Homeफ़ैक्ट चेकफ़ैक्ट चैक: प्रियंका गाँधी की रैली का भीड़ कनेक्शन फ़र्ज़ी, कॉन्ग्रेस को डिलीट करना...

फ़ैक्ट चैक: प्रियंका गाँधी की रैली का भीड़ कनेक्शन फ़र्ज़ी, कॉन्ग्रेस को डिलीट करना पड़ा ट्वीट

जब से कॉन्ग्रेस पार्टी में जमानत पर चल रहे रॉबर्ट वाड्रा की पत्नी प्रियंका गाँधी वाड्रा का पदार्पण हुआ है, मीडिया और कॉन्ग्रेस कार्यकर्ता लगातार उन्हें इंदिरा गाँधी से लेकर दुर्गा-अवतार साबित करने की जद्दोजहद में जुटे हुए हैं।

अपने राजनीतिक सफ़र की शुरुआत करते हुए कॉंग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा सोमवार को अपने भाई राहुल गाँधी के साथ लखनऊ पहुँची। मीडिया और कॉन्ग्रेस में जमानत पर चल रहे रॉबर्ट वाड्रा की पत्नी प्रियंका गाँधी की इस रैली को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।

इसी बीच कॉन्ग्रेस की उत्साहित पार्टी प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्विटर पर लखनऊ के आज के रोड शो की तस्वीरों को ट्वीट किया, जिसके कैप्शन में लिखा था, “इसे कहते हैं स्वागत, लखनऊ!” लेकिन इसके बाद उन्होंने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया।

इंदिरा गाँधी की तरह दिखने वाली प्रियंका गाँधी वाड्रा की रैली में ‘जनसैलाब’ दिखाने का भरपूर प्रयास करते हुए प्रियंका चतुर्वेदी के ट्वीट का स्क्रीनशॉट

‘अपार जनसैलाब’ दिखाने के लिए जिस तस्वीर का सहारा प्रियंका चतुर्वेदी ने लिया था, वो असल में लखनऊ की आज की रैली की नहीं बल्कि गजवेल, तेलंगाना राज्य की थी।

शेयर करने के बाद डिलीट कर दी गई यह तस्वीर असल में प्रियंका गाँधी की रैली की नहीं, बल्कि तेलंगाना की थी

यह तस्वीर दिसंबर 2018 की थी, जिसे @Kkdtalkies नाम से चल रहे ट्वीटर हैंडल ने सोशल मीडिया पर डाला था।

सोशल मीडिया पर कॉन्ग्रेस पार्टी प्रवक्ता के प्रियंका गाँधी वाड्रा की इस रैली में ‘अपार जनसैलाब’ जुटाने की इस नादान कोशिश की सच्चाई को लोगों ने पहचान लिया था।

जब से कॉन्ग्रेस पार्टी में जमानत पर चल रहे रॉबर्ट वाड्रा की पत्नी प्रियंका गाँधी वाड्रा का पदार्पण हुआ है, मीडिया और कॉन्ग्रेस कार्यकर्ता लगातार उन्हें इंदिरा गाँधी से लेकर दुर्गा-अवतार साबित करने की जद्दोजहद में जुटे हुए हैं। इसके लिए आज उन्होंने साबित भी कर दिया कि वो प्रियंका गाँधी की भक्ति की किसी भी सीमा को लाँघने के लिए तैयार हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -