Homeविविध विषयमनोरंजन'मैंने इस्लाम कबूल किया': शौहर के साथ उमराह करने जाएँगी हिजाबी राखी सावंत, आदिल...

‘मैंने इस्लाम कबूल किया’: शौहर के साथ उमराह करने जाएँगी हिजाबी राखी सावंत, आदिल ने गर्भपात की खबरों को नकारा

उधर राखी के गर्भपात की खबर को उनके पति आदिल ने अफवाह बताकर खारिज कर दिया। आदिल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके कहा कि इस तरह की फर्जी खबरें ना फैलाएँ। राखी ने इस खबर को बकवास बताया। राखी ने कहा, "अबॉर्शन? आप पागल हैं क्या? ये बिल्कुल अफवाह है, बिल्कुल गलत बात है। न अबॉर्शन है, ना प्रेग्नेंसी।"

टीवी एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) सुर्खियाँ में रहने के लिए तमाम हथकंडे अपनाती रही हैं। इस बार वह अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) से गिले-शिकवे दूर कर लिया है। राखी ने कहा कि उन्होंने इस्लाम कबूल करके उन्होंने आदिल से निकाह किया है और अब वह हज करने जाएँगी।

राखी सावंत ने कहा है कि उन्होंने निकाह के लिए इस्लाम कुबूल कर लिया है और अब उनका नाम फातिमा है। इस दौरान राखी सावंत ने कहा कि लव जिहाद क्या होता है, वह नहीं जानती हैं। वह जात-पाँत को नहीं मानती और सिर्फ मोहब्बत को मानती हैं।

इंस्टैंटबॉलिवुड को दिए एक इंटरव्यू में राखी ने कहा, “पहले हम उमराह करने जाएँगे। अगर वहाँ रिश्ता पक्का हो गया तो फिर दुनिया की कोई ताकत उसे खत्म नहीं कर सकती। अल्लाह जिसके साथ है उसे कोई अलग नहीं कर सकता है। मुझे अपना घर बसाने के लिए लोगों के दुआ की जरूरत है, अल्लाह की जरूरत है। बस मेरा घर बस जाए।”

उधर राखी के गर्भपात की खबर को उनके पति आदिल ने अफवाह बताकर खारिज कर दिया। आदिल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके कहा कि इस तरह की फर्जी खबरें ना फैलाएँ। राखी ने इस खबर को बकवास बताया। राखी ने कहा, “अबॉर्शन? आप पागल हैं क्या? ये बिल्कुल अफवाह है, बिल्कुल गलत बात है। न अबॉर्शन है, ना प्रेग्नेंसी।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -