Homeदेश-समाजBreaking: दिल्ली में आग से 43 की मौत, 50+ गंभीर रूप से घायल -...

Breaking: दिल्ली में आग से 43 की मौत, 50+ गंभीर रूप से घायल – अनाज मंडी में हुआ यह हादसा

आग इतनी भयानक थी कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 27 गाड़ियाँ पहुँची। लेकिन इलाके के काफी कन्जेस्टेड होने के चलते आग के सोर्स तक पहुँचने में देरी की वजह से...

राजधानी दिल्ली के रानी झाँसी रोड पर रविवार (दिसंबर 8, 2019) सुबह अनाज मंडी में भीषण आग लग गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी भयानक थी कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 27 गाड़ियाँ पहुँची। हालाँकि देखते ही देखते आग बढ़ती ही चली गई और ताजा जानकारी मिलने तक आग में झुलसने से 43 लोगों की मौत की खबर है। दिल्ली पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।

दिल्ली फायर सर्विस के चीफ फायर ऑफिसर अतुल गर्ग ने कहा कि अब तक 50 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है, जिनमें से अधिकतर धुएँ के कारण प्रभावित हुए हैं।

दरअसल घटना सुबह 5 बजे की है। मंडी में एक तीन मंजिला बेकरी है। बेकरी की ऊपरी मंजिल पर आग लगी थी। जिसके बाद आग ने पूरी इमारत को ही अपनी चपेट में ले लिया। आग के चलते इलाके में चारों तरफ धुआँ ही धुआँ हो गया। वहीं इलाके के काफी कन्जेस्टेड होने के चलते भी आग ज्यादा फैली। 43 की मौत के पहले जो सूचना आई थी, उसमें 35 लोगों की मौत के साथ ही कई अन्य गंभीर रूप से घायल की खबर थी।

डेप्युटी चीफ फायर ऑफिसर सुनील चौधरी ने मीडियाकर्मियों को बताया कि आग बुझा दी गई है। राहतकार्य जारी है। ऑपरेशन में दमकल के 27 वाहन लगे हुए हैं। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में दमकलकर्मी मौजूद हैं और फँसे हुए लोगों को निकालने में लगे हुए हैं। मकान की खिड़कियों से काला धुआँ निकल रहा है जिससे जाहिर हो रहा है कि अंदर भीषण आग लगी थी। फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।

Note: यह डेवलपिंग स्टोरी है। जैसे-जैसे सूचना आती जाएगी, हम इस खबर को अपडेट करते रहेंगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मदरसा वेतन विधेयक’ को योगी सरकार ने लिया वापस, मुस्लिम तुष्टीकरण के लिए अखिलेश 2016 में लाए थे बिल: जानिए क्या थे इसके प्रावधान...

योगी सरकार ने 'मदरसा वेतन विधेयक' वापस लिया। 10 साल पहले राष्ट्रपति और राज्यपाल ने भी इस बिल को मंजूरी नहीं दी थी। जानें- इसके बारे में सबकुछ

PM मोदी की ‘लोकल’ अपील से वैश्विक बाजार तक: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर जानिए भारत के बुनकरों और हथकरघा उद्योग की पूरी कहानी

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस 2026 पर जानिए हथकरघा उद्योग की विरासत, सरकारी योजनाएँ, बुनकरों का योगदान और वैश्विक बाजार में बढ़ती पहचान।
- विज्ञापन -