Homeविविध विषयमनोरंजन'...अगर मैं मर गया तो सलमान खान, करण जौहर, साजिद होंगे इसके जिम्मेदार' -...

‘…अगर मैं मर गया तो सलमान खान, करण जौहर, साजिद होंगे इसके जिम्मेदार’ – बॉलीवुड एक्टर ने लगाया आरोप

"मैं आप सभी को बताना चाहता हूँ कि अगर मुझे कुछ भी हुआ तो इसके जिम्मेदार करण जौहर, सलमान खान, अक्षय कुमार, आदित्य चोपडा, साजिद नाडियाडवाला होंगे। इन लोगों ने मुझे खत्म करने का प्लान बना लिया है।"

बॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर कमाल आर खान ने अपनी जान को खतरा बताया है। बता दें कि केआरके नाम से जाने जाने वाले एक्टर अक्सर अपने ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर उन्होंने बॉलीवुड के दिग्गज सितारों पर जमकर हमला बोला था। साथ ही बॉलीवुड ड्रग्स कनेक्शन जैसे सभी बड़े मुद्दों पर अपनी राय ट्विटर पर बड़ी ही बेबाकी से रखी थी।

केआरके ने अपने ट्वीट में कहा कि उनको मारने की प्लानिंग की जा रही है। उन्होंने अपनी मौत की साजिश के पीछे करण जौहर, सलमान खान, आदित्य चोपड़ा, साजिद नाडियाडवाला, अक्षय कुमार को जिम्मेदार ठहराया है।

कमाल आर खान (Kamaal R Khan) ने ट्वीट में लिखा, “मैं आप सभी को बताना चाहता हूँ कि अगर मुझे कुछ भी हुआ तो इसके जिम्मेदार करण जौहर, सलमान खान, अक्षय कुमार, आदित्य चोपडा, साजिद नाडियाडवाला होंगे। इन लोगों ने मुझे खत्म करने का प्लान बना लिया है।” केआरके ने अपने इस ट्वीट में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कुछ न्यूज चैनलों को टैग किया है।

बता दें कि केआरके का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूज़र्स उनके ट्वीट पर अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कई यूजर केआरके का मजाक बना रहे हैं तो कोई उनकी चिंता कर रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

9 घंटे बिजली, 27% शॉर्टफॉल और ‘कटिया मॉडल’ की सरकारी व्यवस्था: आँकड़े ही बताते हैं अखिलेश राज की बदहाल बिजली व्यवस्था की कहानी

क्या अखिलेश राज में बेहतर थी बिजली व्यवस्था? पढ़िए UP बिजली संकट, कटियाबाजी, कम बिजली सप्लाई और बिजली चोरी पर विस्तृत रिपोर्ट

ममता बनर्जी जिन घुसपैठियों के होने से करती थीं ‘इनकार’, शुभेंदु सरकार ने आते ही किया ‘प्रहार’: एक चेतावनी और बंगाल बॉर्डर पर मची...

बंगाल में TMC सरकार में पिछले 15 सालों तक घुसपैठ के मुद्दे को नकारा लेकिन शुभेंदु सरकार की सख्त कार्रवाई से जो घुसपैठियों की तस्वीरें सामने आईं, उसने सवाल खड़े कर दिए।
- विज्ञापन -