Homeविविध विषयमनोरंजन'टॉप और ब्रा उतारो' - साजिद खान ने जिया को कहा था, 16 साल...

‘टॉप और ब्रा उतारो’ – साजिद खान ने जिया को कहा था, 16 साल की बहन को बोला – ‘…मेरे साथ सेक्स करना है’

"वो मुझे लगातार देख रहा था और उसने अचानक कहा- "ओह इसे मेरे साथ सेक्स करना है। उस समय मैं शायद सिर्फ़ 16 साल की थी। मैंने पतली स्ट्रिप वाला टॉप पहना था और टेबल पर झुकी हुई थी।"

यौन शोषण के आरोपित व बॉलीवुड फिल्म निर्माता साजिद खान के ख़िलाफ़ एक बार फिर सोशल मीडिया पर आवाज उठनी शुरू हो गई है। इस बार दिवंगत अभिनेत्री जिया खान की बहन करिश्मा की एक वीडियो क्लिप शेयर करके बताया जा रहा है कि साजिद खान ह्यूमर के नाम पर किस तरह लड़कियों से सेक्स की बातें किया करता था।

ये क्लिप बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री का एक हिस्सा है। इसमें करिश्मा कहती हैं, “मुझे याद है कि मैं अपनी बहन(जिया) के साथ साजिद खान के घर गई थी। उस समय मैं शायद सिर्फ़ 16 साल की थी। हम लोग किचन टेबल के पास थे। मैंने पतली स्ट्रिप वाला टॉप पहना था और टेबल पर झुकी हुई थी।” 

वीडियो में आगे जिया की बहन कहती हैं, “वो मुझे लगातार देख रहा था और उसने अचानक कहा- “ओह इसे मेरे साथ सेक्स करना है।” मेरी बहन जिया फौरन मेरे पक्ष में आई और कहा, “तुम क्या कह रहे हो।”

साजिद खान ने कहा, “देखो- ये कैसे बैठी है।” इस पर मेरी बहन ने कहा, “अरे नहीं। ये मासूम है और छोटी भी। वो ये सब नहीं चाहती।” इसके बाद करिश्मा ने बताया कि वो अपनी बहन के साथ वहाँ से चली आई। लेकिन उन्होंने वीडियो में बताया कि उन्हें बहुत हैरानी और घिनौना महसूस हो रहा था। जिया की बहन कहती हैं कि जब साजिद खान ने उनकी बहन से टॉप उतारने को कहा था, तब वह घर आकर बहुत रोईं थीं।

जिया खान की बहन करिश्मा बताती हैं:

“वो रिहर्सल का समय था। वह स्क्रिप्ट पढ़ रही थी, तभी उसने (साजिद) ने उससे उसका टॉप और ब्रा हटाने को कहा। उसे नहीं समझ आया कि वो क्या करे। उसने कहा था कि अभी तो फिल्म शुरू भी नहीं हुई और ये सब अभी से हो रहा है। वो घर आकर बहुत रोई थी। उसका कहना था कि उनके पास कॉन्ट्रैक्ट हैं। अगर मैंने छोड़ा तो मुझ पर मुकदमा होगा। अगर नहीं छोड़ा तो मेरा यौन उत्पीड़न होगा। हर स्थिति हारने वाली है।'”

बीबीसी की इस वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। इसे अभिनेत्री कंगना रनौत ने शेयर करके लिखा है, “उन्होंने जिया को मार डाला, उन्होंने सुशांत को मार डाला और उन्होंने मुझे मारने की कोशिश की, लेकिन वे आजाद घूमते हैं, माफिया का पूरा समर्थन है, हर साल मजबूत और सफल हो रहे हैं। पता है कि दुनिया आदर्श नहीं है या तो आप शिकार या शिकारी हैं। आपको कोई नहीं बचाएगा, आपको खुद को बचाना होगा।”

गौरतलब है कि अभी हाल में बीबीसी ने ‘डेथ इन बॉलीवुड’ शीर्षक के साथ जिया खान की मृत्यु पर तीन वीडियो डॉक्यूमेंट्री की है। ये सीरीज केवल यूके में देखी जा सकती है। इसी सीरीज में एक वीडियो क्लिप जिया खान की बहन करिश्मा की है। जिसमें उन्होंने साजिद पर उक्त आरोप लगाए हैं

जानकारी के लिए बता दें कि साजिद खान के साथ जिया ने हाउसफुल 4 में काम किया था। इस फिल्म में कई अन्य नामी कलाकार थे। साल 2018 में साजिद के ऊपर मी टू के तहत आरोप लगने शुरू हुए और देखते ही देखते इस सूची में कई नाम जुड़े। आज करिश्मा की वीडियो शेयर करके यही कहा जा रहा है कि इतने आरोपों के बाद भी साजिद को आज तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -