केंद्र सरकार के सूत्रों का कहना है कि केंद्र सरकार की ओर से कोई भी आपत्ति नहीं जताई गई। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुभेन्दु अधिकारी के मीटिंग में शामिल होने के कारण मीटिंग छोड़ने का फैसला किया।
मिशन जून के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि यूपी में 15 जून से सामाजिक और आर्थिक तौर पर पिछड़े लोगों (ड्राइवर, दिहाड़ी मजदूर और रिक्शा चालक इत्यादि) के लिए विशेष टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जाएगा।
हाजी रफअत अली की अंतिम यात्रा में देख सकते हैं कि भीड़ कैसे बिना किसी सोशल डिस्टेंसिंग के खुली सड़क पर चल रही है और इनमें कइयों के मुँह पर मास्क तक नहीं है।