Homeविविध विषयमनोरंजनसुशांत सिंह के साथ फिल्म कर चुके आसिफ बसरा ने भी की आत्महत्या, कुत्ते...

सुशांत सिंह के साथ फिल्म कर चुके आसिफ बसरा ने भी की आत्महत्या, कुत्ते की बेल्ट को बनाया फंदा

आसिफ बसरा दोपहर को अपने पालतू कुत्ते को घुमाने निकले थे। इसके बाद घर वापस आकर उन्होंने पालतू कुत्ते की ही रस्सी को फंदा बनाकर जान दे दी। आसिफ बसरा का पालतू कुत्ता भी घटना के बाद से गायब है।

सुशांत सिंह राजपूत के साथ फ़िल्म ‘काई पो छे’ में काम कर चके एक्टर आसिफ बसरा ने भी अपने कुत्ते की रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 53 साल के अभिनेता ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के धर्मशाला के मैक्लोडगंज में स्थित एक कैफे के पास खुदकुशी की है। फिलहाल आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले में एक विदेशी महिला को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार, अभिनेता आसिफ बसरा पिछले 5 सालों से मैक्लोडगंज में अपनी एक विदेशी महिला मित्र के साथ लिव इन में किराए के मकान में रह रहे थे। गुरुवार (12 नवंबर, 2020) दोपहर वह अपने पालतू कुत्ते को घुमाने निकले थे। इसके बाद घर वापस आकर उन्होंने पालतू कुत्ते की ही रस्सी को फंदा बनाकर जान दे दी।

अभिनेता आसिफ बसरा का पालतू कुत्ता भी घटना के बाद से गायब है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पहुँच चुकी है और शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आसिफ बसरा कई बॉलीवुड फिल्मों और टीवी शो में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वे कई वेब सीरीज का भी हिस्सा रहे हैं।

1998 से फिल्मों में एक्टिव आसिफ ने ‘वो’ (1998) ‘ब्लैक फ्राइडे’ (2004), ‘जब वी मेट’ (2007), ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई’ (2010), ‘कृष 3’ (2013) और ‘हिचकी’ (2018) जैसी फिल्मों में काम किया था। उनकी हालिया वेब सीरीज की बात करें तो उन्होंने एमेजॉन प्राइम की वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ और डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सीरीज ‘होस्टेज’ में भी नजर आ चुके हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -