Homeविविध विषयमनोरंजनशादी से पहले गर्भवती थीं आलिया भट्ट! इंटरव्यू में खुद ही किया खुलासा: हॉलीवुड...

शादी से पहले गर्भवती थीं आलिया भट्ट! इंटरव्यू में खुद ही किया खुलासा: हॉलीवुड फिल्म पर बात करते हुए सुना दी पूरी कहानी

आलिया ने रणबीर से अप्रैल 2022 में शादी के दो महीने बाद जून में प्रेगनेंसी की घोषणा की थी। अब इंटरव्यू में बताया कि जनवरी 2022 में हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के समय वो प्रेगनेंट थीं।

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वह शादी से पहले ही प्रेगनेंट हो गई थीं। यह बात उन्होंने सीधे-सीधे तो नहीं बताई लेकिन इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया, जिससे लोगों को इस बारे में पता चला। आलिया भट्ट ने कहा कि जब वह जनवरी 2022 में अपने पहले हॉलीवुड प्रोजेक्ट ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ के लिए काम कर रही थीं, उस वक्त वह प्रेगनेंट थीं। रणबीर कपूर से इनकी शादी अप्रैल 2022 में हुई थी।

बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया, “मेरी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ थी। फिल्म को मैंने जनवरी 2022 में साइन किया था। मैं इसे तय समय पर पूरा करना चाहती थी। मैं फिल्म से पीछे नहीं हटना चाहती थी। मैंने टीम से इस बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वे मेरा पूरा ख्याल रखेंगे। मैं उस वक्त प्रेगनेंट थी और अपने पहले एक्शन फिल्म की शूटिंग को मैंने मैनेज किया।”

आपको बता दें कि आलिया ने रणबीर से अप्रैल 2022 में शादी के दो महीने बाद जून में प्रेगनेंसी की घोषणा की थी। दोनों की पहली बेटी राहा का नवंबर 2022 में जन्म हुआ था। शादी के सात माह बाद ही आलिया के माँ बनने के बाद लोग कयास लगा रहे थे कि आलिया शादी के पहले से ही प्रेगनेंट थीं।

आलिया भट्ट का विवादों से पुराना नाता रहा है। ‘ब्रह्मास्त्र’ की रिलीज से पहले उन्होंने करीना कपूर टाइप अकड़ दिखाते हुए कहा था कि अगर वो दर्शकों को पसंद नहीं हैं तो उनकी फिल्म मत देखें। इसके अलावा कन्यादान वाले एक विज्ञापन को उनके द्वारा करने पर भी बवाल हुआ था। उस विज्ञापन में हिंदू परंपराओं और रीति-रिवाजों को ‘रुढ़िवादी सोच’ वाला दिखाया गया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -