Saturday, April 20, 2024
Homeविविध विषयधर्म और संस्कृतिबनने के बाद कैसा दिखेगा अयोध्या का राम मंदिर, इस 3D वीडियो में देखें...

बनने के बाद कैसा दिखेगा अयोध्या का राम मंदिर, इस 3D वीडियो में देखें सब कुछ: दीवारों की कलाकृतियों से लेकर देवी-देवताओं तक

इस वीडियो में मंदिर के हर हिस्से का डिजाइन दर्शाया गया है। फर्श से लेकर छत तक के स्वरूप और दीवालों पर कलाकृतियों के अलावा देवी-देवताओं की प्रतिमाएँ भी आप देख सकते हैं।

दुनिया भर के हिन्दुओं के मन में ये जानने की बड़ी उत्सुकता है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण पूरा हो जाने पर वो कैसा दिखेगा। अब ‘श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ ट्रस्ट ने एक वीडियो जारी कर के बताया है कि अयोध्या में बना रहा राम मंदिर पूरा हो जाने के बाद अंदर और भीतर से कैसा दिखेगा। ये एक 3D वीडियो है, जिससे आप समझ सकते हैं कि भव्य और दिव्य राम मंदिर का स्वरूप और संरचना कैसा होगा। नीचे संलग्न किए गए ट्वीट में आप इस वीडियो को देख सकते हैं।

इस वीडियो को ‘श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट’ के जनरल सेक्रेटरी और ‘विश्व हिन्दू परिषद’ के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष चम्पत राय ने ट्विटर पर शेयर किया। ट्रस्ट ने इसे साझा करते हुए लिखा, “आप सबको निश्चित ही यह उत्कंठा रहती होगी कि प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि पर दिव्य और भव्य मंदिर बनने पर कैसा दिखेगा। आपको इस भव्य और दिव्य कृति का पूर्वाभास देने के लिए हमने एक 3D वीडियो के माध्यम से उसे प्रदर्शित करने का प्रयास किया है। जय श्री राम!”

जहाँ एक तरफ सभी राजनीतिक दल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अयोध्या में प्रचार अभियान में लगे हुए हैं, वहीं इसी चुनावी मौसम में ये वीडियो भी सामने आया है और चर्चा का विषय बन रहा है। इस वीडियो में मंदिर के हर हिस्से का डिजाइन दर्शाया गया है। फर्श से लेकर छत तक के स्वरूप और दीवालों पर कलाकृतियों के अलावा देवी-देवताओं की प्रतिमाएँ भी आप देख सकते हैं। अयोध्या के मुख्य चौराहों पर LED के माध्यम से लोगों को इसका दर्शन कराया जा रहा है।

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद यहाँ भीड़ बढ़नी स्वाभाविक है, क्योंकि पूरे क्षेत्र को एक बड़े आध्यात्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। मुख्य मार्ग से राम मंदिर को जोड़ने वाले 100 फ़ीट चौड़ी सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। मंदिर की 20 फ़ीट ऊँची प्लिंथ का भी निर्माण हो रहा है। नीचे से मंदिर की सुरक्षा के लिए ‘रिटेनिंग वॉल’ बनाया जा रहा है। पानी की चोट और मिट्टी की कटान से ये मंदिर को बचाएगा।

हाल ही में चंपत राय के अलावा ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविन्द देव गिरी ने निर्माण कार्य का जायजा लिया। मंदिर के चारों तरफ नींव से भी गहरी और मोटी दीवार बनाई जा रही है। फर्श को 6.50 मीटर ऊँचा बनाया जा रहा है। ग्रेनाइट के पत्थरों से फर्श बन रहा है। मंदिर के पश्चिम में सरयू नदी बहती है। मई-जून में सरयू मैया का प्रवाह बढ़ जाता है। जमीन के नीचे भी 12 फ़ीट चौड़ी दीवार इसी कारण बन रही है। मंदिर निर्माण में आधुनिक तकनीकों का सहारा लिया जा रहा है।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘शहजादे को वायनाड में भी दिख रहा संकट, मतदान बाद तलाशेंगे सुरक्षित सीट’: महाराष्ट्र में PM मोदी ने पूछा- CAA न होता तो हमारे...

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राहुल गाँधी 26 अप्रैल की वोटिंग का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद उनके लिए नई सुरक्षित सीट खोजी जाएगी।

पिता कह रहे ‘लव जिहाद’ फिर भी ख़ारिज कर रही कॉन्ग्रेस सरकार: फयाज की करतूत CM सिद्धारमैया के लिए ‘निजी वजह’, मारी गई लड़की...

पीड़िता के पिता और कॉन्ग्रेस नेता ने भी इसे लव जिहाद बताया है और लोगों से अपने बच्चों को लेकर सावधान रहने की अपील की है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
282,677FollowersFollow
417,000SubscribersSubscribe