Homeविविध विषयमनोरंजनमहाठग से शादी करने वाली थीं जैकलीन फर्नांडिस, दोस्तों ने दी थी चेतावनी, रिपोर्ट...

महाठग से शादी करने वाली थीं जैकलीन फर्नांडिस, दोस्तों ने दी थी चेतावनी, रिपोर्ट में दावा – सब कुछ जानते हुए उसके साथ थी अभिनेत्री

₹215 करोड़ की ठगी के इस मामले में ईडी जैकलीन फर्नांडिस पर लगातार शिकंजा कस रही है। ईडी जैकलीन की 7.27 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर चुकी है।

200 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक ओर जहाँ नोरा फतेही को प्रवर्तन निदेशालय के बाद दिल्ली की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) से क्लीन चिट मिल गई है, वहीं EOW ने जैकलीन फर्नांडीज से बुधवार (14 सितंबर, 2022) को लगातार 8 घण्टे तक पूछताछ की है। इस पूछताछ में जैकलीन ने महाठग सुकेश चन्द्रशेखर को लेकर कुछ नए खुलासे किए थे। साथ ही अब यह बात सामने आ रही है कि जैकलीन सुकेश से शादी करने वाली थीं।

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि महाठग सुकेश चंद्रशेखर और जैकलीन फर्नांडिस से जुड़े ₹200 करोड़ की ठगी के मामले की जाँच कर रही टीम के अधिकारियों का कहना है कि जैकलीन फर्नांडीज को उनके कुछ दोस्तों ने सुकेश को लेकर चेतावनी दी थी। लेकिन, जैकलीन ने किसी की बातों में ध्यान नहीं दिया। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि जैकलीन फर्नांडीज सुकेश चन्द्रशेखर से शादी की प्लानिंग भी कर रहीं थीं।

गौरतलब है कि, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी चार्जशीट में कहा था कि जैकलीन फर्नांडीज सब कुछ जानते हुए भी उसके संपर्क में थीं। साथ ही, ईडी ने जैकलीन को सुकेश का ‘क्राइम पार्टनर’ भी बताया था।

जैकलीन ने महाठग सुकेश चन्द्रशेखर से लिए थे करोड़ों के गिफ्ट

बता दें कि ₹215 करोड़ की ठगी के इस मामले में ईडी जैकलीन फर्नांडिस पर लगातार शिकंजा कस रही है। ईडी जैकलीन की 7.27 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर चुकी है। जैकलीन ने यह रकम फिक्स डिपॉजिट के रूप में अपने पास रखी हुई थी।

रिपोर्ट्स की मानें तो सुकेश ने जैकलीन की माँ को लग्जरी कार मासेराती और पॉर्श कार, बहन को उसने 1.50 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 1.20 करोड़ रुपए) लोन के रूप में दिए थे। वहीं, जैकलीन के भाई को भी 15 लाख रुपए भी दिए गए थे। जैकलीन की बहन अमेरिका में जबकि भाई ऑस्ट्रेलिया में रहता है।

इसके अलावा, महाठग सुकेश ने जैकलीन को डिजाइनर गुच्ची, चैनल एवं वाईएसएल बिर्किन के महँगे बैग व महँगे झुमके गिफ्ट किए थे। वाईएसएल, लुई वुइटन और गुच्ची के जूते, कार्टियर चूड़ियाँ तथा हेमीज़ एवं टिफ़नी के कंगन दिए। इसके अलावा रोलेक्स, रोजर डुबुइस और फ्रेेंक मूलर की लग्जरी घड़ियाँ गिफ्ट की थी।

यही नहीं, सुकेश जैकलीन पर इतना मेहरबान था कि उसने BMW (5) और मिनी कूपर कार भी जैकलीन को गिफ्ट की थी। इसके अलावा, गुच्ची के दो जिमवियर, 52 लाख रुपए का अरबी घोड़ा एस्पुएला, 9-9 लाख रुपए की तीन फारसी बिल्लियाँ भी दी थी। हालाँकि, जैकलीन फर्नांडिस ने बार-बार यह दावा किया है उसने कई सारी चीजें सुकेश चन्द्रशेखर को लौटा दी थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जर्मनी में चीनी ड्रग-रेप और टेलीग्राम गैंग का भंडाफोड़, लेकिन DW ने घुसाया एंटी-इंडिया प्रोपेगेंडा: समझें- पाकिस्तानी ग्रूमिंग जिहादियों को छोड़ क्यों घसीटा कुंभ...

जर्मनी के चीनी गैंग और रेप वाली रिपोर्ट में जर्मन ब्रॉडकास्टर डॉयचे वेले (DW) ने चालाकी से UK के पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग्स का नाम छिपा लिया।

बिना कानून बाजार पर हलाल सर्टिफिकेट का कब्जा: केन्या में कोर्ट तक पहुँची सर्टिफिकेशन की लड़ाई, समझें- कैसे पिस रहे व्यापारी

केन्या में हलाल सर्टिफिकेशन को बाजार, लाइसेंस और सरकारी खरीद की अनिवार्य शर्त बनाए जाने के खिलाफ नैरोबी हाई कोर्ट में याचिका दायर हुई है।
- विज्ञापन -