Homeविविध विषयधर्म और संस्कृतिलंदन में बागेश्वर बाबा का दरबार: 'कोहिनूर वापसी' की चर्चा कर बोले- कभी अंग्रेज...

लंदन में बागेश्वर बाबा का दरबार: ‘कोहिनूर वापसी’ की चर्चा कर बोले- कभी अंग्रेज भारत में लेक्चर देते थे, आज बैठकर रामकथा सुन रहे

रामकथा के दौरान पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने कोहिनूर वापसी की चर्चा करते हुए कहा कि कभी अंग्रेज भारत में आकर बोलते थे और हमारे पुरखे सुनते थे। आज लंदन में अंग्रेज रामकथा बैठकर सुन रहे हैं।

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों ब्रिटेन में हैं। लंदन के लीसेस्टर में उनकी रामकथा चल रही है। कथा सुनने के लिए स्थानीय हिंदुओं के अलावा ब्रिटिश अधिकारी भी आ रहे हैं। 27 जुलाई 2023 को ब्रिटेन के राजा चार्ल्स के प्रतिनिधि साइमन भी व्यासपीठ से आशीर्वाद लेने पहुँचे थे। इस बीच रामकथा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे बागेश्वर धाम के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से 25 जुलाई को शेयर किया गया था।

इस वीडियो में एक अंग्रेज अधिकारी रामनामी दुपट्टा डाल रामकथा में शामिल दिख रहे हैं। उनके सामने एक सवाल के जवाब में पंडित धीरेन्द्र शास्त्री कोहिनूर वापसी की चर्चा करते हैं। साथ ही कहते हैं कि कभी अंग्रेज भारत में आकर बोलते थे और हमारे पुरखे सुनते थे। आज लंदन में अंग्रेज रामकथा बैठकर सुन रहे हैं।

लगभग 4:13 मिनट के इस वीडियो में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री एक बड़े हॉल में विशाल जनसमूह को कथा सुनाते दिखाई दे रहे हैं। वे कहते हैं, “कोहिनूर लेकर वापस लौटेंगे।” आगे उन्होंने कहा, “वैसे ये नहीं कह सकता कि कोहिनूर वापस दो। अभी हमको बहुत बार आना भी है। लोग कहेंगे कि अराजकता फैलाता है। वैसे भी हम बदनाम हैं। जो दिल में होता है हम साफ-साफ बोल देते हैं।”

इसी रामकथा में मौजूद मैथ्यू नाम के एक अंग्रेज को धीरेन्द्र शास्त्री क्राइम कमिश्नर बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि समय में ऐसा बदलाव आया है कि कभी अंग्रेज भारत आकर अपना लेक्चर देते थे, लेकिन आज लंदन में बैठ कर उनकी रामकथा सुन रहे हैं। इस दौरान बागेश्वर बाबा पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने कथा के मंच से पूरे इंग्लैंड के उद्धार की कामना की। ब्रिटेन के राजा को व्यास पीठ से आशीर्वाद देते हुए अर्थव्यवस्था में मजबूती आने की प्रार्थना की।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘अब कोई भी खुद को रिपोर्टर बताता है’: जिन पत्रकारों को मुस्लिम भीड़ ने पीटा, उन्हें ही दिल्ली HC देने लगा नसीहत; आबिद अली...

दिल्ली हाई कोर्ट ने 16 जुलाई 2026 को पिछले साल सीमापुरी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की कवरेज के दौरान पत्रकारों पर हुए हमले के मामले में आरोपित आबिद अली और फुरकान को जमानत दे दी।

भारत की पहली नाइट सफारी बनेगा UP का कुकरैल रिजर्व फॉरेस्ट, सुप्रीम कोर्ट से मिली हरी झंडी: जानिए क्या होंगी इसकी विशेषताएँ

कुकरैल रिजर्व फॉरेस्ट प्रोजेक्ट की सबसे खास बात यह है कि यहाँ मगरमच्छ और घड़ियाल रहते हैं। इसके अंदर बहुत सुंदर हिरण पार्क भी बनाया गया है।
- विज्ञापन -