OpIndia is hiring! click to know more
Thursday, April 10, 2025
Homeविविध विषयमनोरंजन'हमेशा लड़कियों को क्यों निशाना बनाते हो? उन्हें आसमान में उड़ने दो': बुर्का विवाद...

‘हमेशा लड़कियों को क्यों निशाना बनाते हो? उन्हें आसमान में उड़ने दो’: बुर्का विवाद पर बोलीं ‘मिस यूनिवर्स’

इस पर हरनाज़ कौर संधू ने रिपोर्टर पर उन्हें निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए पूछा कि हमेशा लड़कियों को ही क्यों टारगेट किया जाता है? उन्होंने आरोप लगाया कि हिजाब के मामले में भी महिलाओं को निशाना बनाया गया।

‘मिस यूनिवर्स’ हरनाज़ कौर संधू ने बुर्का विवाद पर पूछा है कि हमेशा लड़कियों को ही क्यों निशाना बनाया जाता है? उन्होंने समाज से कहा कि वो लड़कियों को ‘निशाना बनाना’ बंद करे। उन्होंने कहा कि लड़कियों को उसी तरह जीने का अधिकार दिया जाना चाहिए, जैसे वो जीना चाहती हैं। बता दें कि कर्नाटक उच्च न्यायालय पहले ही शैक्षणिक संस्थानों में बुर्का और हिजाब जैसे मजहबी परिधानों को प्रतिबंधित कर चुका है।

दरअसल, हरनाज़ कौर संधू ने 17 मार्च, 2022 (गुरुवार) को एक कार्यक्रम के दौरान ये बात कही थी। उनसे इस दौरान बुर्का और हिजाब विवाद को लेकर चल रहे विवाद पर सवाल पूछा गया था। हालाँकि, इस दौरान शो के होस्ट और हरनाज़ कौर संधू की टीम की तरफ से आपत्ति जताई गई और सिर्फ उनके जीवन, संघर्षों और सफलता से जुड़े सवाल पूछने के लिए कहा गया। हालाँकि, टीम द्वारा राजनीतिक सवाल न पूछने की सलाह के बावजूद ‘मिस यूनिवर्स’ ने इस सवाल पर प्रतिक्रिया दी।

इस पर हरनाज़ कौर संधू ने रिपोर्टर पर उन्हें निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए पूछा कि हमेशा लड़कियों को ही क्यों टारगेट किया जाता है? उन्होंने आरोप लगाया कि हिजाब के मामले में भी महिलाओं को निशाना बनाया गया। उन्होंने पूछा कि लड़कियों को वैसे ही क्यों नहीं रहने दिया जाता है, जैसे वो रहना चाहती हैं? साथ ही कहा, “लड़कियों को उनकी मंजिल तक पहुँचने दिया जाए। उन्हें आसमान में उड़ने दिया जाए। उनके पर न काटे जाएँ।”

बता दें कि स्कूलों-कॉलेजों में बुर्के में अनुमति के लिए कर्नाटक में जम कर हिंसा की गई थी। अब क्लासरूम में नमाज के वीडियो भी सामने आए हैं। बता दें कि पंजाब के गुरदासपुर स्थित कोहली गाँव में जन्मीं हरनाज़ कौर संधू को 2019 में ‘फेमिना मिस इंडिया पंजाब’ ख़िताब से सम्मानित किया गया था और ‘फेमिना मिस इंडिया 2019’ में वो सेमीफाइनलिस्ट रही थीं। दिसंबर 2021 में इजरायल के इलियट में उन्होंने ‘मिस यूनिवर्स’ का ख़िताब जीता।

OpIndia is hiring! click to know more
Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मोदी सरकार ने कर दिखाया… कौन है आतंकी तहव्वुर राणा, 26/11 की कैसे रची साजिश; कैसे दबोचकर लाई NIA

तहव्वुर राणा पाकिस्तान हसन अब्दाल कैडेट स्कूल में पढ़ा है। बाद में वह पाकिस्तानी सेना में डॉक्टर के रूप में काम किया। फिर वह कनाडा चला गया।

IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जयराम रमेश के दावे की निकाली हवा, कहा- डेटा प्रोटेक्शन कानून से RTI खत्म नहीं हुआ: कॉन्ग्रेस नेता ने...

आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि डेटा प्रोटेक्शन एक्ट 2023 "पुट्टस्वामी फैसले में दी गई निजता के सिद्धांतों और आरटीआई एक्ट में तय की गई पारदर्शिता के सिद्धांतों के साथ पूरी तरह से मेल खाता है।"
- विज्ञापन -