ चुके हैं। इनमें घर का खाना खाते हुए, मालिश करवाते हुए देखे गए थे।

जैन का एक और वीडियो सामने आने के बाद भाजपा (BJP) अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सरकार पर हमलावर हो गई है। भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के मंत्री सत्येंद्र जैन के दरबार में जेल अधीक्षक हैं, जो फिलहाल निलंबित कर दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित से मालिश और नवाबी भोजन के बाद अब ये वीडियो आया है। यह ‘आप’ की भ्रष्टाचार थेरेपी है, लेकिन केजरीवाल जी इसका भी बचाव करेंगे। क्या वे सत्येंद्र जैन को अब हटाएँगे?

बता दें कि सत्येंद्र जैन दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री हैं। वे मनी लॉन्ड्रिंग (Money laundering) मामले में जेल में बंद हैं। इससे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता जैन का जेल में मसाज लेते हुए वीडियो आया था।

इसका बचाव करते हुए AAP ने कहा था कि जैन की तबीयत ठीक नहीं है और वे फिजियोथेरेपिस्ट से उपचार करा रहे थे। हालाँकि, यह बात सामने आई कि जिस व्यक्ति वह पैरों की मालिश करा रहे थे, वह एक नाबालिग लड़की से रेप करने का आरोपित था।

समाचार एजेंसी के मुताबिक, तिहाड़ जेल के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सत्येंद्र जैन की मालिश करने वाले कैदी का नाम रिंकू है। वह फिजियोथेरेपिस्ट नहीं है। रिंकू एक नाबालिग से बलात्कार के मामले में जेल में बंद है। उस पर पॉक्सो POCSO की धारा 6 और IPC की धारा 376, 506 और 509 के तहत केस दर्ज किया गया है।

पहले दोस्त बनी मुस्लिम औरतें, फिर घर बुला भाई से करवाया बलात्कार: जबरन धर्म परिवर्तन-निकाह, अजमेर ले गए-बंधक बनाकर गैंगरेप भी

उत्तर प्रदेश के बरेली की एक युवती के साथ आगरा में गैंगरेप का मामला सामने आया है। जबरन धर्म परिवर्तन करवाकर उसका निकाह करवाया गया। अजमेर, इलाहाबाद, बनारस, अकबरपुर, बिहार में भी उसे बंधक बनाकर रखा गया। प्रतिबंधित पशु का मांस खाने के लिए दबाव डाला गया। नशीले इंजेक्शन लगाए गए।

21 साल की पीड़िता की शिकायत पर 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनकी पहचान अकलीम कुरैशी, शादाब, विसाल, तरन्नुम, शाहाना और गजाला के तौर पर हुई है। रिपोर्टों के अनुसार पीड़िता बरेली के अपने घर में ब्यूटी पार्लर चलाती है। तरन्नुम और गजाला का ब्यूटी पार्लर में आना-जाना था। बाद में इनकी मित्रता हो गई।

मुस्लिम युवतियों पर आरोप है कि उन्होंने पीड़िता को एक दिन अपने घर बुलाया। वहाँ उसे एक कमरे में कैद कर दिया। आरोप है कि तरन्नुम के भाई अकलीम ने हथियार के बल पर लड़की से रेप किया। तरन्नुम और उसकी बहन ने इसका वीडियो बनाया।

रिपोर्ट के अनुसार वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर उन्होंने लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन करवाया। जबर्दस्ती अकलीम से उसका निकाह करवाया। जब ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ यह सब हुआ, उस समय परिवारवाले उसकी शादी की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए घर में रखे नकदी-जेवर भी आरोपितों ने हड़प लिए। पीड़िता का आरोप है कि अकलीम नशीली गोलियाँ और इंजेक्शन देकर उसका शोषण करता था।

जबरन निकाह के बाद अकलीम और उसकी बहनों पर पीड़िता को लेकर अजमेर जाने का आरोप है। फिर इलाहाबाद, बनारस, अकबरपुर, बिहार में उसे बंधक बनाकर रखा गया। बिहार से आगरा लाया गया। यहाँ अकलीम के भाई विसाल और शादाब ने भी उससे रेप किया। इस दौरान उस पर प्रतिबंधित मांस खाने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर मारने-पीटने का भी आरोप है।

रिपोर्टों के अनुसार पीड़िता 23 नवंबर 2022 को किसी तरह आरोपितों के चंगुल से निकली। भीख माँगकर किराया जमा किया। आगरा से बरेली आई और आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।