आप विधायक बाल्यान इससे पहले विवादों में तब घिरे थे, जब उन्होंने दावा किया था कि दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव अंशु प्रकाश जैसे अधिकारियों को विकास कार्य में बाधा डालने के लिए पीटा जाना चाहिए।
समाजवादी पार्टी ने अपने छः उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के मुताबिक सपा संस्थापक एवं संरक्षक मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे, जबकि धर्मेंद्र यादव बदायूँ से।
कॉन्ग्रेस पार्टी ने 15 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इनमें उत्तर प्रदेश से 11 और गुजरात से 4 उम्मीदवारों का नामों का ऐलान किया है। सोनिया गाँधी अपने मौजूदा संसदीय क्षेत्र रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी जबकि राहुल गाँधी को अमेठी से उम्मीदवार बनाया गया है।
आज हम गाज़ी फ़क़ीर की बात इसीलिए कर रहे हैं क्योंकि इससे जुड़ी एक बड़ी ख़बर आई है। उसके इतिहास और भूगोल को समझने से पहले हमें आईपीएस अधिकारी पंकज चौधरी के केस को समझना पड़ेगा, जिन्हें आज बर्ख़ास्त कर दिया गया।
उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि उर्दू गेट को गिराने के पीछे शासन-प्रशासन की साजिश थी। उस गेट का नाम उर्दू गेट था इसलिए उसे गिराया गया।
हाल ही में अपने बयान में श्री वाड्रा ने बिना किसी के कुछ कहे ही अपनी सफाई देते हुए खुद के मामले की तुलना विजय माल्या और नीरव मोदी जैसे भगौड़े लोगों से कर डाली।