Homeविविध विषयमनोरंजनखेत में टूथब्रश लेकर गाने वाले बिहार के मजदूर को हिमेश रेशमिया ने दिया...

खेत में टूथब्रश लेकर गाने वाले बिहार के मजदूर को हिमेश रेशमिया ने दिया मौका: ‘तेरी आशिकी ने मारा’ गाने से किया लॉन्च, ‘इंडियन आइडल’ में भी मिला सम्मान

दरअसल, ये पूरा गाना 'हिमेश रेशमिया मेलोडीज' नामक यूट्यूब चैनल पर आएगा। अमरजीत जयकार ने अपील की कि आपलोग जाकर चैनल को सब्सक्राइब करें और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

बिहार के समस्तीपुर का एक मजदूर सोशल मीडिया पर ऐसा सेंसेशन बना कि इस लोकप्रियता ने उसे ‘इंडियन आइडल’ के मंच पर पहुँचा दिया। ‘सोनी टीवी’ के कार्यक्रम में अमरजीत जयकार ने ‘चिट्ठी न कोई संदेश’ गाकर दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि दी। अब हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपने एल्बम में गाने का मौका दिया है। दिग्गज संगीतकार के स्टूडियो में गाते हुए अमरजीत जयकार का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

अमरजीत जयकार ने इस वीडियो को साझा करते हुए बताया कि उन्हें ये बताते हुए काफी ख़ुशी हो रही है कि हिमेश रेशमिया ने ‘इंडियन आइडल’ के मंच पर उनका गाना सुन कर उन्हें अपने एल्बम ‘हिमेश के दिल से’ में ‘तेरी आशिकी ने मारा 2.0’ गाने में मौका दिया है। अमरजीत जयकार ने कहा कि इस मौके के लिए वो हिमेश रेशमिया और ‘इंडियन आइडल’ को धन्यवाद देना चाहता हैं। उन्होंने गाने का टीजर भी जारी किया।

दरअसल, ये पूरा गाना ‘हिमेश रेशमिया मेलोडीज’ नामक यूट्यूब चैनल पर आएगा। अमरजीत जयकार ने अपील की कि आपलोग जाकर चैनल को सब्सक्राइब करें और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। उन्होंने समर्थन के लिए लोगों को भी धन्यवाद कहा। हिमेश रेशमिया ने भी अमरजीत जयकार को बेहतरीन गायक बताते हुए कहा कि उन्हें लॉन्च करते हुए काफी ख़ुशी हो रही है। इस गाने का लिरिक्स शब्बीर अहमद ने लिखा है। याद हो कि हिमेश रेशमिया ने ट्रेन में गाने वाली रानू मंडल को भी मौका दिया था।

समस्तीपुर के पटोरी के रहने वाले अमरजीत जयकार के मुरीद अभिनेता सोनू सूद भी हो गए थे। ट्विटर पर उनका जो वीडियो वायरल हुआ था, उसमें वो आनंद राज आनंद का ‘दिल से दिया है, जान तुम्हें देंगे’ गाते हुए दिख रहे थे। सोनू सूद ने इस पर कमेंट किया था, “एक बिहारी, सौ पर भारी।” सोनू सूद की फिल्म ‘फ़तेह’ में भी उनका गाना होगा। अमरजीत का जो वीडियो वायरल हुआ था, उसमें वो हाथ में टूथब्रश लिए खेत में गाते हुए दिख रहे थे और आसपास कुछ बच्चे खेल रहे थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कभी अयोध्या की जमीन, कभी मुहूर्त तो कभी चढ़ावा चोरी… बार-बार राम मंदिर पर बेतुके विवाद खड़े कर रही सपा, क्या सत्ता में लौटने...

राम मंदिर को लेकर सपा के आरोप, जमीन पर किया विवाद, प्राण प्रतिष्ठा से दूरी और अब चढ़ावा 'चोरी' का दावा। क्या है अखिलेश यादव की मंशा?

जंतर-मंतर पर खोजने गई थी ‘GenZ’, मिले त्यागराज स्टेडियम में: छी ससुर! ट्रेंड से बाहर नहीं निकल पाए ‘कॉकरोच’, मायूस रही दिल्ली पुलिस की...

आज की युवा पीढ़ी समझदार है। SM पर भले ही कुछ लोग देश विरोधी या नकारात्मक एजेंडा चलाने की कोशिश करें, लेकिन जमीन पर हकीकत कुछ और ही है।
- विज्ञापन -