Homeविविध विषयधर्म और संस्कृति33000 दीयों से जगमगाया 'सियावर रामचंद्र की जय', बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड: 11 लाख...

33000 दीयों से जगमगाया ‘सियावर रामचंद्र की जय’, बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड: 11 लाख दीपों से अयोध्या भी रौशन

महाराष्ट्र के चंद्रपुर के चंदा क्लब ग्राउंड में 33,258 दियों से 'सियावर रामचंद्र की जय' लिखा गया। इसके साथ ही यह एक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। यहाँ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की एक टीम मौजूद थी। इस कार्यक्रम को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सार्वजनिक वाचनालय द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल हुए।

अयोध्या में आज (22 जनवरी, 2024) को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसके चलते पूरे देश में उत्सव का माहौल है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया गया। यहाँ रिकॉर्ड संख्या में दीये जलाए गए। इसका विहंगम वीडियो भी सामने आया है।

शनिवार (21 जनवरी, 2024) को महाराष्ट्र के चंद्रपुर के चंदा क्लब ग्राउंड में 33,258 दियों से ‘सियावर रामचंद्र की जय’ लिखा गया। इसके साथ ही यह एक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। यहाँ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की एक टीम मौजूद थी। इस कार्यक्रम को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सार्वजनिक वाचनालय द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल हुए।

इस पूरे कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र सरकार में मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरफ से मिलिंद वर्लेकर और प्रसाद कुलकर्णी ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के साथ ही रिकॉर्ड बनने का प्रमाण पत्र दिया

गौरतलब है कि आज अयोध्या में भी दीये जलाए जाएँगे। अयोध्या में जलाए जाने वाले 11 लाख दीयों में मुख्य मंदिर से लेकर हनुमानगढ़ी, सरयू के घाटों समेत प्रत्येक घर में जलाए जाएँगे। इसके लिए घरों में दियों का वितरण भी किया गया है। यह दीये शाम को जलाए जाएँगे।

अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी पहुँच चुके हैं। यहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले से ही मौजूद है। इसके अलावा पूरे देश से बड़े नाम कल से ही अयोध्या पहुँचना चालू हो गए थे। राजनेताओं से लेकर अभिनेता, क्रिकेटर, कलाकार और हर क्षेत्र के दिग्गज यहाँ पहुँच चुके हैं।

अयोध्या में मंदिर के भीतर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम दोपहर 12 बजकर 20 मिनट से लेकर 1 बजे तक होगा। इस दौरान 84 सेकेण्ड का एक शुभ मुहूर्त निकाला गया है। प्रधानमंत्री 1 बजे के बाद एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वह कुबेर टीला के दर्शन के लिए जाएँगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विवादों में ‘कॉकरोचों’ का 6 जून का प्रदर्शन, दिपके ने माना- ‘नहीं ली प्रोटेस्ट की परमिशन’: समझें- SC का फैसला, 7 दिन वाला नियम...

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बहाने समझिए जंतर-मंतर पर धरना देने की पूरी प्रक्रिया, दिल्ली पुलिस के नियम और सुप्रीम कोर्ट का रुख।

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। यदि कट्टरपंथियों का मन इतना ही साफ होता तो मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।
- विज्ञापन -