कर्नाटक के प्रवीण नेट्टारू हत्याकांड में NIA को चार लोगों की तलाश है। एजेंसी ने इन पर इनाम की घोषणा की है। इनकी जानकारी देने के लिए दो नंबर जारी किए हैं।
केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से उन राज्यों में हिंदुओं को अल्पसंख्यक का दर्जा देने की माँगों पर विचार-विमर्श पूरा करने के लिए समय माँगा है। कई प्रदेशों में अल्पसंख्यक हैं हिन्दू।
मोरबी हादसे की जाँच कर रहे DSP पीए झाला ने बताया है कि पुल के केबल में जंग लगी हुई थी। वहीं ओरेवा के मैनेजर ने कोर्ट में हादसे को 'भगवान की इच्छा' बताया है।