राजनीति

कॉन्ग्रेस के CM और डेप्यूटी CM आमने-सामने: राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब

पायलट का ये बयान उस समय आया है जब विपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया एक दिन पहले ही उनकी सरकार द्वारा कानून व्यवस्था को लेकर बनाई खराब नीतियों और राज्य भर में हो रही घटनाओं पर उन्हें घेर चुके हैं।

कॉन्ग्रेस की साड़ियॉं लेकर जा रहे वाहन ने मारी टक्कर, वोटरों के बीच बॉंटा जाना था

दंतेवाड़ा में इस महीने की 23 तारीख को वोट डाले जाएँगे। बीते साल इस सीट से भाजपा के भीमा मंडावी ने जीत दर्ज की थी। उनके निधन के कारण यहॉं उपचुनाव कराया जा रहा है। भाजपा ने मंडावी की पत्नी ओजस्वी मंडावी को मैदान में उतारा है तो कॉन्ग्रेस की ओर से देवती कर्मा चुनाव लड़ रही हैं।

22 की उम्र, ₹108 करोड़ संपत्ति: कॉन्ग्रेस नेता डीके शिवकुमार की बेटी ऐश्वर्या से ED करेगी पूछताछ

ईडी ने उनकी बेटी ऐश्वर्या को गुरुवार (सितम्बर 12, 2019) को पूछताछ के लिए बुलाया है। इस दौरान सिंगापुर ट्रिप से लेकर विभिन्न डाक्यूमेंट्स उनके सामने रखे जाएँगे।

‘गाय’ और ‘ॐ’ सुनते कुछ लोगों के बाल खड़े हो जाते हैं, PM मोदी ने मथुरा में विपक्षियों की चुटकी ली

उन्होंने कहा कि दूध, दही और माखन के बिना श्रीकृष्ण की कल्पना की ही नहीं जा सकती। पीएम मोदी ने समझाया कि जिस तरह प्रकृति, पशुधन और पर्यावरण के बिना भगवान कृष्ण अधूरे नज़र आते हैं, उसी तरह इनके बिना भारत भी अधूरा लगेगा। उन्होंने प्रकृति से संतुलन बना कर चलने की अपील की।

बाबरी मस्जिद गिराना साजिश नहीं, यह करोड़ों हिंदुओं की भावनाएँ दबाने का नतीजा: कल्याण सिंह

अयोध्या करोड़ों भारतीयों की आस्था का केंद्र बिंदु है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होता है तो इससे करोड़ों भारतीयों की इच्छा पूरी होगी। उन्होंने कहा कि वो राम मंदिर निर्माण का समर्थन करते हैं।

23 पाकिस्तानी शरणार्थियों को महाराष्ट्र सरकार ने दी भारत की नागरिकता

जिन लोगों को नागरिकता प्रदान की गई है। उनमें से अधिकतर सिंधी और पंजाबी समुदाय से संबंध रखते हैं। इन्हें केंद्र सरकार द्वारा हरी झंडी दिखाने के बाद ही नागरिकता के प्रमाण पत्र दिए गए हैं।

‘आत्मकूरु’ को निकले चंद्रबाबू नायडू और बेटे नारा लोकेश नजरबंद, विरोध में बैठे भूख हड़ताल पर

आंध्र प्रदेश पुलिस ने पार्टी को रैली की इजाजत दिए जाने से इनकार कर दिया और नरसरावपेटा, सत्तेनापल्ले, पलनाडू और गुराजला में धारा 144 लागू कर दी गई। पुलिस ने राज्य में टीडीपी के कई नेताओं को भी नजरबंद कर दिया।

मुंबई कॉन्ग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने दिया इस्तीफा, Article-370 पर पार्टी के रुख से थे ख़फ़ा

कृपाशंकर सिंह ने पार्टी छोड़ने की वजह बताते हुए कहा,“मैंने कॉन्ग्रेस छोड़ दी है क्योंकि मैं जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने का विरोध करने संबंधी पार्टी के रूख से सहमत नहीं हूँ।”

POK को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाना, वहाँ तिरंगा लहराना हमारा अगला लक्ष्य: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

“हमें ऐसे बयानों की निंदा करने की जरूरत है। कश्मीर बंद नहीं है। वहाँ कर्फ्यू नहीं है। अगर कर्फ्यू होता तो लोगों को ‘कर्फ्यू पास’ के साथ बाहर निकलना होता।”

सपा विधायक नाहिद हसन ने गाड़ी का कागज माँगने पर समर्थकों के साथ SDM से की गाली-गलौज

सपा विधायक ने अधिकारी का मखौल बनाते हुए कहा, "डर गया! बोलो? डरपोक।" इस घटना के बाद रात को भी विधायक के आवास के बाहर भारी संख्या में समर्थक जमा हो गए और उन्होंने प्रशासन के ख़िलाफ़ नारेबाजी की।

ताज़ा ख़बरें

प्रचलित ख़बरें