देश-समाज

6 जिले 66 मौलाना: मस्जिदों को सैनिटाइज तो मौलवियों को क्वारंटाइन कर रहा बिहार

अंधराठाढ़ी थाना के गीदरगंज गाँव से चार जमाती और हरना गाँव की एक मस्जिद से 11 बंगाली जमातियों को क्वारंटाइन किया गया था। इन सभी को क्वारंटाइन करने के बाद पुलिस ने मस्जिद को भी सैनिटाइज किया। ब्लीचिंग पाउडर और केमिकल्स के साथ पूरे इलाक़े में अग्निशमन विभाग को लगाया गया था।

मरकज से निकल तबलीगी जमातियों ने किए 12 अनूठे कारनामे, 10वाँ तो… खुदा खैर करे

अस्पताल में शौच करने से लेकर संक्रमण फैलाने के उद्देश्य से थूकने और हमला करने तक, भारत से लेकर पाकिस्तान तक जमातियों में विचित्र एकरूपता देखी जा रही है। परिस्थितियाँ ऐसी बन गई हैं कि स्वास्थ्यकर्मी और पुलिसकर्मियों के बड़े हिस्से का कीमती वक़्त इनकी बदसलूकी से निपटने में जाया हो रहा है।

एक ही थाली में 6-7 लोग खाते थे, सेक्स करना भी सिखाते थे: मरकज में 21 दिन रहे शख्स का खुलासा

तेलंगाना के रहने वाले इस व्यक्ति के अनुसार तबलीगी जमात पूरी दिनचर्या तय करता है। खाने-पीने से लेकर मल-मूत्र त्याग करने तक सब कुछ। यहाँ तक कि सेक्स कैसे करना है, ये भी जमात ही सिखाता था। यह भी कहा जाता था कि बीमार पड़ने पर डॉक्टरों के पास नहीं जाना चाहिए और अल्लाह में यकीन करना चाहिए।

उत्तराखंड की 60 वर्षीय महिला ने दान की उम्रभर की जमा पूँजी, PM-CARES फंड में दिए ₹10 लाख

देवकी भंडारी ने बताया कि बैंक में एफडी और पेंशन की रकम से कुल 10 लाख रुपए जमा हुए थे। कोरोना संकट को देखते हुए उन्होंने जीवन भर की कमाई इस महामारी से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री केयर फंड में दे दी है।

डॉक्टरों की नहीं सुनी, कोरोना संक्रमित पिता का निकाला जनाजा: 200 लोग हुए क्वारंटाइन

अस्पताल ने शव WHO प्रोटोकॉल के तहत सील बॉडी बैग में सौंपा था। लेकिन मृतक के बेटों ने इसकी अनदेखी करते हुए बैग से शव निकाल स्नान कराया। लोगों को जुटाकर जनाजा निकाला और पूरे रीति-रिवाज के साथ शव को दफनाया।

जारी हुआ राम मंदिर ट्रस्ट का लोगो: दिखी सूर्यवंशी राजा रामचंद्र की छवि, भगवा का भी जलवा

प्रतीक चिह्न की ऊपरी परिधि में ट्रस्ट का नाम लिखा है, जबकि नीचे 'रामो विग्रहवान धर्म:' अंकित किया गया है, जिसका अर्थ है- भगवान श्रीराम धर्म के साक्षात् साकार रूप हैं। इस तस्वीर में भगवान अभयदान की मुद्रा में दिख रहे हैं।

देश में ‘हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन’ की कोई कमी न आज है, न कल होगी: स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया- पिछले 1 दिन में कोरोना के 773 मामले

भारतीय चिकित्सा अनुसन्धान परिषद ने बताया कि अभी तक उसने कुल 1,21,271 टेस्ट किए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने आश्वस्त किया कि देश में हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की कोई कमी नहीं होगी। मंत्रालय ने कहा कि न कोई कमी है और न ही भविष्य में ऐसा होने की कोई संभावना है।

कोरोना योद्धा: सेवा भारती के 2.10 लाख स्वयंसेवक: लॉकडाउन में रेड लाइट एरिया से बर्मा सीमा तक बने मददगार

सेवा भारती 1200 संस्थाओं के साथ मिल कर ये सुनिश्चित करने में जुटी है कि कोई इलाक़ा राहत के दायरे से बाहर न हो। 26 लाख लोगों के भोजन की जिम्मेदारी संगठन ने उठा रखी है। सबसे ज्यादा स्वयंसेवक केरल में लगाए गए हैं।

इंदौर फिर शर्मसार: गश्ती करते वक़्त पुलिस को पत्थर मारे, चेकिंग के दौरान रोका तो थूका

पत्थरबाजी की घटना को लेकर पुलिस ने नासिर, इस्लाम, समीर और सलीम को गिरफ्तार किया है। इन सब पर 'नेशनल सिक्योरिटी एक्ट' के तहत कार्रवाई की जाएगी। थूकने के मामले में मोइज अली और जुजेर हुसैन को गिरफ्तार किया गया है।

पूरे मार्च में 130, अप्रैल के 7 दिन में ही 145 दफन: 4 कब्रिस्तानों के आँकड़ों ने एजेंसियों को चौंकाया

एक दिन में ही 18 जनाजे सिर्फ उन्हीं चार कब्रिस्तान में पहुँचे जो क्वारंटाइन एरिया के लिए ही हैं। 7 अप्रैल तक जितने भी कोरोना के कारण मौत के मामले आए उनमें से अकेले 13 सिर्फ़ इंदौर से हैं। इसलिए प्रशासन के लिए ये खुलासा एक चिंता का विषय है।

ताज़ा ख़बरें

प्रचलित ख़बरें