Homeविविध विषयअन्यसलमान खान ने बताया- 3 बार सांप ने डसा, शूटिंग के दौरान सिंगर के...

सलमान खान ने बताया- 3 बार सांप ने डसा, शूटिंग के दौरान सिंगर के मुँह पर सांप काटने का भी Video वायरल

सलीम खान ने भी सलमान की सेहत पर बताया कि वो बिलकुल ठीक हैं। चिंता करने की कोई बात नहीं है। वो जहरीला सांप नहीं था। उसके जैसे जीवों का जंगलों में मिलना आम है। डॉक्टर ने कुछ दवाइयाँ बताई हैं। सलमान अब बिलकुल ठीक है।

सांप के काटने के कारण अस्पताल में भर्ती हुए बॉलीवुड स्टार सलमान खान की तबीयत अब बिलकुल ठीक है। ये जानकारी खुद उन्होंने अपने फैन्स को मीडिया के जरिए दी। जन्मदिन का सेलीब्रेशन करने के लिए अपने फार्म हाउस पहुँचे सलमान को एक सांप ने शनिवार-रविवार की रात काट लिया था जिसके कारण उन्हें अस्पताल में 6 घंटे भर्ती होना पड़ा। हालाँकि, अब वो बिलकुल ठीक हैं। 

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “एक कमरे में सांप घुस गया था तो बच्चे डर गए, मैं वहाँ चला गया। मैंने लकड़ी माँगी तो छोटी लकड़ी मिली, फिर मैंने बड़ी लकड़ी माँगी और उसके बाद सांप को उठाकर बाहर ले गया। इस दौरान सांप ने लकड़ी से लिपटना शुरू कर दिया और हाथ पर चढ़ने लगा। मैंने सांप को ऊपर से पकड़ा कि तभी आसपास के लोग चिल्लाने लगे। इसके बाद उसने मुझे तीन बार डसा। फिर मैंने सांप को छोड़ दिया और अस्पताल गए। वहाँ पता चला कि वह कंधारी/क्रेट सांप तो है, मगर अलग ढंग का है। अस्पताल में मुझे एंटी वेनम डोज लगी। अब मैं ठीक हूँ।”

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अब सलमान खान अपने फार्म हाउस पर आराम कर रहे हैं। वे यहाँ अपना 56वाँ बर्थडे मनाने आए थे। उनका कहना है कि सांप के काटने के बाद इस तरह से मुस्कुराना बहुत कठिन काम है। सलीम खान ने भी सलमान की सेहत पर बताया कि वो बिलकुल ठीक हैं। चिंता करने की कोई बात नहीं है। वो जहरीला सांप नहीं था। उसके जैसे जीवों का जंगलों में मिलना आम है। डॉक्टर ने कुछ दवाइयाँ बताई हैं। सलमान अब बिलकुल ठीक है।

सिंगर को सांप ने मुँह पर काटा

उल्लेखनीय है कि एक ओर जहाँ सलमान खान को सांप ने तब काटा जब वो उसे घर से बाहर कर रहे थे। वहीं मेटा नाम की एक गायिका हैं जिन्होंने सांप को छाती पर बैठा कर खुद मुसीबत मोल ले ली।

वीडियो से लिए गए स्क्रीनशॉट

खबर के अनुसार ये महिला सिंगर सांप को छाती पर लिटाकर एक म्यूजिक वीडियो शूट कर रहीं थीं। तभी काले सांप ने इनके मुँह पर डस लिया। ये जहरीला नहीं था। इस पूरे वाकये की वीडियो उन्होंने अपने ट्वीट पर शेयर की है। इस वीडियो को एक हफ्ते से भी कम समय में 4.4 लाख व्यूज मिल गए हैं। लोग बड़ी तादाद में इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।

‘यहाँ मस्जिद थी, है और रहेगी’: संभल दंगे की न्यायिक जाँच आयोग रिपोर्ट में सपा सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का जिक्र 100+ बार, 199 साक्षियों...

संभल दंगों की न्यायिक जाँच आयोग की रिपोर्ट में सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का 100 बार से भी अधिक बार जिक्र। वो भी सबूतों के साथ।
- विज्ञापन -