Homeविविध विषयमनोरंजन'बॉलीवुड की लीडिंग लेडीज सेक्सिस्ट परंपरा को तोड़ रही हैं': कैटरीना-विक्की की शादी पर...

‘बॉलीवुड की लीडिंग लेडीज सेक्सिस्ट परंपरा को तोड़ रही हैं’: कैटरीना-विक्की की शादी पर कंगना रनौत

कैटरीना अभिनेता विक्की कौशल से 5 साल बड़ी हैं। इससे पहले भी बॉलीवुड की कई बड़ी एक्ट्रेस ने अपने से उम्र में छोटे आदमी से शादी की है। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने से 10 साल छोटे निक जोनस से शादी की थी। वहीं, अभिषेक बच्चन ने अपने से 3 साल बड़ी ऐश्वर्या राय से शादी की है।

हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी बात रखने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंंगना रनौत ने कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की शादी से पहले बड़ी बात कही है। कंगना ने बुधवार (8 दिसंबर 2021) को फिल्म इंडस्ट्री को इस बात के लिए बधाई देना चाहिए कि अब यहाँ जेंडर संबंधी स्टीरियोटाइप टूट रहे हैं। गौरतलब है कि 38 साल की कैटरीना और 33 साल के विक्की 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बँधने जा रहे हैं।

कंगना (Kangana Ranaut) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उम्र से जुड़े जेंडर स्टीरियोटाइप को लेकर एक कमेंट किया है। कंगना ने लिखा, ”सफल और अमीर लोगों द्वारा कई साल छोटी लड़कियों से शादी करने की कहानियाँ सुनते हुए हम बड़े हुए हैं। औरतों का उनके पतियों से अधिक सफल होना एक संकट के तौर पर देखा जाता था।”

साभार: कंगना रनौत का इंस्टाग्राम

बॉलीवुड की क्वीन ने आगे लिखा, ”कम उम्र के आदमी से शादी करना तो भूल ही जाइए, एक निश्चित उम्र के बाद औरत का शादी करना ही असंभव हो जाता था। यह देखकर खुशी हो रही है कि इंडस्ट्री की कामयाब और अमीर लीडिंग लेडीज इस सेक्सिस्ट परम्परा को तोड़ रही हैं। ऐसे आदमी और औरतों को सलाम, जो जेंडर से जुड़ी इस दकियानूसी परम्परा को तोड़ रहे हैं।”

बता दें कि कैटरीना अभिनेता विक्की कौशल से 5 साल बड़ी हैं। इससे पहले भी बॉलीवुड की कई बड़ी एक्ट्रेस ने अपने से उम्र में छोटे आदमी से शादी की है। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने से 10 साल छोटे निक जोनस से शादी की थी। वहीं, अभिषेक बच्चन ने अपने से 3 साल बड़ी ऐश्वर्या राय से शादी की है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -