Tuesday, May 20, 2025
Homeफ़ैक्ट चेकमीडिया फ़ैक्ट चेकपति को बोली ओरल सेक्स करो... प्राइवेट पार्ट में लगा रखी थी जहर: वायरल...

पति को बोली ओरल सेक्स करो… प्राइवेट पार्ट में लगा रखी थी जहर: वायरल है यह खबर, लेकिन जानिए इसकी सच्चाई

लगभग हर हिंदी मीडिया चैनल/वेबसाइट (कुछ तो अंग्रेजी वाले भी) पर एक खबर चलाई जा रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि ब्राजील में एक महिला ने अपने प्राइवेट पार्ट में जहर लगा कर ओरल सेक्स के दौरान पति को मारने की योजना बनाई थी।

इन दिनों लगभग हर हिंदी मीडिया चैनल/वेबसाइट (कुछ तो अंग्रेजी वाले भी) पर एक खबर चलाई जा रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि ब्राजील में एक महिला ने अपने प्राइवेट पार्ट में जहर लगा कर ओरल सेक्स के दौरान पति को मारने की योजना बनाई थी।

खबर शॉकिंग थी, हमने भी करने की सोची। खबर के ऑरिजनल सोर्स तक पहुँचने के लिए गूगल का सहारा लिया। जो सोर्स मिला, उसे देख कर माथा पीट लिया।

प्राइवेट पार्ट में जहर लगा मारने वाली खबर झूठी?

पड़ताल करने पर पता चला कि यह खबर तो सही है लेकिन ऐसा अभी नहीं हुआ। यह 8 साल पुरानी घटना है। 2-4 सिंपल कीवर्ड से 2013 की खबर गूगल सर्च के पहले पन्ने पर ही मिल गई। अपने यहाँ की मीडिया को इससे क्या लेना-देना? तमाम मीडिया हाउस ने इसे बिना क्रॉस चेक किए चलाया। सोशल मीडिया पर भी बिना सच्चाई जाने इस खबर को खूब शेयर किया गया।

poison private part oral sex
poison private part oral sex – सिंपल कीवर्ड से 2013 की खबर गूगल सर्च के पहले पन्ने पर ही मिल गई लेकिन तमाम इंडियन मीडिया ने इसे बिना क्रॉस चेक किए चलाया

आखिर खबर है क्या?

समाज में कई दंपत्ति के रिश्तों में खटास आ जाती है। जिसका हल आपस में बातचीत कर के और समस्याओं को सुलझा कर निकाला जा सकता है। मगर कुछ कपल्स के बीच झगड़े इस हद तक बढ़ जाते हैं कि वो हिंसक मोड़ ले लेते हैं। ऐसा ही कुछ एक महिला के साथ साल 2013 में हुआ था, जो अपने पति से नाखुश थी और उससे तलाक लेना चाहती थी मगर उसका पति उसे तलाक नहीं दे रहा था। तब पत्नी ने पति के खिलाफ जानलेवा चाल चली मगर उसका खामियाजा उसे खुद भुगतना पड़ गया। 

द वीक के मुताबिक ये घटना 2013 की है, जो हाल ही में सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में है। ब्राजील की एक महिला अपने पति से नाखुश थी, जिसके चलते वो उससे तलाक लेना चाहती थी। उसने कई बार अपने पति से इस बारे में कहा था मगर उसका पति उसे तलाक देने के लिए राजी नहीं थी। जब महिला उससे बोल-बोल कर थक गई तब उसने अपने पति की हत्या करने की ठानी। काफी दिन विचार करने के बाद महिला को बेहद ही खतरनाक तरीका सूझा, जिससे उसने पति की जान लेने का निर्णय लिया।

रिपोर्ट के अनुसार पत्नी ने अपने प्राइवेट पार्ट पर जहर लगा लिया। संबंध बनाते वक्त पति को अजीब सी बदबू आई। पति को लगा कि पत्नी को शारीरिक रूप से कोई समस्या है और उसने तुरंत जिद किया कि वो उसके साथ चलकर डॉक्टर को दिखाए। जब दोनों डॉक्टर के पास पहुँचे और पत्नी का टेस्ट हुआ तो डॉक्टर भी हैरान रह गईं। 

रिपोर्ट से पता चला कि महिला ने अपने प्राइवेट पार्ट के अपनी काफी मात्रा में जहर डाल रखा है, जिससे उसके पति की मौत तो हो ही जाती साथ ही महिला की भी मौत निश्चित थी। पत्नी का इलाज हुआ और डॉक्टर ने जहर निकाल दिया मगर पति ने पत्नी को माफ नहीं किया। उसने तुरंत हत्या की कोशिश करने का आरोप पत्नी पर लगाते हुए पुलिस में केस दर्ज कर दिया था।

इससे साबित होता है कि यह खबर सही है लेकिन अभी ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। अभी 8 साल पुरानी खबर वायरल की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कौन हैं मोहिनी मोहन दत्ता जिनके लिए ₹588 करोड़ की प्रॉपर्टी छोड़कर गए हैं रतन टाटा: पहले वसीयत पर उठाया सवाल, अब किया स्वीकार

मोहिनी दत्ता को रतन की वसीयत में 588 करोड़ रुपए मिले। लोगों के मन में सवाल है कि परिवार के बाहर वसीयत में हिस्सा पाने वाले मोहिनी मोहन दत्ता आखिर कौन है।

इस्लामी हिंसा ने शरणार्थी बनाया, मिशनरी ताक़तों ने मार डाला… जब त्रिपुरा के बागबेर में हुआ हिन्दुओं का नरसंहार, चर्चों के पैसे से पलता...

NLFT एक ईसाई उग्रवादी संगठन था। इसका समर्थन कई चर्चों और विदेशी मिशनरी नेटवर्क से होता था। वे त्रिपुरा को एक स्वतंत्र ईसाई मुल्क बनाना चाहते थे।
- विज्ञापन -