Homeविविध विषयमनोरंजनहिरोइन के पैर चाट राम गोपाल वर्मा ने कहा - शादी मत करना, पति...

हिरोइन के पैर चाट राम गोपाल वर्मा ने कहा – शादी मत करना, पति को तुम्हारा पूरा शरीर मिल जाएगा

वीडियो के अंत में राम गोपाल वर्मा एक्ट्रेस के पैरों में मसाज करते हैं, किसी पोर्न स्टार की तरह उनके पैरों की उँगलियाँ चाटने लगते हैं। यह सलाह भी देते हैं कि कभी शादी मत करना क्योंकि इससे उसके पति को पूरे शरीर पर अधिकार मिल जाएगा।

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्म देने वाले वाले राम गोपाल वर्मा इन दिनों अपने अजीबोगरीब हरकत की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और साउथ की एक्ट्रेस आशु रेड्डी के कदमों में बैठे हैं और उनकी उँगलियाँ चाटते नजर आते हैं। सोशल मीडिया यूजर्स को उनकी यह हरकत बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और उनकी जमकर क्लास लगा दी।

समलैंगिक संबंधों पर आधारित राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘डेंजरस (Dangerous)’ जल्द ही सिनेमा घरों में दस्तक देने वाली है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में भी काफी बोल्ड सीन हैं। ऐसे में वह अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में वह एक्ट्रेस आशु रेड्डी (Ashu Reddy) के साथ अपना एक वीडियो शेयर करते हैं।

वीडियो (Ram Gopal Varma interview Ashu Reddy) में दिख रहा है कि एक्ट्रेस जहाँ काउच पर बैठी है, राम गोपाल वर्मा उनके क़दमों के पास नीचे जमीन पर बैठे हैं। वीडियो में दोनों काफी लंबी बातचीत करते हैं। वीडियो के अंत में राम गोपाल वर्मा एक्ट्रेस के पैरों में मसाज करते हैं और कुछ देर बाद किसी पोर्न स्टार की तरह उनके पैरों की उँगलियाँ चाटने लगते हैं।

राम गोपाल वर्मा के इस व्यवहार से आशु भी भौचक्की नजर आती हैं। हालाँकि थोड़ी ही देर बाद आशु रेड्डी ने राम गोपाल वर्मा को उनके गाल पर किस किया। वीडियो में 1:21:00 के बाद राम गोपाल वर्मा को सामने बैठी हिरोइन को यह सलाह देते सुन सकते हैं कि कभी शादी मत करना क्योंकि इससे उसके पति को पूरे शरीर पर अधिकार मिल जाएगा। एक्ट्रेस आशु रेड्डी ने भी राम गोपाल वर्मा के साथ अपनी फोटो इन्स्टाग्राम पर शेयर की है।

सोशल मीडिया यूजर्स को रामू-आशू का यह अंदाज पसंद नहीं आया। ट्विटर पर भी रामू ने एक्ट्रेस के साथ अपना वीडियो शेयर किया था, जहाँ कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ”आपको हो क्या गया है सर? बहुत ही अजीब है यह।”

वहीं एक यूजर ने इमोजी शेयर किया, जिसमें लिखा हुआ है, ”ठरकी है ठरकी”

वहीं एक यूजर ने लिखा, ”इसमें डेंजर क्या है, आप तो सिर्फ पब्लिसिटी पाने की कोशिश कर रहे हैं… आप अपने आप को एक बड़ी फिल्मी हस्ती कहते हैं, जिस तरह से आपने खुद को पेश किया है, शर्म करो !! और यह देश आपको पद्मश्री भी देगा।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -