Homeविविध विषयमनोरंजनस्वरा भास्कर ने 14 दिन पहले जिस मुस्लिम लड़के को बोला भाई, उसी से...

स्वरा भास्कर ने 14 दिन पहले जिस मुस्लिम लड़के को बोला भाई, उसी से शादी कर सोशल मीडिया पर डाला वीडियो

स्वरा भास्कर ने जिस फहद अहमद से शादी की है, उसी को उन्होंने 14 दिन पहले भाई कह कर संबोधित किया था। स्वरा ने लिखा था - "जन्मदिन मुबारक फ़हद मियाँ! भाई का कॉन्फ़िडेंस बरकरार रहे।"

अपनी एक्टिंग से ज्यादा विवादों की वजह से सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहद अहमद से शादी कर ली है। स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी। वीडियो में तस्वीरों और चैट्स के अलावा शादी के कागजात भी दिखाए गए हैं।

स्वरा भास्कर द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत से लेकर विवाह तक की घटनाएँ दिखाई गई हैं। वीडियो के अनुसार साल 2019 में एंटी सीएए प्रोटेस्ट के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। वीडियो पोस्ट करते हुए स्वरा ने लिखा:

“कई बार आप उन चीजों को दूर तलाशते रहते हैं, जो आपके बिल्कुल नजदीक होती है। इसके बारे में आपको अंदाजा भी नहीं होता। हम प्यार की तलाश में थे लेकिन पहले हमें दोस्ती मिली। उसके बाद हम दोनों एक दूसरे से मिले। फहद ज़िरार अहमद मेरे दिल में तुम्हारा स्वागत है। दिल में उथल-पुथल सा है लेकिन जो भी है अब तुम्हारा है।”

फहद अहमद ने स्वरा भास्कर के पोस्ट को शेयर करते हुए इसका जवाब दिया है। फहद ने लिखा है, “मैं नहीं जानता था कि तुम्हारे दिल की उथल-पुथल इतनी खूबसूरत हो सकती है। मेरा हाथ थामने के लिए तुम्हारा शुक्रिया लव, स्वरा भास्कर।”

इन रोमांटिक पोस्ट के बीच एक बात स्वरा ने अपने प्रशंसकों से छिपा ली। स्वरा ने जिस फहद से शादी की है, उसी मुस्लिम लड़के को उन्होंने आज से 14 दिन पहले भाई कह कर संबोधित किया था। 2 फरवरी, 2023 को किए गए इस ट्वीट में स्वरा फहद को यौमे पैदाइश (जन्मदिन) की मुबारकबाद दे रही हैं। स्वरा ने लिखा है,

“जन्मदिन मुबारक फ़हद मियाँ! भाई का कॉन्फ़िडेंस बरकरार रहे। फहद ज़िरार अहमद खुश रहो, आबाद रहो। उम्र हो रही है अब शादी कर लो!हैव ए ग्रेट बर्थ डे एंड ए फैंटास्टिक ईयर दोस्त।”

बता दें कि फहद अहमद समाजवादी पार्टी की युवा इकाई के महाराष्ट्र और मुंबई के अध्यक्ष हैं। फहद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले हैं। रिपोर्टों के मुताबिक स्वरा और फहद ने 6 जनवरी 2023 को ही शादी कर ली थी। इस शादी की जानकारी स्वरा ने गुरुवार (16 फरवरी, 2023) को दी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -