पित्रोदा कॉन्ग्रेस की घोषणापत्र तैयार करने वाली समिति के सदस्य हैं, और उनकी अगुआई वाले रहे योजना आयोग को वापिस लाने का वादा कॉन्ग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी कर चुके हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जुड़े गोरखपुर में जिस नेता की जीत के बाद से उत्तर प्रदेश में महागठबंधन की नींव पड़नी शुरू हो गई थी, अब महागठबंधन का वो सेनानी अपनी पूरी निषाद सेना के साथ भाजपाई हो गया है।
कार्टोसैट-3 एक उन्नत उपग्रह है। इसमें 0.2 मीटर (20 सेमी) के रिज़ॉल्यूशन को ज़ूम करने की क्षमता है। इस क्षमता को दुनिया में सबसे अच्छा माना जाता है। इससे बंदूक या दुश्मन के बंकर में मौजूद हर छोटी से छोटी वस्तुओं को स्पष्ट देखा जा सकेगा।
2020 तक कश्मीर को अलग करने की धमकी देने वाली पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की पार्टी के विधायक ज़फर इकबाल मन्हास का भतीजा कामरान जहूर आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दिन में शामिल हो चुका है।
सऊदी अरब द्वारा राष्ट्राध्यक्षों को दिया जाने वाला जायेद मेडल सबसे बड़ा सिविल सम्मान है। अबुधाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायेद ने पीएम मोदी के लिए इस सम्मान का ऐलान करते हुए भारतीय समाज की सहिष्णुता की भी सराहना की।
ख़बर के मुताबिक घनश्याम ने तस्वीर से छेड़छाड़ करके उसे फेसबुक पर डाला था। जिसे 1 अप्रैल की देर रात भाजपा यूथ विंग के कार्यकर्ता जय सिंह परमार ने देखा और पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी।
अमेरिका में बच्चों को साइबर क्राइम का शिकार होने से बचाने के लिए चिल्ड्रेन्स ऑनलाइन प्राइवेसी प्रोटेक्शन एक्ट के तहत एक कानून है। कोर्ट ने केंद्र सरकार से ऐसे ही कानून बनाने पर राय माँगी है। मीडिया को भी टिक-टॉक पर बने वीडियो का प्रसारण रोकने को कहा गया।
ख़बर मिज़ोरम की है। एक बच्चे से गलती से अपने पड़ोसी के चूजे पर साईकिल चढ़ जाती है। इस दौरान मासूम बच्चे को अपराधबोध का एहसास होता है और वो उसके इलाज के लिए अपने पास जमा पूरी पॉकेट मनी लेकर तुरंत अस्पताल पहुँच जाता है।
बेगूसराय के आजाद नगर स्थित एक गाँव में कन्हैया कुमार जब चुनाव प्रचार के लिए पहुँचे तो ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। लेकिन उनके वहाँ से जाते ही ग्रामीणों ने जो कहा, उस से बेगूसराय की चुनावी स्थिति का बहुत कुछ अनुमान लग जाता है।
'मिनी मुख्यमंत्री' सहित कई पूर्व सांसद, विधायक, मंत्री और विधानसभा-लोकसभा प्रत्याशी भाजपा में शामिल हो गए। इससे अमेठी, कन्नौज और आगरा में कॉन्ग्रेस, सपा और बसपा तीनों को करारा झटका लगा है।