Homeदेश-समाजमंदिर में जबरन घुस गया मंजूर अली, देवी-देवताओं और पुजारियों को गाली देते हुए...

मंदिर में जबरन घुस गया मंजूर अली, देवी-देवताओं और पुजारियों को गाली देते हुए किया Facebook Live

मंजूर अली ने मंदिर में घुसते ही मूर्तियों की तस्वीर लेना और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। कुछ ही देर बार उसने मूर्तियों के लिए अपमानजनक भाषा का उपयोग भी किया। जब मंदिर के पुजारियों और वहाँ मौजूद लोगों ने उसे रोकना चाहा तो...

हिन्दू मान्यताओं और देवी-देवताओं के प्रति घृणा का एक मामला तमिलनाडु के पुड्डूचेरी से सामने आया है। यहाँ मंज़ूर अली नाम के व्यक्ति ने जबरन मंदिर में दाखिल होकर हिन्दू देवी-देवताओं के लिए अपशब्द कहे। हिन्दू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक़ आरोपित मंज़ूर ने इस घटना का फेसबुक प्रसारण (facebook live) भी किया। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ हबीब अहमद का बेटा मंज़ूर अली करैकल (Karaikal) के अम्बकरथुर (Ambakarathur) का रहने वाला है। शुक्रवार (27 नवंबर 2020) को उसने पुड्डूचेरी के करैकल में पेरूमल कोविल मार्ग स्थित पर्वथीस्वरार (Parvatheeswarar) मंदिर में घटना को अंजाम दिया। आरोपों के मुताबिक़ उसने मंदिर में दाखिल होते ही मूर्तियों की तस्वीर लेना और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। 

इसके कुछ ही देर बार उसने मूर्तियों के लिए अपमानजनक भाषा का उपयोग करते हुए अपशब्द कहना शुरू कर दिए। इतना ही नहीं, उसने ऐसा करते हुए फेसबुक लाइव भी कर दिया। जब मंदिर के पुजारियों और वहाँ मौजूद लोगों ने मंज़ूर अली को रोकने का प्रयास किया, तब उसने उन लोगों से भी गाली गलौच शुरू कर दिया। 

इसके बाद मंदिर के पुजारियों ने इस घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई और साथ माँग भी उठाई कि मंज़ूर अली को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने मंज़ूर अली पर कार्रवाई करने में सक्रियता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार किया और साथ ही उसका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया, जिसमें उसने इस निंदनीय घटना को रिकॉर्ड किया था। इसके साथ ही पुलिस ने घटना के अन्य पहलुओं पर भी जाँच शुरू कर दी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -