Homeविविध विषयअन्यइलेक्ट्रिक शॉक, जबड़ा तोड़ा, खोपड़ी फोड़ी… पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आई साउथ के हीरो...

इलेक्ट्रिक शॉक, जबड़ा तोड़ा, खोपड़ी फोड़ी… पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आई साउथ के हीरो दर्शन की बर्बरता, बोले किच्चा सुदीप- हत्या से बदनाम हुई कन्नड़ इंडस्ट्री

सुदीप किच्चा ने इस मामले पर कहा, "रेणुकास्वामी के परिवार को इंसाफ मिलना चाहिए। उनकी पत्नी को इंसाफ मिलना चाहिए। उनके अजन्मे बच्चे को इंसाफ मिलना नहीं चाहिए। सबसे बड़ी बात हर किसी को इंसाफ पर भरोसा हो सके इसलिए इंसाफ जरूर मिलना चाहिए।"

अपनी गर्लफ्रेंड के चक्कर में फैन की हत्या करवाने वाले कन्नड़ अभिनेता दर्शन तुगुदीपा की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में नया खुलासे हुए हैं। ताजा रिपोर्ट्स में बताया गया है कि रेणुकास्वामी को मारने से पहले उसे इलेक्ट्रिक शॉक देकर प्रताड़ित किया गया था। पुलिस ने उन उपकरणों को बरामद कर लिया है। वहीं दूसरी ओर कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप ने इस मामले में मृतक के न्याय की गुहार लगाई है।

किच्चा सुदीप ने दर्शन की गिरफ्तारी मामले में कुछ कहने से मना किया। उन्होंने कहा कि इस मामले में जाँच चल रही है। ऐसे में वो अधिकारियों की जाँच से हटकर कुछ कहें वो उचित नहीं है। हालाँकि उन्होंने कहा, “रेणुकास्वामी के परिवार को इंसाफ मिलना चाहिए। उनकी पत्नी को इंसाफ मिलना चाहिए। उनके अजन्मे बच्चे को इंसाफ मिलना नहीं चाहिए। सबसे बड़ी बात हर किसी को इंसाफ पर भरोसा हो सके इसलिए इंसाफ जरूर मिलना चाहिए।”

किच्चा ने कहा, “उस परिवार के साथ सभी की संवेदनाएँ हैं। माहौल ठीक नहीं है। फिल्म इंडस्ट्री को भी न्याय मिलना चाहिए। सारा दोष फिल्म इंडस्ट्री पर मढ़ा जा रहा है। इंडस्ट्री को क्लीन चिट की जरूरत है। इसमें कई कलाकार शामिल हैं। सिनेमा सिर्फ एक या दो लोगों का नहीं है। अगर दोषी को सजा मिले तो फिल्म इंडस्ट्री को राहत मिलेगी।”

बता दें कि किच्चा सुदीप और दर्शन एक समय में बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे लेकिन कुछ व्यक्तिगत कारणों से उनमें मतभेद हो गया। दर्शन का नाम इस केस में मीडिया में उछला तो सुदीप की यह प्रतिक्रिया आई। अभी तक इस मामले में 17 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दर्शन को मैसूर से उठाया गया था वो वहाँ शूटिंग के लिए गए थे। इसके अलावा इन 17 लोगों में दर्शन की गर्लफ्रेंड पवित्रा गौड़ा भी शामिल हैं।

कैसे हुई रेणुकास्वामी की हत्या?

बता दें कि रेणुकास्वामी की निर्मम हत्या से जुड़ा पूरा मामला हैरान करने वाला है। रेणुकास्वामी, दर्शन का बहुत बड़ा फैन था। वो नहीं चाहता था कि पवित्रा गौड़ा के कारण दर्शन की शादीशुदा जिंदगी बिगड़े। उसने इसी सोच में पवित्रा को आपत्तिजनक संदेश भेजने शुरू कर दिए। दर्शन को जब इसका पता चला तो वो इस पर बहुत गुस्सा हुआ। उसने अपने सोर्स से रेणुकास्वामी का पता निकलवाया और फिर अपने साथियों को रेणुकास्वामी को लाने को भेजा।

8 जून को रेणुकास्वामी का अपहरण चित्रदुर्ग से हुआ। इसके बाद उसे बेंगलुरु के पट्टानागरे इलाके के शेड में लेकर जाया गया जहाँ उसको घंटों टॉर्चर किया गया। वहाँ रेणुकास्वामी के साथ न सिर्फ मारपीट हुई, बल्कि लोहे की गर्म छड़ से उसे दाहा गया, उसे इलेक्ट्रिक शॉक दिए गए, उसे बंधक बनाकर रखा गया, उसे बेल्ट से मारा गया। बाद में उसका शव उठाकर फेंक दिया गया।

दर्शन ने गुर्गों से कहा था कि वो इस मामले में आत्मसमर्पण कर दें और इसके बदले पैसे ले लें। हालाँकि पूरा मामला मोबाइल से खुल गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो पता चला कि रेणुकास्वामी की नाक, जीभ काट डाली गई थी और उसका जबड़ा भी तोड़ दिया गया था। इसके अलावा उसके शरीर की हड्डियों को भी तोड़ दिया गया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चाँदनी कुरैशी के ‘जिम जिहाद’ का शिकार बना करोड़पति हिंदू कारोबारी का बेटा: रहमान बना किया निकाह, पीड़ित पिता बोले- पूरे परिवार को मुस्लिम...

शामली में जिम ट्रेनर चाँदनी कुरैशी ने करोड़पति दवा कारोबारी के 27 साल के बेटे आयुष मलिक को मुस्लिम बना दिया। अब वह दाढ़ी बढ़ाकर और सफेद टोपी लगाकर नमाज अदा करने लगा है।

‘राम मंदिर का चढ़ावा हुआ चोरी’: अखिलेश यादव ने किया दावा, सपा प्रवक्ता ऑपइंडिया से बोले- कोई सबूत नहीं, सूत्रों के आधार पर टहल...

क्या राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ों की चोरी हुई? अखिलेश यादव के दावे पर सपा प्रवक्ता पवन पांडेय ने माना- कोई ठोस सबूत नहीं। जानिए पूरा विवाद
- विज्ञापन -