Homeफ़ैक्ट चेकसोशल मीडिया फ़ैक्ट चेकब्रेकिंग न्यूज! रवीश कुमार के जाते ही NDTV पर एंकरिंग करने लगे संबित पात्रा,...

ब्रेकिंग न्यूज! रवीश कुमार के जाते ही NDTV पर एंकरिंग करने लगे संबित पात्रा, निष्पक्ष रहने की खाई कसम: वायरल Video का क्या है सच

संबित पात्रा एनडीटीवी के लिए बल्कि टीवी टुडे के लिए 'टू द प्वाइंट' शो कर रहे हैं। इस वीडियो को 2018 में पोस्ट किया गया था। उस समय संबित को टीवी टुडे ने गेस्ट एंकर बनाकर बुलाया था।

एनडीटीवी (NDTV) से रवीश कुमार (Ravish Kumar) के इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर संबित पात्रा (Sambit Patra) की एक वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि वो एनडीटीवी के नए प्राइम टाइम होस्ट हैं।

देख सकते हैं कि इस वीडियो में एडीटीवी के लोगो हैं। ऊपर गुजरात चुनाव की तस्वीरें हैं। नीचे संबित पात्रा की वीडियो है। इस वीडियो में संबित पात्र कसम खाते दिख रहे हैं कि वो एंकर सीट पर बैठकर कोई पक्षपात नहीं करेंगे किसी पार्टी का पक्ष नहीं लेंगे।

सचिन नाम के यूजर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखते हैं, “गौतम अडानी ने प्राइम टाइम के लिए रवीश कुमार की रिप्लेसमेंट ढूँढ निकाली है।”

आशिक अपने ट्वीट में कहते हैं, “रवीश के इस्तीफे के बाद संबित पात्रा एनडीटीवी पर होस्ट करेंगे।”

अबूशहमा खान लिखते हैं, “संबित पात्रा एनडीटीवी के प्राइमटाइम पर आधिकारिक तौर पर होस्ट बना दिए गए हैं।”

अब संबित पात्रा की इस वीडियो का सच क्या है आइए जानते हैं।

जैसा कि सोशल मीडिया पर शेयर हो रही वीडियो देखने से ही पता चल रहा है ये एक एडिट हुई क्लिप है। संबित पात्रा एनडीटीवी के लिए बल्कि टीवी टुडे के लिए ‘टू द प्वाइंट’ शो कर रहे हैं। इस वीडियो को 2018 में पोस्ट किया गया था। उस समय संबित को टीवी टुडे ने गेस्ट एंकर बनाकर बुलाया था।

देख सकते हैं कि गेस्ट के तौ पर जीवीएल नरसिम्हा, प्रियंका चतुर्वेदी और सपा प्रतिनिधि मौजूद हैं। वीडियो में संबित प्रियंका को कॉन्ग्रेस का बता रहे हैं जबकि हाल में बीते चुनावों के वक्त प्रियंका शिवसेना से जुड़ी थीं और तब से इसी पार्टी में है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -