देश में 22 सितंबर 2025 से GST 2.0 लागू होने के साथ ही ऑटो सेक्टर में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। नवरात्रि के पहले दिन कार खरीदारों ने शोरूमों का रुख किया, जिससे मारुति सुजुकी, हुंडई और टाटा मोटर्स ने बिक्री के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। बीते कई सालों में ये कार बाजार का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा है।
मारुति सुजुकी ने नवरात्रि के पहले दिन 80,000 कस्टमर इन्क्वायरी और 30,000 कार डिलीवरी के साथ 35 साल का रिकॉर्ड तोड़ा। कंपनी के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (मार्केटिंग और सेल्स) पार्थो बनर्जी ने कहा, “पिछले साल की तुलना में इस साल की प्रतिक्रिया बेहद मजबूत रही है। खासकर स्मॉल कारों की माँग में लगभग 50% की वृद्धि देखी गई है। कुछ मॉडल जल्दी ही स्टॉक से बाहर हो सकते हैं।”
#NewsFlash | #MarutiSuzuki says the company delivered close to 30,000 cars & received 80,000 enquiries on the first day of Navratri pic.twitter.com/1gLxVk6Iss
— CNBC-TV18 (@CNBCTV18Live) September 22, 2025
मारुति रोजाना 15,000 बुकिंग्स दर्ज कर रही है, जो सामान्य से 50% ज्यादा है। 18 सितंबर से कीमत कटौती के बाद अब तक 75,000 बुकिंग्स हो चुकी हैं।
हुंडई मोटर्स ने भी शानदार प्रदर्शन किया। कंपनी ने एक ही दिन में 11,000 डीलर बिलिंग्स दर्ज कीं, जो पिछले पाँच सालों में उनका सबसे बड़ा एक दिन का रिकॉर्ड है।
हुंडई के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर तरुण गर्ग ने कहा, “यह मजबूत त्योहार के माहौल और ग्राहकों के भरोसे का स्पष्ट प्रमाण है। हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी माँग लगातार बनी रहेगी।”
#NewsFlash | #Hyundai Whole-Time Director and COO, Tarun Garg says;
— CNBC-TV18 (@CNBCTV18Live) September 22, 2025
▶️Hyundai India delivered close to 11,000 cars on first day of Navratri
▶️This is the company’s highest single day performance in the last five years pic.twitter.com/EyJuO2Nktv
टाटा मोटर्स ने भी नवरात्रि के पहले दिन 10,000 कारों की डिलीवरी और 25,000 से ज्यादा इन्क्वायरी दर्ज की। कंपनी ने GST छूट के साथ अतिरिक्त ऑफर्स भी दिए, जिससे ग्राहक 2 लाख रुपये तक बचा सकते हैं। टाटा की सबसे सस्ती कार टिएगो की कीमत में 75,000 रुपए की कटौती हुई, जिसकी शुरुआती कीमत अब 4.57 लाख रुपए है।
#NewsAlert | Tata Motors kicks off Navratri with a bang: 10,000 deliveries and 25,000+ enquiries on Day 1, marking a strong festive season start#TataMotors #NavratriSales #AutoNews #CarSales #FestiveSeason #IndianMarkets pic.twitter.com/KjN4m1a9eI
— ET NOW (@ETNOWlive) September 23, 2025
सेकंड हैंड कारों को खरीदने-बेचने का काम करने वाली कार्स24 कंपनी के फाउंडर और सीईओ विक्रम चोपड़ा ने भी आँकड़े जारी किए। उन्होंने कहा कि हमने 4 साल में सबसे ज्यादा व्यापार किया। 5000 से ज्यादा कारें हमने चेक (खरीदने के लिए) की। दोपहर 2 बजे तक ही हमनें 400% ज्यादा कारें डिलीवर भी कर दी और पूरे दिन का काम बाकी है। अभी ये तो नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत है। आगे के दिन बेहद उत्साहजनक रहने वाले हैं।
What a start to Navratri.
— Vikram Chopra (@vikramchopra) September 22, 2025
– 5,000+ cars inspected yesterday —the highest in 4 years.
– 400% more cars delivered today than any other day— by 2 pm alone.
But the real story isn’t the numbers. It’s families driving home their first car. Parents upgrading to something safer.… pic.twitter.com/KaBKJQ0ILU
गौरतलब है कि सरकार ने GST 2.0 के तहत टैक्स स्लैब को घटाकर 5% और 18% कर दिया है, जिससे छोटी कारों (4 मीटर से कम लंबाई, 1,200 सीसी पेट्रोल या 1,500 सीसी डीज़ल इंजन) पर टैक्स 28% से घटकर 18% हो गया। बड़े मॉडल्स पर 40% टैक्स लागू हुआ, जो पुराने 28%+कंपन्सेशन सेस से कम है। इस बदलाव ने कारों की कीमतें कम कीं और ग्राहकों का उत्साह बढ़ाया।
GST 2.0 और नवरात्रि के त्योहारी माहौल ने ऑटो सेक्टर को बड़ा बूस्ट दिया। छोटी कारों की कम कीमतों ने ग्राहकों को आकर्षित किया और मारुति, हुंडई, टाटा जैसे भरोसेमंद ब्रांड्स की डिमांड बढ़ी। डीलरशिप पर भीड़ और इन्क्वायरी में उछाल से साफ है कि यह फेस्टिव सीजन ऑटो कंपनियों के लिए शानदार रहा। आने वाले दिनों में भी यह रुझान जारी रहने की उम्मीद है।


