Homeफ़ैक्ट चेकसोशल मीडिया फ़ैक्ट चेकहीथ स्ट्रीक का निधन, जिम्बाब्वे क्रिकेट के सबसे बड़े ऑलराउंडर की मौत… सचिन से...

हीथ स्ट्रीक का निधन, जिम्बाब्वे क्रिकेट के सबसे बड़े ऑलराउंडर की मौत… सचिन से छक्का खाने वाले हेनरी ओलंगा ने फैलाई फेक न्यूज

जिन्हें मरा मान लिया, उसी हीथ स्ट्रीक ने मैसेज किया। इसमें वो लिखे कि उनके रन आउट वाले ट्वीट को तुरंत रिवर्ट किया जाए मतलब निधन वाले ट्वीट को बदला जाए, डिलीट किया जाए।

हीथ स्ट्रीक (Heath Streak) का निधन हो गया है।
कैंसर के कारण हीथ स्ट्रीक की मौत हो गई।
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान 49 साल के हीथ स्ट्रीक अब इस दुनिया में नहीं रहे।

ऐसी खबरें अगर आप पढ़ रहे हैं तो इसे अफवाह मानिए। यह अफवाह किसी और ने नहीं बल्कि जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और हीथ स्ट्रीक (Heath Streak) के साथी हेनरी ओलंगा के एक ट्वीट के कारण उड़ी।

हेनरी ओलंगा का ट्वीट, जिससे उड़ी हीथ स्ट्रीक के निधन की अफवाह

हेनरी ओलंगा ने 22 अगस्त 2023 को एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने हीथ स्ट्रीक के निधन की घोषणा की। शोक भी जताया। अब वो ट्वीट डिलीट कर लिया है उन्होंने।

एक दिन बाद 23 अगस्त 2023 को हेनरी ओलंगा ने एक और ट्वीट किया। इसमें एक मैसेज को स्क्रीनशॉट है। मैसेज हीथ स्ट्रीक (Heath Streak) की ओर से है। इसमें हीथ स्ट्रीक कह रहे हैं कि उनके रन आउट वाले ट्वीट को तुरंत रिवर्ट किया जाए मतलब निधन वाले ट्वीट को बदला जाए, डिलीट किया जाए।

इस ट्वीट के साथ हेनरी ओलंगा ने यह भी लिखा कि हीथ स्ट्रीक को थर्ड अंपायर ने वापस बुला लिया है, वो जीवित हैं।

आपको बता दें कि हेनरी ओलंगा जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी रहे हैं। एक समय अपने हेयर स्टाइल के लिए जाने जाते थे। एक मैच में सचिन को आउट करने और अगले मैच में ताबड़तोड़ छक्का खाने – इनसे जुड़ी एक मेमरी यह भी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -