Homeविविध विषयमनोरंजनशिल्पा और उनकी माँ सुनंदा से UP पुलिस पूछताछ करने पहुँची मुंबई, पति पोर्नोग्राफी...

शिल्पा और उनकी माँ सुनंदा से UP पुलिस पूछताछ करने पहुँची मुंबई, पति पोर्नोग्राफी मामले में पहले से जेल में

एक्ट्रेस और उनकी माँ ने करोड़ों रुपए लेने के बाद भी अपना कमिटमेंट पूरा नहीं किया है। बताया जा रहा है कि न तो शिल्पा ब्रांच की ओपनिंग के दौरान वहाँ पहुँचीं और न ही उनकी कंपनी के लोगों ने कोई मदद की।

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। पोर्नोग्राफी मामले में पति राज कुंद्रा के गिरफ्तार होने के बाद अब शिल्पा और उनकी माँ सुनंदा शेट्टी पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिल्पा और सुनंदा शेट्टी पर आयोसिस वेलनेस सेंटर के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोप है।

दोनों के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज और विभूतिखंड थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। धोखाधड़ी के मामले में शिल्पा और उनकी माँ सुनंदा से पूछताछ करने के लिए लखनऊ पुलिस की एक टीम मुंबई पहुँच गई है। वहीं, दूसरी टीम भी जल्दी मुंबई पहुँचेगी और दोनों से पूछताछ करेगी।

शिल्पा शेट्टी और उनकी माँ पर आरोप है कि आयोसिस स्लिमिंग स्किन सैलून और स्पा वेलनेस सेंटर की ब्रांच लखनऊ में खोलने के नाम पर माँ-बेटी ने दो लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी की है। एक्ट्रेस और उनकी माँ ने करोड़ों रुपए लेने के बाद भी अपना कमिटमेंट पूरा नहीं किया है। बताया जा रहा है कि न तो शिल्पा ब्रांच की ओपनिंग के दौरान वहाँ पहुँचीं और न ही उनकी कंपनी के लोगों ने कोई मदद की।

इस मामले में विभूतिखंड थाने में ओमेक्स हाइट्स निवासी ज्योत्सना चौहान और हजरतगंज थाने में रोहित वीर सिंह ने शिल्पा शेट्टी और उनकी माँ के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था। इस संबंध में हजरतगंज पुलिस ने एक महीने पहले उन्हें नोटिस भी भेजा था, लेकिन दोनों की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया। वहीं, विभूतिखंड पुलिस की टीम भी नोटिस का जवाब लेने के लिए मुम्बई पहुँच चुकी है। जाँच में दोनों की भूमिका स्पष्ट होने पर उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।

बता दें कि शिल्पा शेट्टी आयोसिस वेलनेस नाम से एक फिटनेस चेन चलाती हैं। इस कंपनी की अध्यक्ष शिल्पा शेट्टी हैं, जबकि उनकी माँ सुनंदा इसकी निदेशक हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -