राजनीति

सुमित्रा महाजन ने पत्र लिखकर किया लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार

सुमित्रा महाजन की इस घोषणा के बाद भाजपा किसे इंदौर लोकसभा सीट से मैदान में उतारेगी इस पर अब भी असमंजस बरकरार है।

निफ्टी घोटाले से जुड़े हैं कॉन्ग्रेस की घोषणापत्र समिति के तार?

कॉन्ग्रेस की घोषणापत्र समिति के कथित सलाहकार महेश व्यास जिस CMIE के सीईओ बताए जा रहे हैं, उसके डायरेक्टर अजय व्यास निफ्टी घोटाले की जाँच में घिरे हैं।

राबड़ी देवी ने नाबालिग के साथ बलात्कार के दोषी विधायक की पत्नी के लिए माँगे वोट

विभा देवी के पक्ष में मतदान की अपील करने के अलावा राबड़ी के निशाने पर गिरिराज सिंह भी रहे। संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह नवादा छोड़कर भाग गए हैं।

कॉन्ग्रेस के इलेक्ट्रॉनिक प्रचार अभियान को बड़ा झटका: EC ने राफेल पर व्यंग्य वाला वीडियो किया खारिज

मध्य प्रदेश कॉन्ग्रेस ने अपने कुल नौ विज्ञापनों को चुनाव आयोग के पास अनुमति के लिए भेजा था, जिसमें से 6 पर आपत्ति जताई गई है। चुनाव आयोग का कहना है कि इसमें राफेल विवाद से जुड़ा भी एक विज्ञापन है।

मिशेल ने अगस्ता घोटाले में सोनिया के बेहद क़रीबी अहमद पटेल का नाम लिया

ईडी ने चार्जशीट को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि पूछताछ में क्रिश्चियन मिशेल ने AP का मतलब अहमद पटेल और FAM का मतलब फैमिली बताया है। इसमें 'श्रीमती गांधी' और ‘आरजी’ का नाम भी शामिल है।

AFSPA निरस्त करने का सुझाव नहीं दिया, मीडिया ने फैलाई अफवाह: सर्जिकल स्ट्राइक हीरो जनरल हुड्डा

जनरल हुड्डा ने कहा, "जहाँ तक मेरी रिपोर्ट का सवाल है, AFSPA का उसमें कोई उल्लेख नहीं है और न ही वहाँ (कश्मीर) घाटी में आवश्यक सैनिकों की संख्या का कोई जिक्र है।"

पटना दफ्तर में कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं में चले ताबड़तोड़ लात-घूँसे, पूर्व MP को टिकट न मिलने से थे नाराज

हुआ यूँ कि बिहार की औरंगाबाद सीट से कॉन्ग्रेस सांसद निखिल कुमार ने टिकट की माँग की थी, लेकिन पार्टी ने महागठबंधन में शामिल हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के उपेंद्र प्रसाद को चुनावी मैदान में उतराने का फैसला लिया है।

राहुल गाँधी पर फ़िल्म बनाता तो अधिकतर शूटिंग थाईलैंड में करनी पड़ती: विवेक ओबेरॉय

विवेक ओबेरॉय ने बार-बार ज़ोर देकर कहा है कि उन्होंने भले ही अतीत में भाजपा के लिए प्रचार किया है, लेकिन वे पार्टी के सदस्य अभी तक नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी के चाय वाले बनने से लेकर एक विश्व नेता बनने तक की कहानी हर दूसरे वैश्विक नेता के लिए प्रेरणादायक है।

अगस्ता वेस्टलैंड डील: ED का दावा, 2004 से 2016 के बीच ‘RG’ को मिले ₹50 करोड़

प्रवर्तन निदेशालय का मानना ​​है कि सुशेन गुप्ता जानबूझकर उस व्यक्ति की वास्तविक पहचान का ख़ुलासा नहीं कर रहे हैं, जिसे 'RG' कहा जाता है। सुशेन गुप्ता ने दावा किया है कि उक्त “RG” एक रजत गुप्ता, जो राम हरि राम ज्वैलर्स का निदेशक है।

‘स्पीडब्रेकर’ ममता के बंगाल में भाजपा बूथ कार्यालय पर लटकी मिली मज़दूर की लाश

वैसे तो पश्चिम बंगाल हमेशा से राजनैतिक हिंसा और हत्याओं के कारण खबरों में रहा है। लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विशेष रूप से भाजपा के खिलाफ गंभीर राजनीतिक हिंसा के लिए जाना गया।

ताज़ा ख़बरें

प्रचलित ख़बरें