Homeविविध विषयअन्यपाकिस्तान के कराची में लैंड किया भारत का जहाज: इंडिगो के पायलट ने की...

पाकिस्तान के कराची में लैंड किया भारत का जहाज: इंडिगो के पायलट ने की थी टेक्निकल समस्या की शिकायत, जुलाई में दूसरी ऐसी घटना

आपात लैंडिंग के लिए पायलटों ने कराची के एयरपोर्ट से अनुमति माँगी थी, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। इससे पहले 5 जुलाई को दुबई जा रही स्पाइस जेट की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद उसकी लैंडिंग कराची एयरपोर्ट पर करवानी पड़ी थी।

शारजाह से हैदराबाद आ रही इंडिगो एयरलाइंस की इंटरनेशनल फ्लाइट को तकनीकी खराबी के चलते पाकिस्तान के कराची में उतारना पड़ा है। विमान के पायलट ने कुछ खराबी का संकेत दिया था। एयरपोर्ट पर विमान में आई कमी को चेक किया जा रहा है। वहीं इंडिगो दूसरी फ्लाइट भेज कर यात्रियों को हैदराबाद लाने का इंतज़ाम कर रहा है। यह मामला आज 17 जुलाई 2022 (रविवार) का है।

आपात लैंडिंग के लिए पायलटों ने कराची के एयरपोर्ट से अनुमति माँगी थी, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2022 के जुलाई माह में यह दूसरा मौका है, जब भारतीय विमान को पाकिस्तान में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। इससे पहले 5 जुलाई को दुबई जा रही स्पाइस जेट की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद उसकी लैंडिंग कराची एयरपोर्ट पर करवानी पड़ी थी।

उस समय स्पाइस जेट विमान में कुल 150 यात्री सवार थे। पायलटों को विमान के ईंधन दिखाने वाले मीटर में गड़बड़ी लगी थी, तब उन्होंने विमान को कराची हवाई अड्डे पर उतारा था। इस दौरान सभी यात्री लगभग 2 घंटे तक एयरपोर्ट पर ही रहे थे। बाद में दूसरा विमान भेज कर यात्रियों को दुबई भेजा गया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -