Homeविविध विषयमनोरंजनराखी सावंत के Ex-शौहर आदिल खान ने किया बिग बॉस वाली सोमी खान से...

राखी सावंत के Ex-शौहर आदिल खान ने किया बिग बॉस वाली सोमी खान से निकाह: पिछले साल लगा था रेप का आरोप, जेल में गुजारने पड़े थे 5 महीने

राखी सांवत के एक्स शौहर आदिल खान दुर्रानी ने फिर के निकाह कर लिया है। आदिल ने दूसरा निकाह अभिनेत्री सोमी खान से की है। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने जानकारी दी कि ये निकाह सादे ढंग से सुंदर समारोह में हुआ।

राखी सांवत के एक्स शौहर आदिल खान दुर्रानी ने फिर से निकाह कर लिया है। आदिल ने दूसरा निकाह अभिनेत्री सोमी खान से किया है। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने जानकारी दी कि ये निकाह सादे ढंग से सुंदर समारोह में हुआ।

उन्होंने पोस्ट में लिखा, “बिस्मिल्लाहिर रहमानिर रहीम। हमें बहुत खुशी हो रही है यह बताते हुए कि अल्लाह की दुआ से हमने एक सिंपल और सुंदर समारोह में निकाह किया है। हम अपने परिवार और दोस्तों का शुक्रिया करते हैं, जिन्होंने हमें प्यार दिया और हमारा सपोर्ट किया। हम शौहर-बीवी के रूप में अपनी नई जर्नी को शुरू करने के लिए काफी खुश हैं। प्लीज हमें दुआओं में याद करना कि हमारी मैरिड लाइफ अच्छी हो”

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आदिल और सोमी के निकाह पर अभी ज्यादा जानकारी नहीं आई हैं लेकिन आदिल ने कहा है कि वो जल्द ही इस बारे में सबको बताएँगे। बताया जा रहा है कि ये निकाह 2 मार्च 2024 को जयपुर में हुआ है।

सोमी खान को हम सबने बिग बॉस 12 सीजन में टीवी पर उनकी बहन सबा खान के साथ देखा था। इस सीजन की विनर दीपिका कक्कड़ इब्राहिम बनीं थीं। वहीं आदिल खान की बात करें तो आदिल पिछले साल तक राखी सावंत के कारण चर्चा में थे। राखी ने उनपर आरोप लगाया था कि उन्होंने धर्म बदलकर आदिल से निकाह किया फिर भी आदिल ने उनकी कदर नहीं की। इसके अलावा उनपर रेप के आरोप लगे थे।

काफी विवाद के बाद आदिल और राखी सावंत एक दूसरे से अलग हो गए थे। इसके बाद गानों के जरिए दोनों ने अपनी-अपनी कहानी दुनिया को दिखाने की कोशिश की थी। इस विवाद के चलते आदिल 7 फरवरी 2023 को गिरफ्तार भी हुए थे। उन्हें 5 महीने तक जेल में रहना पड़ा था। राखी सावंत ने आदिल पर प्रताड़ित करने के आरोप लगा ए थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।
- विज्ञापन -