Homeविविध विषयमनोरंजन'स्टार किड्स के लिए करियर बनाना नहीं आसान, मेरे मुँह से खून आ गया...

‘स्टार किड्स के लिए करियर बनाना नहीं आसान, मेरे मुँह से खून आ गया था’ : नेपोटिज्म पर संगीतकार अनु मलिक (अनवर), कहा- बेटी ने मुझसे ज्यादा संघर्ष किया

अनु मलिक कहते हैं, "मेरी बेटी ने कभी किसी से काम नहीं माँगा। कई दरवाजे उसके मुँह पर बंद कर दिए गए। मेरी बेटी ने बहुत कठिनाइयाँ देखीं। मुझसे भी ज्यादा। मेरी छोटी बेटी अदा ने भी बहुत मेहनत की। वो फैशन डिजाइनर है। मैंने और मेरी पत्नी ने अपने बच्चों को पढ़ाया और समाज में सिर उठाकर चलना सिखाया।"

बॉलीवुड संगीतकार अनवर सरदार “अनु” मलिक ने नेपोटिज्म पर अपनी राय रखते हुए कहा कि बॉलीवुड में करियर बनाना आज स्टार किड्स के मुकाबले बाहरी लोगों के लिए आसान है। उन्होंने बताया कि जैसे उन्हें इस इंडस्ट्री में स्ट्रगल करना पड़ा था। वैसे ही उनकी बेटियों को इंडस्ट्री में स्ट्रगल करना पड़ा।

उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा, “जो लोग सोचते हैं कि स्टार किड्स के लिए करियर बनाना आसान है तो ऐसा नहीं होता। मुझको तो लगता है कि किसी बाहरी के लिए यहाँ स्टार किड्स से ज्यादा आसान है करियर बनाना। मेरी बेटी लाजवाब सिंगर है। मैंने अपने जीवन में तमाम गायकों की मदद की लेकिन क्या कोई मेरी बेटी के साथ काम करने की इच्छा लेकर आगे आया। उसने नागिन डांस, टल्ली और तमाम गाने गए। उसने मुझसे ज्यादा संघर्ष किया।”

अनु मलिक कहते हैं, “मेरी बेटी ने कभी किसी से काम नहीं माँगा। कई दरवाजे उसके मुँह पर बंद कर दिए गए। मेरी बेटी ने बहुत कठिनाइयाँ देखीं। मुझसे भी ज्यादा। मेरी छोटी बेटी अदा ने भी बहुत मेहनत की। वो फैशन डिजाइनर है। मैंने और मेरी पत्नी ने अपने बच्चों को पढ़ाया और समाज में सिर उठाकर चलना सिखाया।”

गायक नेपोटिज्म पर बात करते हुए कहते हैं, “जो लोग नेपोटिज्म पर चर्चा करते हैं उन्हें पता होना चाहिए कि स्टार किड्स के बच्चे भी मेहनत करते हैं। न मेरी बेटी को पता था वो अनु मलिक की बेटी है और न ही उनको पता था कि वो म्यूजिशियन सरदार मलिक के बेटे होंगे। लोगों ने गाने सुने। मगर उन्हें मेहनत का नहीं पता। मैंने अपने आप को बनाने के लिए बहुत मेहनत की है।”

समाचार एजेंसी से बात करते हुए अनु कहते हैं, “तन की, मन की, धन की तकलीफ देखी है मैंने। एक बार मैंने तेज आवाज में गाना शुरू किया मेरे मुँह से खून आ गया। ये सिर्फ आपकी मेहनत और भगवान में आस्था है जो आपको आपके करियर में आगे बढ़ने का मौका देती है।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेटा UP पुलिस में SI, बाप लोगों को बनाता है ईसाई: मीडिया रिपोर्ट, शिकायत के बाद प्रेमपाल गिरफ्तार, जानिए- बरेली SP ने क्या बताया,...

बरेली के मीरगंज में ईसाई धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने मिशनरी के प्रेमपाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 6 ईसाइयत की किताबें बरामद की हैं

80+ देशों में Make In India हथियार, ब्रह्मोस के साथ अस्त्र, तेजस और पिनाका की तेजी से बढ़ी माँग: समझें मोदी सरकार के किन...

भारत 80 से ज्यादा देशों को रक्षा उत्पाद निर्यात कर रहा है। स्वदेशी हथियारों की बढ़ती माँग ने भारत की वैश्विक पहचान मजबूत की।
- विज्ञापन -