रिपोर्ट

दिल्ली का ‘कूड़े का पहाड़’: अगले साल ताजमहल से भी हो जाएगा ऊँचा

गाजीपुर का लैंडफिल साइट साल 1984 में शुरू किया गया था। इसकी क्षमता 2002 में ही पूरी हो गई थी। लेकिन, अभी भी शहर का मलबा सैकड़ों ट्रकों के जरिए यहाँ डाला जा रहा है। निगम के एक अधिकारी ने बताया कि हर दिन लगभग 2 टन कचरा डाला जाता है।

बिहार का वो शहर जहॉं पहली बार सीता ने की थी छठ पूजा, आज भी मौजूद हैं चरणों के निशान

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सीता ने पहली बार छठ पूजा बिहार के मुंगेर में गंगा तट पर की थी। इसके प्रमाण स्वरूप आज भी यहॉं अर्घ्य देते उनके चरण चिह्न मौजूद हैं।

अयोध्या: राम मूर्ति और पर्यटन विकास के लिए ₹447 करोड़, 61 हेक्टेयर जमीन खरीदेगी योगी सरकार

अयोध्या को अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित किया जाएगा। भगवान राम की विशाल प्रतिमा के इर्द-गिर्द डिजिटल लाइब्रेरी, सांस्कृतिक केन्द्र और फूड प्लाजा वगैरह भी पर्यटकों के लिए बनाए जाएँगे।

व्हाट्सएप: मोदी सरकार सख्त, आईटी मंत्रालय ने पूछा- जासूसी के बारे में क्यों नहीं बताया

व्हाट्सएप ने कहा है कि वह निजता की सुरक्षा को लेकर भारत सरकार की चिंता से सहमत हैं। मामले की गंभीरता को समझते हुए उसने कठोर क़दम उठाए हैं। उसकी पूरी कोशिश है कि किसी भी यूजर्स के डेटा के साथ खिलवाड़ ना हो।

कमलेश तिवारी मर्डर: हत्यारों को पिस्टल देने वाला यूसुफ खान कानपुर से गिरफ्तार

यूसुफ खान मूल रूप से यूपी के फतेहपुर का रहने वाला है। वह पिछले कुछ समय से गुजरात रह रहा था। यूपी और गुजरात एटीएस ने संयुक्त कार्रवाई कर उसे दबोचा।

इस्लाम के नाम पर सत्ता हथियाने के दिन लद गए, ये नया पाकिस्तान है: इमरान खान

मौलाना फजलुर रहमान का आजादी मार्च 27 अक्तबूर को शुरू हो शुक्रवार को इस्लामाबाद पहुॅंचा था। उन्होंने इमरान से दो दिन में इस्तीफा देने या गंभीर नतीजे भुगतने की चेतावनी दी है।

J&K: एलजी के शपथ ग्रहण में भाग लेने पर म​हबूबा मुफ्ती ने सांसद को पार्टी से निकाला

नजीर वही सांसद हैं जिन्होंने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक पेश किए जाने के दौरान पीडीपी के एक अन्य सांसद मीर मोहम्मद फैयाज के साथ विरोध स्वरुप विधेयक को फाड़ दिया था।

यूपी: बसपा प्रदेश अध्यक्ष का भाई साजिद अली ग्रामीण को गोली मार कर फरार

गोली लगने से जख्मी यासीन की हालत स्थिर है। उसने बताया कि वह मछली मारने के लिए साजिद के रिसॉर्ट के पास स्थित तालाब में गया था। इसी दौरान उस पर गोली चलाई गई।

कारोबार करना पहले से हुआ आसान, केंद्र और राज्यों में बेहतर समन्वय: कुमार मंगलम बिड़ला

बिड़ला ने कहा कि अभी भी बेहतरी की बहुत सी सम्भावनाएँ हैं। हमें याद रखना चाहिए कि भारत में कारोबार का मतलब केंद्र और राज्य दोनों की सरकारों के साथ काम करना होता है। इस मायने में पहले से स्थिति काफी बेहतर हुई है।

राम मंदिर: अयोध्या पर फैसले से पहले संघ ने बनाई रणनीति, केंद्र में सांप्रदायिक सद्भाव

बैठक में कहा गया कि फैसले के बाद देश का सद्भाव नहीं बिगड़ना चाहिए। इसके साथ ही कोई ऐसी बात न हो जिससे किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुॅंचे। संघ के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ऐसे मौके पर किसी भी तरह के आक्रामक तेवर के लिए कोई जगह नहीं है।

ताज़ा ख़बरें

प्रचलित ख़बरें