Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयना कोई निष्कर्ष, ना ही रखा जाएगा कोई रिकॉर्ड... कश्मीर पर UNSC में होगी...

ना कोई निष्कर्ष, ना ही रखा जाएगा कोई रिकॉर्ड… कश्मीर पर UNSC में होगी सिर्फ अनौपचारिक बैठक

आखिरी बार यूएनएससी में इस मसले पर 1971 में बैठक हुई थी। भारतीय समय के अनुसार ये बैठक शाम के 7:30 बजे बंद कमरे में होनी है।

चीन की दखल के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आज (अगस्त 16, 2019) कश्मीर मामले पर सदस्य देशों की एक बंद कमरे में एक अनौपचारिक बैठक होने वाली है। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में चीन ने जम्मू-कश्मीर मसले पर पाकिस्तान की शिकायतों को सुनी जाने की बात कही है।

उल्लेखनीय है कि केवल चीन के हस्तक्षेप के कारण आज कश्मीर मामले पर UNSC को अनौपचारिक तौर पर गौर करना पड़ रहा है, नहीं तो इससे पहले पाकिस्तान के बहुत कहने पर भी UNSC की अध्यक्ष ने इस पर टिप्पणी करने से साफ़ मना कर दिया था। आज 50 सालों बाद वहाँ इस मामले पर बंद कमरे में कोई बैठक होगी। आखिरी बार यूएनएससी में इस मसले पर 1971 में बैठक हुई थी। भारतीय समय के अनुसार ये बैठक शाम के 7:30 बजे बंद कमरे में होनी है।

टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित खबर के मुताबिक इस बैठक के बारे में बताते हुए एक राजनियक ने बताया कि इस बैठक में कश्मीर मसले पर विचारों का आदान-प्रदान होगा। जिसमें आधिकारिक रूप से किसी की बात का कोई निष्कर्ष नहीं निकाला जाएगा और न ही उन बातों का कोई रिकॉर्ड रखा जाएगा। साथ ही इस बैठक में हुई कोई बातचीत सार्वजनिक नहीं की जाएगी, क्योंकि ये परामर्श बैठक सिर्फ़ इस मसले पर सदस्यों को बोलने के लिहाज से प्रोत्साहित करने के लिए है। इस बंद कमरे की बैठक में UNSC के 15 सदस्य देशों के प्रतिनिधि मौजूद होंगे।

गौरतलब है कि अपने बीजिंग दौरे से तुरंत लौटने के बाद बीते मंगलवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने UNSC के सदस्यों को कश्मीर मसले पर आपात बैठक बुलाने के लिए चिट्ठी लिखी थी, जिसके बाद पाकिस्तान की गुहार पर चीन ने भी सुरक्षा परिषद के सदस्यों की बैठक बुलाने की माँग की थी। चीन ने इस दौरान अपनी ओर से पोलैंड को आधिकारिक तौर पर खत भी लिखा था। क्योंकि पोलैंड इस महीने UNSC का काउंसिल चेयरमैन है, जिस कारण इस बैठक के लिए उसकी मंजूरी जरूरी थी।

कल तक UNSC में होने वाली इस बैठक को लेकर केवल कयास लगाए जा रहे थे, पर अब खबर आ गई है कि इस मामले पर कोई आधिकारिक बैठक नहीं होगी, लेकिन चाइना के पत्र के मद्देनजर बंद कमरे की बैठक अनौपचारिक बैठक होगी।

बता दें कि एक ओर जहाँ पाकिस्तान अपनी कश्मीर मामले पर आधिकारिक रूप से आपात बैठक बुलाने की हर मुमकिन कोशिश कर रहा था, वहीं संयुक्त राष्ट्र के सदस्य रूस ने साफ कहा था कि वो इसमें तभी शामिल होंगे जब ये परामर्श बंद कमरे में होगा। जबकि मॉस्को का कहना है कि इस विवाद का हल केवल द्विपक्षीय बातचीत से हो सकता है, इसके अलावा इस मसले का कोई हल नहीं है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भगवान राम का अपमान, आजादी के नारे और तिरंगे से बदसलूकी: कॉकरोचों को ये तक नहीं पता कि वे क्यों आए हैं, पढ़ें- CJP...

कॉकरोचों के प्रदर्शन में छात्रों के मुद्दे नहीं बल्कि आजादी के नारे, डफली गैंग, तिरंगे से बदसलूकी और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान दिखा। पढ़ें रिपोर्ट।

तमिलनाडु में द्रविड़ राजनीति के ‘घृणा मॉडल’ को अन्नामलाई की चुनौती, पेरियार नहीं, कलाम हैं आदर्श: समझें- ‘We The Change’ से राष्ट्रवाद का शंखनाद...

अन्नामलाई ने कहा कि तमिल संस्कृति-भाषा पर गर्व और भारत माता के प्रति समर्पित रहना एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
- विज्ञापन -