Homeविविध विषयमनोरंजन'शैतान की पूजा करती हैं प्रियंका चोपड़ा, इससे ही मिली सफलता': देसी गर्ल ने...

‘शैतान की पूजा करती हैं प्रियंका चोपड़ा, इससे ही मिली सफलता’: देसी गर्ल ने बताई हकीकत, कहा- शिव जी मुझसे नाराज हो जाएँगे

प्रियंका चोपड़ा ने बीयरबाइसेप्स यूट्यूब चैनल के पॉडकॉस्ट पर बात करते हुए शैतान की पूजा करने वाले आरोप को नकारा। उनसे जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "यह बेहद डरावना है। शिवजी मुझसे नाराज हो जाएँगे।"

बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक प्रियंका चोपड़ा पर शैतान की पूजा करने के आरोप लगे हैं। इन आरोपों पर उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान प्रतिक्रिया दी। प्रियंका चोपड़ा ने बीयरबाइसेप्स नाम के यूट्यूब चैनल पर होस्ट रणवीर अल्लाहबाड़िया से बात करते हुए इस सवाल को बेहद डरावना बताया। उन्होंने कहा कि अगर वो ऐसा करेंगी तो उनके शिव जी उनसे नाराज हो जाएँगे।

दरअसल, इंटरव्यू के 19 मिनट 9 सेकेंड पर प्रियंका चोपड़ा के भविष्य और आंत्रप्रेन्योरशिप पर बात हो रही थी। इस पर होस्ट ने उनसे कहा कि उनका (प्रियंका चोपड़ा का) फ्यूचर बहुत उज्जवल है क्योंकि ऐसी कॉन्सपिरेसी थ्योरी हैं जो कहती है कि प्रियंका ने अपने जीवन में सफलता हासिल करने के लिए शैतान के साथ डील की। इस पर प्रियंका जोर-जोर से हँसीं और बोलीं कि ये बहुत ज्यादा डराने वाला है। शिव जी उनसे बहुत नाराज हो जाएँगे।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की सफलता के पीछे कई लोगों का मानना रहा है कि उन्होंने शैतान की पूजा करके सारी सफलताएँ पाईं। हालाँकि ये मुद्दा उठने पर भी प्रियंका ने इस मामले पर कुछ नहीं बताया कि उन्हें सफलता कैसे मिली। उन्होंने कहा कि उनके फिल्मी करियर को रफ्तार मिस वर्ल्ड बनने के बाद मिली।

उनके मुताबिक, इस जीत ने उनको कई अवसर दिए। लोग उन्हें जानने के लिए उत्सुक रहते थे। उनके पास लगातार फिल्में आ रही थीं, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि फिल्में साइन कैसे होती हैं। इस इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपने माता-पिता का आभार व्यक्त किया कि उन्हें उनका साथ हर कदम पर मिला।

उल्लेखनीय है कि प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड साल 2000 में जीता था। इसके बाद वो सनी देओल के साथ हीरो: लव स्टोरी ऑफ स्पाई में नजर आईं। धीरे-धीरे उनके पास फिल्मों की भरमार लग गई और उन्होंने बॉलीवुड से हॉलीवुड में अपना जलवा बिखेरा। इंस्टाग्राम पर अकेले उनके 83.6 मिलियन फॉलोवर हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन के विकिपीडिया पेज पर वामपंथियों का प्रोपेगेंडा: सामने आए Kautilya3, Shahinshah121 व TrangaBellam जैसे नाम, जानें इनका इतिहास

हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन के विकिपीडिया पेज में बदलावों को लेकर NPOV रिपोर्ट ने Wikipedia की निष्पक्षता पर खड़े किए सवाल। जानें पूरा मामला।

राहुल गाँधी जिस इमरजेंसी के नाम पर डरा रहे हैं, क्या भारत के मौजूदा हालात में वो संभव है? जानिए संवैधानिक प्रक्रिया और इमरजेंसी...

संविधान के तहत देशव्यापी आपातकाल के लिए केवल अनुच्छेद 352 (राष्ट्रीय आपातकाल) और अनुच्छेद 360 (आर्थिक आपातकाल) का ही प्रावधान है।
- विज्ञापन -