Friday, March 29, 2024
Homeविविध विषयमनोरंजनबेटी की तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़, अश्लील गानों में नाम: खेसारी लाल यादव...

बेटी की तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़, अश्लील गानों में नाम: खेसारी लाल यादव ने कहा- ‘छोड़ दूँगा भोजपुरी इंडस्ट्री’ , नेहा राठौड़ ने लगाया विक्टिम कार्ड खेलने का आरोप

खेसारी लाल यादव के करीबी ने किसी लड़के को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद कथित तौर पर राजपूत समाज भड़क उठा और एक्टर की बेटी को टारगेट किया जाने लगा। आरोप है कि इस विवाद के बाद खेसारी लाल यादव की बेटी की फोटो के साथ अश्लील गाने जोड़े जाने लगे।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार खेसारी लाल यादव आजकल काफी दर्द में हैं। हाल ही में उन्होंने एक के बाद एक लाइव वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। लाइव के दौरान प्रशंसकों से बात करते-करते उनके आँसू छलक पड़े। एक्टर ने कहा कि उन्हें परेशान किया जा रहा है और अगर ऐसा ही चलता रहा तो वो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री छोड़ देंगे।

बेटी की फोटो से छेड़-छाड़ पर जताई नाराजगी

एक विवाद के बाद कुछ लोग उनकी बेटी की तस्वीर और नाम अश्लील गानों से जोड़ रहे थे। इसके बाद एक्टर ने लाइव आकर ऐसा न करने की अपील की थी। एक्टर ने एक समाज के कुछ लोगों पर नाराजगी जताई थी। अब एक बार फिर एक्टर लाइव आए और उन्होंने इंडस्ट्री ही छोड़ने का ऐलान कर दिया। वीडियो में खेसारी ने कहा कि उन्हें काम करने दिया जाए। उन्होंने कहा कि वह पूरे दिन काम नहीं कर पाए, उन्हें नींद और भूख भी नहीं लग रही है। उनका कहना है कि वह काम करना चाहते हैं लेकिन उन्हें रोका जा रहा है। पहले की तुलना में उनके पास अब कम काम रह गया है।

चोरी हो रहे हैं गाने

खेसारी लाल यादव ने आगे बताया कि उनके गाने चोरी हो रहे हैं। कोई उन्हें पहले ही गा देता है। उन्होंने वीडियो में फैन्स से भी एक सवाल किया। पूछा कि अगर उन्हें ऐसा लगता है कि वह भोजपुरी सिनेमा के लायक नहीं हैं, तो बताएँ, वह किसी और इंडस्ट्री में चले जाएँगे। वहाँ पर इसी दम-खम के साथ मेहनत करेंगे और खुद को साबित करेंगे। खेसारी लाल यादव ने लोगों से निवेदन किया कि उनके परिवार के लोगों को टारगेट न किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इतनी परेशानी उन्होंने कभी नहीं उठाई थी।

विवाद की जड़ में क्या ?

दरअसल, एक लाइव प्रोग्राम के दौरान खेसारी लाल यादव के करीबी ने किसी लड़के को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद कथित तौर पर राजपूत समाज भड़क उठा और एक्टर की बेटी को टारगेट किया जाने लगा। आरोप है कि इस विवाद के बाद खेसारी लाल यादव की बेटी की फोटो के साथ अश्लील गाने जोड़े जाने लगे। इसके बाद खेसारी इस मुद्दे को लेकर पहली बार लाइव आए थे। इस दौरान उन्होंने अपने पिता होने की दुहाई दी थी। एक्टर ने बताया कि यूट्यूब से भी उनके कई गाने डिलीट कर दिए गए थे। उन्होंने अपील की थी कि उनके परिवार को इस मामले में न घसीटा जाए।

नेहा सिंह राठौर ने लगाया विक्टिम कार्ड खेलने का आरोप

खेसारी के इन वीडियो के बाद भोजपुरी सिंगर नेहा सिंह राठौर ने उनपर निशाना साधा है। नेहा ने फेसबुक पर एक क्लिप शेयर किया है जिसमें उन्होंने खेसारी लाल यादव विक्टिम कार्ड खेलने का आरोप लगाया है। उन्होंने पूछा कि आज आपकी बेटी को टारगेट किया जा रहा है लेकिन इसकी शुरुआत किसने की? जब आप खुद एक पिता है तो गंदे-गंदे गानों को क्यों गाते हैं? नेहा ने आगे पूछा, “जब किसी और की बेटी के साथ अश्लील गानों पर नाचते हो तब नहीं सोचते कि मेरी बेटी क्या कहेगी ? दुनियाभर में भोजपुरी को बदनाम कर दिया। लेकिन जब आपके घर में बीवी है, एक बेटी है तब तो ये सब गाना छोड़ देना चाहिए।”

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुख़्तार अंसारी की मौत: हार्ट अटैक के बाद अस्पताल ले जाया गया था माफिया, पूर्वांचल के कई जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

माफिया मुख़्तार अंसारी को बाँदा जेल में आया हार्ट अटैक। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। पूर्वांचल के कई जिलों में बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था।

‘कॉन्ग्रेस सरकार ने रोक दिया हिन्दुओं का दाना-पानी, मैं राशन लेकर जा रहा था’: विधायक T राजा सिंह तेलंगाना में हाउस अरेस्ट, बोले –...

बकौल राजा सिंह, कॉन्ग्रेस सरकार ने चेंगीछेरला के हिन्दुओं का खाना और राशन तक बंद कर दिया है और जब वो राशन ले कर वहाँ जाने वाले थे तो उनको हाउस अरेस्ट कर लिया गया।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
282,677FollowersFollow
418,000SubscribersSubscribe