Homeविविध विषयमनोरंजन'कु%$# ने इस्लाम बर्बाद कर रखा है' : हिना खान की बोल्ड तस्वीरें देख...

‘कु%$# ने इस्लाम बर्बाद कर रखा है’ : हिना खान की बोल्ड तस्वीरें देख कट्टरपंथियों को आया गुस्सा, कहा- भिखारी भी तुमसे अमीर लगते हैं

हिना खान ने मोनोकिनी में इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर पोस्ट की। लेकिन उनका ये अंदाज इस्लामवादियों को रास नहीं आया। अब उन्हें बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। उन्हें गाली दी जा रही है। इस्लाम का ज्ञान दिया जा रहा है।

हिना खान (Hina Khan) भारतीय टीवी इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय नामों में से एक हैं। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीवी सीरियल से अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मुस्लिम होते हुए भी बोल्ड तस्वीरों को पोस्ट करने से कोई परहेज नहीं करती हैं। वो फिलहाल दुबई में छुट्टियाँ मना रही हैं, जहाँ से उन्होंने बिकनी या मोनोकिनी में इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर पोस्ट की। लेकिन उनका ये अंदाज इस्लामवादियों को रास नहीं आया। अब उन्हें बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है।

इसी क्रम में सईदा रुकसार जैदी नाम की एक यूजर ने हिना खान के पहनावे पर सवाल उठाते हुए कमेंट किया, “इस लड़की को शर्म नाम की कोई चीज नहीं है क्या?”

फोटो साभार: हिना खान का इंस्टाग्राम अकाउंट

हिना खान को ट्रोल करते हुए जिया फातिमा (Ziyafatima421) नाम की यूजर ने कहा, “अल्लाह आपको सही रास्ते पर चलने का तौफी अता फरमाए।” इसके साथ ही यूजर ने रोने की इमोजी भी लगाई।

फोटो साभार: हिना खान का इंस्टाग्राम अकाउंट

तुश्मी तहसीन (Tushmitahsin 274) नाम की एक अन्य यूजर ने हिना खान की मोनोकिन तस्वीर पर कमेंट किया कि आप को मुस्लिम कहते हुए भी शर्म आती है।

फोटो साभार: हिना खान का इंस्टाग्राम अकाउंट

एक अन्य इस्लामिक कट्टरपंथी अरमान अहमद ने हिना के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। यूजर ने कहा, “इस कुत्ती ने इस्लाम को बर्बाद कर रखा है। काश तेरे अब्बू बच गए होते और उनकी जगह तू मर गई होती।”

फोटो साभार: हिना खान का इंस्टाग्राम अकाउंट

एक अन्य यूजर ने एक्ट्रेस के कपड़ों पर तंज कसते हुए कहा, “आपके कपड़ों को देखने के बाद मेरी गली के भिखारी मुझे आपसे अधिक अमीर लगते हैं।”

फोटो साभार: हिना खान का इंस्टाग्राम अकाउंट

इस्लामिक कट्टरपंथी आरजू शेख ने हिना खान को धमकाते हुए पूछा, “मौत से डर नहीं लगता है क्या?”

फोटो साभार: हिना खान का इंस्टाग्राम अकाउंट

गौरतलब है कि हिना कान्स फिल्म फेस्टिवल समेत कई अन्य कार्यक्रमों में प्रतिनिधित्व करके देश को गौरवान्वित करती रही हैं। वो खतरों के खिलाड़ी रियलिटी शो का भी हिस्सा रह चुकी हैं। एक्ट्रेस फिलहाल दुबई में अपनी छुट्टियाँ इंज्वॉय कर रही हैं और अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड करती रहती हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

नेहरू से राहुल तक आ गई कॉन्ग्रेस, पर राम मंदिर से खत्म नहीं हो रही घृणा: ‘इमाम-ए-हिंद’ वाली राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेंगे...

जैसे ही चुनाव सिर पर आते हैं, तब कॉन्ग्रेसी 'इच्छाधारी सनातनी' बन जाती है। कभी राम को काल्पनिक बताती है, तो कभी 'इमाम-ए-हिंद' कहती है।

1973 का इजरायल-अरब युद्ध, तेल का संकट और ब्राजील का गन्ना मॉडल: कैसे दुनिया को मिला पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने का फॉर्मूला, भारत भी...

एथेनॉल ब्लेंडिंग नया प्रयोग नहीं है। ब्राजील ने 1970 के तेल संकट के बाद इसे अपनाया और भारत ने भी दो दशक पहले इसकी शुरुआत की। विस्तार से पढ़ें।
- विज्ञापन -