Homeविविध विषयमनोरंजन'बार-बार न हो धार्मिक कंटेंट से छेड़छाड़' : रणबीर कपूर की 'रामायण' के विरोध...

‘बार-बार न हो धार्मिक कंटेंट से छेड़छाड़’ : रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के विरोध में उतरीं ‘सीता’, बोलीं दीपिका चिखलिया- नई स्टोरी, नया लुक देने में होता है सब खराब

दीपिका चिखलिया ने कहा कि लोगों को धार्मिक कंटेंट से ज्यादा छेडख़ानी नहीं करनी चाहिए। अगर फिल्म बनानी ही है तो निर्माताओं के पास कई और भी विकल्प हैं। उन्होंने निर्माताओं को विकल्प के तौर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की फ़िल्में बनाने की सलाह दी। उन्होंने यह भी पूछा कि रामायण पर ही बार-बार फ़िल्में क्यों बन रहीं हैं।

रामानंद सागर की रामायण में माता सीता का रोल निभा चुकीं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने रणबीर कपूर स्टारर रामायण का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि रामायण बार-बार रामायण नहीं बननी चाहिए। दीपिका का मानना है कि नई स्टोरी और नया लुक देने की वजह से कई बार सब खराब हो जाता है। उदहारण के तौर पर दीपिका ने आदिपुरुष का नाम लिया। ऐसी हरकतों को दीपिका रामायण के साथ छेड़छाड़ मानती हैं।

दीपिका चिखलिया ने इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान रणबीर कपूर के अभिनय में बन रही रामायण पर अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि बार-बार कुछ नया कोशिश करने में रामायण के मूल रूप से छेड़छाड़ हो रही है। उदाहरण के लिए दीपिका ने आदिपुरुष में सैफ अली खान द्वारा निभाए गए रावण के रोल और कृति सेनन को पहनाई गई गुलाबी साड़ी का जिक्र किया। सैफ अली के अभिनय को दीपिका रावण के प्रभाव को कम करने वाला मानती हैं।

जिस रामायण में रणबीर कपूर अभिनय करेंगे उसके डायरेक्टर नितेश तिवारी हैं। इस फिल्म के बारे में दीपिका ने अपनी राय रखते हुए कहा कि लोगों को धार्मिक कंटेंट से ज्यादा छेडख़ानी नहीं करनी चाहिए। दीपिका का मानना है कि अगर फिल्म बनानी ही है तो निर्माताओं के पास कई और भी विकल्प हैं। उन्होंने विकल्प के तौर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की फ़िल्में बनाने की सलाह दी। दीपिका ने यह भी सवाल किया कि रामायण पर ही बार-बार फ़िल्में क्यों बन रहीं हैं।

गौरतलब है कि नितेश तिवारी की प्रस्तावित फिल्म रामायण में रणबीर कपूर को भगवान राम का रोल दिया गया है। सीता माता के किरदार के लिए सई पल्ल्वी को चुना गया है। रामानंद सागर के रामायण में भगवान राम का अभिनय कर चुके भाजपा सांसद अरुण गोविल भी इस फिल्म में दिखाई देंगे। बॉलीवुड अदाकारा लारा दत्ता भी इस फिल्म में रोल करेंगी। खबर यह भी है कि नितेश की रामायण में सनी देओल बजरंग बली और यश रावण का पात्र निभाएँगे। हालाँकि इन खबरों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राम-कृष्ण-शिव भी हैं, लेकिन सबसे ऊपर स्वामीनारायण: समझिए- BAPS की शुरुआत से बड़ा बनने की पूरी कहानी

BAPS के मंदिरों में राम, कृष्ण, शिव, पार्वती, गणेश और हनुमान की मूर्तियाँ भी होती हैं लेकिन वो सब मूर्तियाँ स्वामी स्वामीनारायण से छोटी होती हैं। आखिर क्या है इनकी मान्यता?

EC में कैसे आए 3 कमिश्नर? जब राजीव गांधी से भिड़े CEC शास्त्री, तो बदल दिया गया चुनाव आयोग का पूरा गेम

चुनाव आयोग में तीन कमिश्नर्स की व्यवस्था कैसे शुरू हुई? राजीव गाँधी, आरवीएस शास्त्री और टीएन शेषन से जुड़ी पूरी कहानी समझिए।
- विज्ञापन -