Homeविविध विषयअन्यशहीद मेजर की नन्हीं बेटी का Viral Video: 52 सेकंड में आप भी बोल...

शहीद मेजर की नन्हीं बेटी का Viral Video: 52 सेकंड में आप भी बोल उठेंगे – जय हिंद!

सेना का मतलब हम लोगों को प्यार करना होता है। आर्मी बुरे अंकल से लड़ने के लिए होती है। आर्मी हमारे डर को दूर करने के लिए होती है। आर्मी वाले वे होते हैं, जो सभी को जय हिंद कहते हैं।

नवंबर 2016 में जम्मू-कश्मीर के नागरोटा में आतंकवादियों के हमले में देश के 7 जवान शहीद हो गए थे। सेना के इन 7 शहीद जवानों में से एक का नाम मेजर अक्षय गिरीश कुमार था।

31 वर्षीय अक्षय की शादी 4 साल पहले संगीता रवींद्रन से हुई थी। शहीद मेजर अक्षय अपनी पत्नी की गोद में तीन साल की बेटी और ढेर सारी यादें छोड़ गए। मेजर अक्षय की इसी बेटी नैना का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को शहीद की पत्नी और नैना की माँ ने ट्वीटर के जरिए शेयर किया है।

अपने इमोशनल वीडियो में नैना अपने पिता को याद करती हैं। नैना वीडियो में पिता से हुई बातचीत के बारे में कहती है- सेना का मतलब हम लोगों को प्यार करना होता है। आर्मी बुरे अंकल से लड़ने के लिए होती है। आर्मी हमारे डर को दूर करने के लिए होती है। आर्मी वाले वे होते हैं, जो सभी को जय हिंद कहते हैं।

शहीद मेजर अक्षय ने अपनी पढ़ाई जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी से की थी। अक्षय के शहीद होने के बाद उनकी कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

नैना अपने पिता अक्षय की गोद में

नैना अपने पिता शहीद मेजर अक्षय और अपनी माँ के साथ…

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -