Homeविविध विषयमनोरंजनहमारे पास काबिल प्रधानमंत्री है: हुमा कुरैशी ने सोनू सूद को PM बनाने की...

हमारे पास काबिल प्रधानमंत्री है: हुमा कुरैशी ने सोनू सूद को PM बनाने की जताई इच्छा, एक्टर ने दिया साफ जवाब

“यह थोड़ा ज्यादा हो गया। यह उनकी बहुत मेहरबानी है। अगर उन्हें लगता है कि मैं इस सम्मान के लायक हूँ तो जरूर कुछ अच्छा किया होगा। हालाँकि मैं उनसे सहमत नहीं हूँ। हमारे पास एक काबिल प्रधानमंत्री हैं। मैं ऐसी कोई जिम्मेदारी उठाने के लिए बहुत छोटा हूँ।"

कोरोना संकट में जिस तरह एक रक्षक के तौर पर सोनू सूद की छवि उभरी उसे देखते हुए कई लोग चाहते हैं कि वो राजनीति में आ जाएँ। बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी भी उसी सूची का एक नाम हैं लेकिन वह चाहती हैं कि सोनू सूद सीधा प्राइम मिनिस्टर बनें। अब हुमा के इस इच्छा पर सूद ने प्रतिक्रिया दी है।

स्पॉटबॉय को दिए अपने इंटरव्यू में सोनू ने हुमा की बात पर असहमति जताते हुए कहा, “यह थोड़ा ज्यादा हो गया। यह उनकी बहुत मेहरबानी है। अगर उन्हें लगता है कि मैं इस सम्मान के लायक हूँ तो जरूर कुछ अच्छा किया होगा। हालाँकि मैं उनसे सहमत नहीं हूँ। हमारे पास एक काबिल प्रधानमंत्री हैं। मैं ऐसी कोई जिम्मेदारी उठाने के लिए बहुत छोटा हूँ। हाँ मुझे पता है कि राजीव गाँधी 40 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बन गए थे लेकिन वह एक खास हालात में बने थे। इसके अलावा वह एक राजनीतिक परिवार से आते थे। मेरा ऐसा कोई अनुभव नहीं है।” 

अपने इंटरव्यू में सोनू सूद कहते हैं कि वो खुद को राजनीति से दूर रखना चाहते हैं। उनके अनुसार, “बाहर ऐसे लोग हैं जो मेरे राजनीति में जाने को नापसंद करेंगे। मैं नहीं चाहता कि वह परेशान हों। मेरे लिए यह जरूरी है कि मैं सिर्फ अपना काम करूँ। मैं एक अभिनेता के तौर पर अपने स्पेस का सुख ले रहा हूँ और अब आम आदमी के कष्टों में उनका हिस्सा हूँ। मुझे लगता है कि हम सत्ता में घुसे बिना अपना अपना काम कर सकते हैं।”

बता दें कि हाल में महारानी फिल्म में नजर आईं हुमा कुरैशी ने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए अपनी इच्छा जाहिर की थी कि सोनू सूद को चुनाव लड़कर देश का प्रधानमंत्री बनना चाहिए। इस दौरान वह रैपिड फायर खेल रही थीं तभी उनसे पूछा गया कि उन्हें कौन से एक्टर में एक अच्छा राजनेता दिखता है। सवाल सुनकर हुमा ने बिन सोचे सोनू का नाम लिया और कहा कि अगर वह चुनाव लड़ेंगे तो हुमा उन्हें ही वोट देंगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -