Homeदेश-समाजपाकिस्तान की जितनी GDP, उससे दोगुनी LIC की संपत्ति! भारत की जिस सरकारी कंपनी...

पाकिस्तान की जितनी GDP, उससे दोगुनी LIC की संपत्ति! भारत की जिस सरकारी कंपनी को बर्बाद बताते थे राहुल गाँधी और बैनर लहराती थीं महुआ मोइत्रा, उसने कर दिया कमाल

पिछले साल मार्च में LIC के तहत आने वाली संपत्ति 43,97,205 करोड़ रुपए थे। ये 2023 का आँकड़ा था। वहीं फ़िलहाल पाकिस्तान की GDP 374.69 बिलियन डॉलर है।

भारत की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी LIC (भारतीय जीवन बीमा निगम) पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से भी बड़ी हो गई है। जी हाँ, आपने बिलकुल ठीक पढ़ा। भारतीय शेयर बाजार लगातार उछाल पर है। इसी क्रम में LIC की संपत्ति, जिसे AUM (एसेट्स अंडर मैनेजमेंट) कहते हैं, वो 50 लाख करोड़ रुपए से भी अधिक हो गई है। जबकि पाकिस्तान की GDP 33.22 लाख करोड़ रुपए है। यानी, LIC अब संपत्ति के मामले में पाकिस्तान से डेढ़ गुना अधिक वैल्यू वाली हो गई है।

LIC के प्रबंधन के तहत आने वाली कुल संपत्ति पिछले साल के मुकाबले में 16.48% उछाल दर्ज की गई है। LIC का कुल AUM बढ़ कर 51,21,887 करोड़ रुपए (616 बिलियन डॉलर) हो गया है। पिछले मार्च से इस मार्च तक के आँकड़ों में ये उछाल दर्ज की गई है। पिछले साल मार्च में LIC के तहत आने वाली संपत्ति 43,97,205 करोड़ रुपए थे। ये 2023 का आँकड़ा था। वहीं फ़िलहाल पाकिस्तान की GDP 374.69 बिलियन डॉलर है।

LIC को लेकर कॉन्ग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी बयान दे चुके हैं कि इसकी पूंजी अडानी को दी जा रही है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि LIC का मार्केट कैप लगातार गिर रहा है। महुआ मोइत्रा और P चिदंबरम जैसों ने ‘Save LIC’ के पोस्टर भी लहराए थे। वहीं मामला इसके एकदम उलट है। पाकिस्तान, नेपाल और श्रीलंका को मिला दें, तो इन दिनों की संयुक्त GDP से भी ज्यादा LIC की संपत्ति है। डेनमार्क, फिनलैंड, सिंगापुर और हॉन्गकॉन्ग जैसे देश भी भारत की इस सरकारी कंपनी से पीछे हैं। जहाँ भारत आर्थिक महाशक्ति बन कर उभर रहा है, पाकिस्तान में खाने के भी लाले पड़े हैं।

पाकिस्तान की अस्थिर राजनीति और वहाँ हो रहे उपद्रवों को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय संस्था IMF ने भी चिंता जताई है कि उसने जो ऋण लिया है वो वापस नहीं कर पाएगा। उधर LIC की बात करें तो वित्तीय वर्ष 2023-24 की अंतिम तिमाही में इसका शुद्ध लाभ 13,421 करोड़ रुपए हो गया है। इसका GNPA (ग्रॉस नन-परफॉर्मिंग एसेट) भी 2.56% से घट कर 2.01% हो गया है। इसने अपने शेयरधारकों को 6% का अंतरिम डिविडेंड दिए जाने की भी घोषणा की है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।

गंगा जल संधि 12 दिसंबर को खत्म, बॉंग्लादेश मॉंग रहा पानी की ‘गारंटी’: जानिए मोदी सरकार क्यों नहीं दोहराएगी 1977 वाली गलती

12 दिसंबर 2026 को गंगा जल संधि खत्म हो रही है। बांग्लादेश पानी की न्यूनतम गारंटी माँग रहा है, पर भारत ने ऑटोमैटिक रिन्यूअल से इनकार कर दिया है।
- विज्ञापन -