OpIndia is hiring! click to know more
Wednesday, April 16, 2025
Homeविविध विषयमनोरंजनबिकिनी वैक्स से लेकर सेक्स, न्यूड, पीरियड... अनुराग कश्यप की 21 साल की बेटी...

बिकिनी वैक्स से लेकर सेक्स, न्यूड, पीरियड… अनुराग कश्यप की 21 साल की बेटी ने दिए बहुत टिप्स, बोलीं- लड़के Video से दूर रहें

21 वर्षीय आलिया कश्यप ने हाल में अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर की है। ये वीडियो उनके हिसाब से लड़कियों के लिए है जिसमें उन्होंने पीरियड, सेक्स, बॉडी हेयर, रिलेशनशिप्स, न्यूड्स आदि पर बात की है।

अनुराग कश्यप की 21 वर्षीय बेटी आलिया कश्यप ने हाल में अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर की है। ये वीडियो उनके हिसाब से लड़कियों के लिए है जिसमें उन्होंने पीरियड, सेक्स, बॉडी हेयर, रिलेशनशिप्स, न्यूड्स आदि पर बात की है। वीडियो की शुरुआत में उन्होंने कहा है लड़के इस वीडियो से दूर रहें। इसके बाद उन्होंने अपने फैन्स द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए। इस वीडियो पर 50 हजार से ज्यादा व्यूज आ गए हैं जबकि इसे 13 अप्रैल को ही अपलोड किया गया था।

बिकिनी वैक्स, लेजर या शेव

सबसे पहले आलिया ने बिकिनी वैक्स पर बात की। उनसे पूछा गया था कि क्या उन्होंने कभी बिकिनी वैक्स कराई है। इस पर आलिया ने बताया कि उन्होंने बिकिनी वैक्स एक बार कराई है। उसके बाद उन्होंने लेजर ट्रीटलेंट लिया और अब वह शेव करना ही सही समझती हैं। 

वह कहती हैं, “जब मैं 15-16 साल की थी तो मुझे ये सब अलाउ नहीं था मैंने अपनी माँ से छिपकर दोस्त के घर जाकर इसे कराया था। वो सबसे ज्यादा दर्दनाथ पल था जो मैंने महसूस किया। मैं अमूमन दर्द को झेल लेती हूँ। पर मुझे वो बहुत दर्द देने वाला था। वो पहला और आखिरी बार था जब मैंने बिकिनी वैक्स की। इसके बाद मैं बस शेविंग करती हूँ। बीच में मैने लेजर ट्रीटमेंट भी लिया ये जादू की तरह काम करता है। ये बालों को कम कर देता है। लेकिन ये बहुत महंगा होता है इसलिए मैंने पैसे बचाने के लिए इसे छोड़ दिया। अब मैं बस शेव करती हूँ।”

BF के साथ रहती हूँ: आलिया कश्यप

अपने अगले जवाब में आलिया ने अपने ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोयर को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि वो पूरी तरह अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन में रही हैं लेकिन जैसा कि वो दोनों साथ हैं तो जब वो लॉस एंजेल्स में होती हैं तो शेन उनके साथ रहते हैं और जब वो भारत आते हैं तो भी वो उन्हीं के साथ रहते हैं। वो लोग जब अपार्टमेंट में अलग रहते हैं तो उसका रेंट भी खुद ही देते हैं।

‘सहज हों तभी सेक्स करें’

वे आगे अपनी वीडियो में पहली बार सेक्स के लिए भी टिप्स देती नजर आती हैं। आलिया कहती हैं, “मेरे पास पहली बार सेक्स करने को लेकर कोई टिप्स तो नहीं है लेकिन ये फैसला आप तभी लें जब आप 100 प्रतिशत श्योर हो। मेरे लिए ये बहुत बड़ी बात है। जब आप फील करते हैं कि आप एकदम तैयार हैं तो आप इसके लिए आगे बढ़ सकते हैं लेकिन आप ध्यान रखें कि आप सामने वाले इंसान के साथ कंफर्टेबल हो।”

पीरियड्स में मेंस्ट्रअल कप

आलिया ने आगे मेंस्ट्रअल कप को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि वो ये प्रकृति के लिए अच्छा बताया जाता है लेकिन उन्होंने इसे अपनी खुद से ट्राय नहीं किया है। इसमें कप को अंदर डालना होता है जो थोड़ा उन्हें डरा देता है। फिलहाल वो पैड और टैंपॉन यूज करती है। लेकिन आगे वे मेंस्ट्रअल कप को ट्राय करने पर विचार कर रही हैं।

सेक्स से पहले अपनी इच्छा जानना जरूरी

अगले सवाल में उन्होंने औरतों द्वारा सेक्स एंजॉय करने को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि जवान लड़कों को लगता है कि सेक्स बस उनके आनंद पर निर्भर करता है। पर, ऐसा नहीं है, सेक्स दोनों ओर से मजे लेकर किया जाना चाहिए। ऐसे में बातचीत करना बेहद जरूरी है। आलिया टिप्स देते हुए कहती हैं कि पहले पता होना चाहिए कि खुद को सेक्स में क्या क्या अच्छा लगता है। अगर ऐसा नहीं पता लगाएँगे तो ये सामने वाले को कभी नहीं पता चल पाएगा आपको क्या पसंद है। अपनी पसंद को रखिए। इसमें कोई शर्म की बात नहीं हैं। ये सेक्स है। इसमें दोनों को मजा आना चाहिए। आपको इमानदारी से बता देना चाहिए कि आपको क्या पसंद है, आपको क्या अच्छा लगता है या आपके ऊपर क्या चीज काम करती है।

न्यूड भेजने से लगता है डर

आगे उन्होंने फ्रेंड, बेस्ट फ्रेंड पर बात की और ये भी बताया कि एक रिलेशन में होते हुए अगली तरफ अट्रैक्शन सामान्य बात है लेकिन सिर्फ तब तक जब आप अपनी हद नहीं पार करते। आगे सवाल में उन्होंने बताया कि उन्हें बाल और खुशबू फिजिकली उत्तेजित करती है। उन्होंने न्यूड तस्वीरों को लेकर कहा कि वो सुनती रहती हैं कि किसी ने किसी फोटो लीक कर दी किसी ने किसी की। ये सब चीजें उन्हें डराती हैं। इसलिए वे अपनी न्यूड तस्वीरें शेयर करने से बचती हैं। लेकिन अगर किसी और को ये करने में मजा आता है तो वो ध्यान रखें कि सिर्फ ऐसे लोगों को न्यूड तस्वीरें भेजी जाएँ जिनपर विश्वास हो और उसमें आपका चेहरा भी न दिखे ताकि कोई आपको पहचान न पाए।

गर्भनिरोधक गोलियाँ

21 साल की आलिया ने आगे गर्भनिरोधक गोलियाँ लेने पर बात की। उन्होंने कहा कि वो ये सब कभी नहीं लेतीं क्योंकि उनके दोस्तों ने लिया था और उन्हें बड़ा ही घटिया अनुभव हुआ। कभी पीरियड्स नहीं आ रहे, कभी हॉरमोन्स डिसबैलेंस हो रहा है आदि। इन्हीं कारणों से वह बर्थ कंट्रोल पिल नहीं लेतीं। लेकिन लोगों को ये ध्यान रखना चाहिए कि अगर वो बर्थ कंट्रोल पिल नहीं लेते तो अन्य गर्भनिरोधक लें।

OpIndia is hiring! click to know more
Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

AFP-AL Jazeera ने मुर्शिदाबाद में मुस्लिम भीड़ की हिंसा को बताया ‘विरोध प्रदर्शन’, हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार को ढँकने की कोशिश

'अल जज़ीरा' और AFP जैसे विदेशी मीडिया पोर्टलों ने हिंसक मुस्लिम भीड़ का बचाव किया है। हिन्दुओं के खिलाफ हुई हिंसा को प्रदर्शन करार दिया।

कोर्ट के आदेश के 7 महीने बीते, लेकिन अब टूट नहीं पाई संजौली की मस्जिद: अवैध 3 मंजिलें गिराने का दिया गया था आदेश,...

स्थानीय निवासी राम लाल बताते हैं, "पिछले साल से सुन रहे हैं कि मस्जिद की मंजिलें टूटेंगी, लेकिन काम इतना धीमा है कि लगता है सालों लग जाएँगे।"
- विज्ञापन -