"जो हर्षोल्लास मैं देख रहा हूँ वो बताता है कि मोदी जी के काम जो उन्होंने किए हैं और जो उन्होंने बंगाल को देने का प्रयास किया है, जिसे ममता जी ने रोकने का काम किया है। उससे यहाँ की जनता त्रस्त और दुःखी है।"
रेल मंत्री के मुताबिक़ राज्य सरकार की वजह से इन परियोजनाओं में समय लग रहा है, पहले वामपंथी सरकार और अब तृणमूल सरकार के कारण 45 वर्ष पुरानी परियोजनाएँ रुकी हुई हैं।